news24hourslatest

पाकिस्तान से कोई मैच नहीं:Harbhajan Singh 

पाकिस्तान से कोई मैच नहीं:Harbhajan Singh 

पाकिस्तान से कोई मैच नहीं:Harbhajan Singh 
पाकिस्तान से कोई मैच नहीं:Harbhajan Singh
                                                                                                                                                                                                                                                          भारत और पाकिस्तान को लेकर जो मैच होने वाला है यानी एशिया कप 2025 उस पर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एतराज जताया है,हरभजन सिंह का कहना है कि हमारे देश के जवान अपनी बाजी लगाकर सीमा पर रहते हैं, जिसके वजह से हम यहां हंसी-खुशी खेल पाते हैं,रह पाते हैं और वह कई बार घर वापस भी नहीं आ पाते है, हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने दुश्मन देश से क्रिकेट क्यों खेलें?http://news24hourslatest.n
एशिया कप 2025: जैसा कि आपको पता है कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी,और ऐसा कहा जा रहा है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का जो मैच है वह तीन बार हो सकता है,भारत और पाकिस्तान के मैच पर आपत्ति जताते हुए स्टार क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह ने साफ-साफ कह दिया है कि पाकिस्तान के साथ मैच भारत को नहीं खेलना चाहिए, उनका साफ-साफ कहना है कि पहले देश है फिर खेल है और हम अपने जवानों की वजह से यहां पर सुरक्षित है, उन्होंने जवानों की बलिदान पर भावुक होते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवान हमारे लिए कुर्बानी देते हैं और तो हमें अपने देश के लिए पहले सोचना चाहिए, उनका सवाल ये भी है कि हम पाकिस्तानी मीडिया को इतना अहमियत क्यों देते हैं,आपको बता दे कि हरभजन सिंह उस इंडिया चैंपियंस टीम के हिस्सा थे जिसने WCL मे पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था
खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते:
आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से यह साफ-साफ कह दिया था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, उसी का उदाहरण देते हुए हरभजन सिंह भी बोले खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, हम उनको इतनी इंपॉर्टेंस क्यों देते हैं, यह हमको समझ में नहीं आता,9 सितंबर को शुरू होने वाला एशिया कप 2025 भारत को बायकाट कर देना चाहिए
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह स्थिति पैदा हुई:
22 अप्रैल को जो पहलगाम में आतंकी हमला हुआ उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया,अभी तक वह मंजर सब की आंखों में है जिसमें आतंकवादियों ने उनकी मां,बहन,बेटी के सामने उनके बेटे, पतियों को गोली मार दी,इस पर पूरा देश भावुक हो गया था और समूचे भारत में पाकिस्तान विरोधी नारे लगने लगे यहां तक की जो यहां के मुसलमान है, पक्के मुसलमान है उन्होंने भी पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई और यह मोदी से कहा कि पाकिस्तान पर जितना जल्दी हो सके हमला करो,और हुआ भी ऐसा ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान के घर में घुसकर हमारे भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है उसे पूरी दुनिया ने देखा,और यही कारण है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह का कहना है कि भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए,हरभजन सिंह का कहना है कि भारतीय टीम की अगुवाई जो सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं उन्हें पड़ोसी देश के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर देना चाहिए,उन्हें समझना चाहिए कौन सी बात जरूरी है कौन सी नहीं,पहले हमारा देश है फिर जनता है, क्योंकि हमारे देश की सीमा पर खड़े सेना हमारी रक्षा कर रहे हैं कई बार वह घर नहीं आते उनकी शहादत हो जाती है क्या हम उनके बलिदान की इज्जत नहीं रख सकते,एक छोटा सा मैच है अगर हम उसे बॉयकॉट करते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, हां पाकिस्तान पर जरूर फर्क पड़ेगा, हमारे भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ता
हरभजन सिंह ने हाथ मिलाने से भी मना कर दिया:
भारत के स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यह भी कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलना चाहिए,हरभजन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कोई खबर भारतीय मीडिया भारत में ना दिखाएं,पाकिस्तान अपने देश में जो मन करे वह करें,हमें उनसे कोई मतलब नहीं है, हम अपने देश में रहते हैं अपने देश में जीते हैं, अपने देश में खाते हैं हमें पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं
तो दोस्तों यह बात बिल्कुल सत्य है जैसा कि हरभजन सिंह ने कहा हम अपने दुश्मन देश से कैसे मैच खेल सकते हैं और यह आज के लिए नहीं हमेशा के लिए बंद हो जाना चाहिए पाकिस्तान के साथ मैच खेलना,क्योंकि पाकिस्तान वह कुत्ते की दुम है जो कभी सीधी नहीं हो सकती
ये भी पढ़े:अयोध्या,काशी,मथुरा अब फतेहपुर मकबरा विवाद:Fatehpur Makbara Vivad 
ये भी पढ़े:जल्द हो सकता है युद्ध,उपेंद्र द्विवेदी ने दे दी चेतावनी:Operation Sindur 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version