news24hourslatest

क्या क्रिकेट को राजनीति से अलग रखा जाए 

क्या क्रिकेट को राजनीति से अलग रखा जाए 

क्या क्रिकेट को राजनीति से अलग रखा जाए 

 

 

 

 

 

क्रिकेट एक विश्व व्यापक खेल है,क्रिकेट को भारतीय लोग बहुत पसंद करते हैं,देखते हैं और खेलते हैं,जब कभी भी भारत क्रिकेट खेलता है तो लोग अपना काम छोड़कर क्रिकेट देखते हैं इतने शौकीन हैं लोग क्रिकेट के,क्रिकेट को लंबे समय तक सज्जनों का खेल माना गया है,क्रिकेटरों की फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है अन्य खेलों के मुकाबले,जब कभी भारत और पाकिस्तान के मैच का जिक्र होता है तो लोग उसे मैच की तरह नहीं बल्कि एक दुश्मन भरी निगाह से देखते हैं, किसी और देश से भारत भले ही हार जाए थोड़ा बर्दाश्त कर लेते हैं भारतीय लेकिन पाकिस्तान से नहीं हारना चाहिए,हाल की जो घटनाएं देखने को मिल नहीं है उसने क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है,आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की खरीद को लेकर भारत में राजनीतिक और सामाजिक विवाद बढ़ता गया तो क्या क्रिकेट को राजनीति से अलग रखा जाए?http://news24hourslatest.in
क्या क्रिकेट का भी कोई धर्म होता है:
आपको बता दे की हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के हिंदुओं को बेरहमी से मारा गया मुस्लिम वर्ग के लोगों ने बीच चौराहे पर एक सामान्य परिवार का लड़का दीपू चंद्र दास जो निर्दोष था उसे बेरहमी से बिच चौराहे पर जला दिया गया वोे भी उसके परिवार के सामने,बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर भारत में जबरदस्त विरोध हुआ है और यही कारण है कि बांग्लादेश के क्रिकेटरों का बहिष्कार होना भी शुरू हो गया और इस पर दबाव भी तेज हो गया
बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को खेल से निकला:
बांग्लादेश में हुई घटना से भारत में जबरदस्त विरोध हुआ और यही कारण है कि बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल खेलने से मना किया जा रहा है और परिणामस्वरुप बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को मुक्त करने का निर्देश भी दे दिया,एक सवाल उठता है की क्या क्रिकेट की भी राजनीति होनी शुरू हो गई है,यह प्रकरण बता रहा है कि खेल अब कूटनीति और राजनीति से प्रभावित होता दिख रहा है अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले कुछ सालों में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि एक आपसी द्वेष की भावना पैदा करेगा,जब से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हुआ है तब से बांग्लादेश के खिलाड़ी के प्रति लोगों में इतना आक्रोश है कि वह बीसीसीआई,क्रिकेट नाइट राइडर्स के कप्तान शाहरुख खान को भी गालियां देने लगे हैं
क्या क्रिकेट को ऐसी प्रभाव से दूर रखा जाए:
क्रिकेट भी अब राजनीति का शिकार होता दिख रहा है, बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान का यह विरोध इस बात को दर्शाता है कि क्रिकेट का धर्म सिद्ध होने की कगार पर है,आवश्यक यह है कि क्रिकेट को इन प्रभाव से अलग रखा जाए ताकि वह सद्भाव और खेल भावना का प्रतीक बना रहे नहीं तो वोे दिन दूर नहीं जब लोग क्रिकेट को नफरत की तरह देखेंगे अगर धर्म की बात आ गई तो यह बहुत दुखद है कि जो क्रिकेट कभी पड़ोसी देशों के बीच एक सौहार्द का माध्यम बनता था आज वही क्रिकेट राजनीति की वजह से अलग होता दिख रहा है,मुस्तफिजुर रहमान का विरोध ने खेल की सीमाओं को लांघते हुए भारत बांग्लादेश के जो भी संबंध थे उसे पर विवाद खड़ा कर दिया है,अब सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या क्रिकेट कूटनीति और राजनीति का हिस्सा बन चुका है
क्या भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खराब होंगे क्रिकेट से:
बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है,तमाम बड़े-बड़े क्रिकेटर्स इस पर चुप हैं कुछ बोलने की साहस नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि क्रिकेट को राजनीति से अलग रखा जाए,क्या ऐसे कृत से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है,आईपीएल में जो क्रिकेटर खेलते हैं वह सब एक दूसरे देश के लोग होते हैं और एक दूसरे की टीम में रहते हैं,आईपीएल केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि आपसी सौहार्ट का एक बहुत बड़ा प्रतीक है लेकिन आज वही आईपीएल राजनीति का शिकार होता दिख रहा है समय के साथ क्रिकेट में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है और यह परिवर्तन आपसी द्वेष पैदा करेगा,इसलिए भारत को चाहिए कि मैच को राजनीति से बिल्कुल अलग रखें
क्या गलती है मुस्तफिजुर रहमान की:
हम सब ने यह कहावत सुनी है कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है यह कहावत आज प्रासंगिक हो रही है बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ,जिसका सीधा असर भारत में होने वाले आईपीएल पर पड़ा, बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को निकाल दिया कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बीसीसीआई को कह रहे हैं कि मुस्तफिजुर रहमान तो क्रिकेटर है हिंसा बांग्लादेश में रहने वाले कुछ मुसलमान ने फैलाई है तो इसमें मुस्तफिजुर रहमान की क्या गलती है,आपको बता दे की एक आदमी के कृत से पूरी कौम बदनाम हो रही है
ये भी पढ़े:तेल के चक्कर में शुरू से लगा है अमेरिका

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version