गाजर के हलवे से टेस्टी होता है चुकंदर का हलवा

सर्दियों में लोग गाजर खाना ज्यादा पसंद करते हैं,कुछ लोग तो गाजर का जूस पीना पसंद करते हैं लेकिन अधिकतर लोग गाजर के हलवा को ज्यादा पसंद करते हैं,लेकिन क्या आपको पता है कि गाजर के हलवे से भी ज्यादा टेस्टी होता है चुकंदर का हलवा जो खाने में स्वादिस्ट होता है और आपके शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है,गाजर का हलवे से ज्यादा पोषक तत्व चुकंदर के हलवे में पाया जाता है,आपको बता दे की चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी काम आता हैhttp://news24hourslatest.in
क्यों खास होता है चुकंदर का हलवा:
सर्दियों में अक्सर लोग गाजर का हलवा खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन हमें यह नहीं पता कि गाजर के हलवे से ज्यादा टेस्टी चुकंदर का हलवा होता है क्योंकि चुकंदर में पाया जाता है भरपूर मात्रा में फाइबर,आयरन जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है
कैसे बनाएं चुकंदर का हलवा:
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर को साफ सुथरा धोले, धोने के बाद चुकंदर को कद्दूकस कर ले,उसके बाद एक पैन में आप देसी घी डाले,कुछ ड्राईफ्रूट डालें और उसको भूनते रहे,और जब सुनहरा रंग दिखने लगे तो इसे बाहर निकाले और बचे हुए घी में चुकंदर को डाल दे,उसके बाद मिठास के लिए इसमें चीनी या फिर गुड़ डाल दे, उसके बाद इसे धीमी आंच पर लगातार मिलाते रहे, और जब मिश्रण सुख जाए तो आपका चुकंदर का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा
ये भी पढ़े:चिकन को धोने का असली तरीका
