बिन पेंदी का लोटा अमेरिका:Tariff War

यह जो अमेरिका टैरिफ बार बार खेल रहा है अलग-अलग देश में, यह अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रहा है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगता है उम्र का प्रभाव पड़ रहा है,कभी चीन पर टैरिफ़ बढ़ाते हैं तो कभी इंडिया पर टैरिफ बढ़ाते हैं तो कभी चीन पर टैरिफ घटाते हैं तो कभी इंडिया पर टैरिफ घढ़ाते है, ट्रंप को लगता है कि टैरिफ बढ़कर अमेरिका मे व्यापार का हिमालय खड़ा कर देंगे तो यह नहीं होने वाला हैhttp://news24hourslatest.in
टैरिफ वार:
एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि हमने भारत और पाकिस्तान में हो रहे है युद्ध को रोका,और जब भारत इस बात को अस्वीकार किया तो अमेरिका ने भारत के ऊपर अत्यधिक टैरिफ लगा दिया, उसके बाद जब अमेरिका ने यह कहा कि वह चाहते हैं कि अमेरिका का डेयरी प्रोडक्ट भारत में बीके, इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताई और कहा कि हम भारत के किसानों के खिलाफ नहीं जाएंगे, हम अमेरिका का डेयरी प्रोडक्ट भारत में नहीं यूज़ करने देंगे, इस पर डोनाल्ड चाचा और भड़क गए और टैरिफ़ लगा दिया,लेकिन कहां तक अमेरिका भारत पर व्यापारिक हमला करता,एक वक्त आएगा जब अमेरिका भारत से पीछे होगा
रूस का साथ भारत को:
जब रूस ने देखा कि अमेरिका भारत पर बिना किसी कारण टैरिफ लगाया जा रहा है,बढ़ाता जा रहा है तो रूस ने भी भारत के साथ खड़े होने का निर्णय ले लिया, रूस का साफ-साफ कहना है कि अगर टैरिफ की वजह से भारत को कोई प्रभाव पड़ेगा तो हम भारत के साथ खड़े हैं,रूस अपने दरवाजे भारतीय समान के लिए खोल दिए हैं,भारत में रूसी दूतावास के चार्ज डी’अफेयर्स रोमन बाबुश्किन प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी है कि भारत के लिए रूस के दरवाजे खुले हैं,कच्चे तेल खरीदने के मामले में अमेरिका का भारत पर दबाव बनाना अनैतिक है,रूस का खुला समर्थन भारत को अमेरिका के लिए थोड़ा कष्टदाई हो रहा है क्योंकि भारत को रूस से कच्चे तेल सस्ते दामों पर मिल रहे हैं और अमेरिका नहीं चाहता कि भारत रूस से तेल खरीदे,अमेरिका का साफ-साफ कहना है कि भारत कच्चे तेल अमेरिका से खरीदे जो कि महंगे हैं,और यही कारण है कि अमेरिका भारत पर टैक्स बढ़ाता जा रहा है क्योंकि एक के बाद एक करके अमेरिका की सारी शर्तों को भारत सरकार ने नामंजूर कर दिया,रोमन बाबुश्किन मैं कहां है कि पश्चिमी देश अपने हितों के लिए कोई भी फैसला लेता है और दूसरों पर दबाव डालता है,जो की बिल्कुल गलत है
ब्राजील के राष्ट्रपति का क्या कहना है:
पूरी दुनिया को लग रहा है कि अब अमेरिका जो कर रहा है वह गलत कर रहा है इसलिए हर जगह से डोनाल्ड ट्रंप की बेज्जती हो रही है, ब्राजील के राष्ट्रपति ने एक भाषण में कहा कि वह कभी ट्रंप को फोन नहीं करेंगे,वह रूस को फोन कर सकते हैं,इंडिया को फोन कर सकते हैं लेकिन अमेरिका को फोन नहीं करेंगे, यह वैश्विक स्तर पर अमेरिका की बेज्जती है,आपको बता दे कि ब्राजील BRICS देशो में आता है
आपको बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारतीय सामान पर 25% टैरिफ लगाया है और जो भारत रूस से तेल खरीद रहा है इससे नाराज होकर अमेरिका ने अलग से 25% भारत पर टैरिफ़ लगा दिया,अमेरिका के इस टैरिफ को भारत ने अनुचित और अव्यावहारिक करार दिया है,और इसी के चलते भारत और अमेरिका की वार्ता को स्थगित कर दिया गया है जो की 25 अगस्त को होने वाली थी
अगर मैं बात करूं कहावत की “बिन पेंदी का लोटा” तो यह एकदम सत्य सिद्ध होता दिख रहा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर क्योंकि वह क्या बोलते हैं,कब बोलते हैं उनका कोई अता-पता नहीं,कभी इंडिया पर ज्यादा टैरिफ लगाने की बात करता है,कभी किसी के झगड़ा रूकवाता है तो कभी कुछ,कभी किसी से बुलवा देता है कि हमने 6 महीने में छह युद्ध रुकवाये,मतलब कहने का यह की शांति के पुरोधा है तो इन्हें नोबेल प्राइज देना चाहिए,अमेरिका ने जब रसिया को 50 दिन का अल्टीमेट दिया युद्ध रोकने के लिए तो रसिया ने पलट के जवाब दिया कि अमेरिका को हमारे बीच में कूदना नहीं चाहिए,हमारा मन होगा हम युद्ध करेंगे हमारा मन होगा हम युद्ध नहीं करेंगे, अमेरिका कौन होता है हस्तक्षेप करने वाला, कड़े शब्दों में रसिया ने अमेरिका को पूरी दुनिया के सामने नीचा दिखाया,रूस ने धमकी देते हुए अमेरिका को कहा कि अगर वह बार-बार हमारे मामलों में हस्तक्षेप करेगा तो युद्ध को हम मोड़ भी सकते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब हर बात का कोई ना कोई जवाब दे रहे हैं इसे उनकी इज्जत काफी गिर गई है कभी रसिया के खिलाफ बोल देते हैं,कभी चीन के खिलाफ बोल देते हैं, तो कभी भारत के खिलाफ बोल देते हैं और कोई उनकी बात ना मानता है ना सुनता है, इसलिए वो बौखला गए है कि मेरी बात क्यों नहीं कोई सुन रहा है,अब एक चीज बताइए आप हर मामलों में कूदोगे तो आपकी बात कौन सुनेगा,आप सोचते हो कि हम ही महाशक्ति हैं तो यह गलत है और भी देश है जो महाशक्ति बन चुके हैं, इसलिए आपको शांत रहना चाहिए और फर्जी के दावे नहीं करने चाहिए,फिलहाल अब देखते हैं आगे टैरिफ को क्या रूप मिलता है,जानने के लिए पढ़तें रहिये मेरा न्यूज़ चैनल