जीएसटी मे बदलाव उपहार या प्रहार:GST News

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में गिरावट लाने की बात कही है इस दिवाली आपको जीएसटी का एक तोहफा मिल सकता है, जिसमें सामान्य चीजे सस्ती हो सकती हैं,ऐसे में कारों पर जो जीएसटी 28% लगती है वह घटकर 18% हो सकती है,यानी सीधे तौर पर 10% का लाभ आपको मारुति पर मिल सकता हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कितनी कीमत घट सकती है:
अगर आप कोई कार खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा दिमाग लगाइए और जब जीएसटी की तरह सस्ती हो तो कार को खरीदिए,आपको बता दे की मारुति सुजुकी की ऑल्टो की शोरूम प्राइस है ₹4,23,000,अब आपको बताते हैं कि जीएसटी की दरे सस्ती होने के बाद कार की कीमत क्या होगी,Maruti Suzuki Alto K10 की मौजूदा कीमत शोरूम की 4,23,000 है जिसमें 29% टैक्स जोड़ा गया है यानी की 1,22,000 और अगर जीएसटी घटकर 18% हो जाता है तो आपको ₹80000 टैक्स देना पड़ेगा सिर्फ यानी की ₹42000 की टोटल बचत
आईए जानते हैं रियल स्टेट पर कितना प्रभाव पड़ेगा:
रियल स्टेट पर लगने वाली जीएसटी की दरे अलग-अलग है,सीमेंट और पेंट पर 28% जीएसटी लगता है, वही टाइल्स और सेनेटरी वेयर पर 18% जीएसटी लगता है,और जब सरकार जीएसटी को आसान बनाने की प्रक्रिया में लगी है,तो इससे रियल एस्टेट पर काफी प्रभाव पड़ सकता है,जीएसटी कम होगा तो घर बनाने की लागत भी कम हो जाएगी,जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को भी लाभ मिल सकता है,आपको बता दे की 2019 से 2024 तक कंस्ट्रक्शन की लागत में 40% की बढ़ोतरी हुई है,ऐसे में अगर जीएसटी में कुछ राहत मिलती है तो सीमेंट वगैरा के दामों में कुछ छूट मिल सकती है,जिससे घर बनाना थोड़ा आसान हो जाएगा
आईए जानते हैं जीएसटी की और अन्य बातें:
1- केंद्र सरकार ने दिवाली पर जो आम जनता को ऑफर दिया है जीएसटी के रूप में वह काफी फायदेमंद होने वाला है,मौजूदा समय में जीएसटी के चार स्लैब हैं 5%, 12%, 18% और 28%,लेकिन केंद्र सरकार का अब कहना है कि केवल दो स्लैब रहेंगे बाकी है जाएंगे यानी की 5% और 18% के दो स्लैब रहेंगे और कुछ नहीं रहेगा,वही तंबाकू,सिगरेट,दारू पर 40% अलग जीएसटी लग सकता है
2-5% GST स्लैब मे क्या क्या आएगा:
A-5% जीएसटी स्लैब वाले में दूध,भुजिया, नमकीन, आलू चिप्स, बटर घी पास्ता,पैकेड जूस,मियोनिज
B-18% जीएसटी वालों में क्या-क्या आएगा:
छोटी गाड़ियों में लगने वाला 28% टैक्स घटकर 18% हो जाएगा,
C-रोजाना उस करने वाले प्रॉडक्ट्स पर पांच प्रतिशत से 0% टैक्स लग सकता है
D- 2500 से 3000 तक ऐसी सस्ते हो सकते हैं
आपको बता दे की केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़े बदलाव लेने के निर्णय तो कर ही लिए हैं,लेकिन GoM यानी ग्रुप का मिनिस्टर्स ने 5% और 18% की जीएसटी स्लैब पर सहमति जताई है
आईए जानते हैं कौन-कौन शामिल है GoM मे:
GoM मे शामिल है:
1-सम्राट चौधरी
2-सुरेश कुमार खन्ना (उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री)
3-गजेंद्र सिंह(राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री)
4- चंद्रिमा भट्टाचार्य(पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री)
5-कृष्ण बायरे गौड़ा( कर्नाटक के राजस्व मंत्री)
6-के. एन. बालगोपाल(केरल के वित्त मंत्री)
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में जीएसटी में बदलाव की बात तो कह दि है अब देखना है की,इस दिवाली से हमारे रसोई पर कितना प्रभाव पड़ता है,क्या इसका लाभ मिलेगा आम जनता को या फिर से कोई जुमला सबीत होगा,क्या ये मास्टर स्ट्रोक साबित होगा आने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव,फिलहाल बहुत सारे विधानसभा चुनाव आने वाले हैं अगले साल बंगाल में भी चुनाव आने वाले हैं विपक्षी पार्टियों कोई ना कोई एक मुद्दा लेकर हर चुनाव में आती हैं,बिहार चुनाव के पहले SIR का मुद्दा लोकसभा चुनाव के लिए, वोट चोरी का मुद्दा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके गठबंधन के साथी बीजेपी पर लगातार हमलावर है अब यह देखना है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद जनता का निर्णय क्या होता है,क्या बीजेपी की सरकार चली जाएगी या फिर इंडिया गठबंधन की वापसी होगी जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:बिन पेंदी का लोटा अमेरिका:Tariff War
