ऑपरेशन सिंदूर:”वर्दी वाला ओसामा” है आशीष मुनीर

ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तान और पाकिस्तान में जो युद्ध छिड़ वो खत्म लेने का नाम नहीं ले रहा है अभी तक वह युद्ध सुर्खियों में है,पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिफ मुनीर अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु बम की धमकी दे रहे हैंhttp://news24hourslaatest.in
अमेरिका न्यूज़:
आपको बता दे कि अमेरिका में पाकिस्तान के आर्मी फील्ड मार्शल आसिफ मुनीर ने भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी दी है,अब मुनीर का यह सोचना है कि भारत को अमेरिका की धरती से अगर धमकाया जायेगा तो भारत डर जाएगा,पाकिस्तान यह भूल गया है कि वह खुद डरा हुआ है चाहे उसे किसी देश का समर्थन मिले, मुनीर की इस बेहूदी बयान बाजी से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है उलटे भारत के नेताओं ने फिर मुनीर को ऑपरेशन सिंदूर याद दिला दिया
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा:
ऑपरेशन सिंदूर के बाद असदुद्दीन ओवैसी की छवि को लोग अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं,कोई उन्हें असली देशभक्त बता रहा है,कोई उन्हें हिंदुस्तान का असली हीरो बता रहा है और न जाने क्या-क्या,वैसे भी ओवैसी ने पाकिस्तान को हर मंच पर नीचा दिखाए,वही आसिफ मुनीर के इस बयान के बाद ओवैसी ने आसिफ मुनीर को सड़कछाप आदमी बता दिया,हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह अमेरिका में जाकर भारत को धमकी दे रहे हैं ये कितना निंदनीय कार्य है,उन्होंने भारत सरकार से भी अपील किया की रक्षा बजट को बढ़ाना चाहिए और मोदी सरकार को इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया देनी चाहिए
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा:
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आसिफ मुनीर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की जनता जंग नहीं चाहती है यह केवल पाकिस्तान के नेता हैं जो चाहते हैं भारत और पाकिस्तान में युद्ध हो,मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा एक बार हमारा दिमाग खीसक गया तो एक के बाद एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान पर दागी जाएंगी,आगे उन्होंने कहा कि हम ऐसा बांध बनाएंगे की 140 करोड़ हिंदुस्तानी अगर पिसाब भी कर दे तो पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी,गोली चलाने की नौबत ही नहीं आएगी
आसिफ मुनीर है वर्दी वाला ओसामा:
अमेरिका के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने पाकिस्तान के आर्मी फील्ड मार्शल आसिफ मुनीर को वर्दी वाला ओसामा कहकर संबोधित किया,उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी बदलाव की उम्मीद करना भी बेकार है,माइकल ने आगे यह भी कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान की ओर से जो नीतियां बनाई गई है उसे लेकर विचार करना चाहिए,उनका साफ साफ कहना है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अमेरिका खुद अपने नियंत्रण में रखें,उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु की धमकी देना यह बेहद निंदनीय है,और उन्हें तुरंत अमेरिका से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए
जीडी बख्शी ने क्या बोला:
भारतीय सेवा के रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि आसिफ मुनीर पगला गया है,वह सेठिया गया है,उसको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोलना है,ऑपरेशन सिंधु के दौरान पाकिस्तान का जो हाल हुआ उसको छुपाने की कोशिश आसिफ मुनिर कर रहा है,आगे उन्होंने कहा कि वह परमाणु की धमकी देता है,हमारे पास लगभग 200 परमाणु बम है,जीडी बख्शी ने आसिफ मुनीर को चेतावनी दी कि अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान इस बार नहीं बचेगा,आने वाले अगले 700 साल तक वहां अनाज उगाने की स्थिति नहीं पैदा हो पाएगी
भारतीय विदेश मंत्रालय का क्या कहना है:
भारतीय विदेश मंत्रालय ने आसिफ मुनीर की बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा है कि पाकिस्तान की आदत में शुमार हो गया है परमाणु की धमकी देना,और भारत उसकी धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है, हम अपनी सुरक्षा के लिए तत्पर है और हर जरूरी कदम उठाएंगे,आगे विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह बहुत शर्म की बात है कि तीसरे देश में जाकर पाकिस्तान ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहा है
लगता है पाकिस्तान अभी ऑपरेशन सिंदूर से बाहर नहीं आया है, उसे अभी किसी और चीज की भी जरूरत है, 7 मई को जो हमला हुआ उससे पाकिस्तान पूरी तरीके से हिल गया है क्योंकि उनके आतंकवादी ठिकानों पर हमला हो गया और उससे उनके आतंकवादी भी मारे गए,पाकिस्तान की सेना खुद आतंकवाद का सपोर्ट करती है इसलिए पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को पनाह देती है पाकिस्तान में,अगर पाकिस्तान की सेना आतंकवाद का सपोर्ट ना करें तो कभी भी झगड़ा हो ही ना,लेकिन पाकिस्तान की आदत है झगड़ा करना तो भारत पीछे नहीं हटेगा,एक बार भारत में ठान लिया तो ठान लिया वैसे भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि युद्ध अभी टला नहीं है,ऐसे में पाकिस्तान देख ले सोच समझ ले की आगे क्या करना है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
