बिहार चुनाव में PDA समीकरण बीजेपी पर भारी पड़ सकता है:Bihar Chunav

बिहार में कुछ ही महीनो में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में सारी पार्टियां अपनी आखिरी दाव खेल रही हैं, नीतीश कुमार और एनडीए को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन MY समीकरण लेकर आ गया है,क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नया समीकरण एनडीए को पराशत कर पाएगा,आईए जानते हैं बिहार की चुनावी रणनीतिhttp://news24hourslatest.in
बिहार विधानसभा चुनाव:
उत्तर प्रदेश का यह PDA समीकरण अगर बिहार में आजमाया गया तो क्या इंडिया गठबंधन की सरकार बन पाएगी,ऐसा प्रस्तावित है कि अक्टूबर और नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,जानता किसका सपोर्ट करेगी अभी तक ऐसा खुलकर सामने कोई खबर नहीं आ रही है,एक तरफ एनडीए के नीतीश कुमार लगातार रैलियां कर रहे हैं और नई-नई योजनाएं ला रहे हैं जनता को लुभाने के लिए,एक तरफ इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने 20 योजनाएं गिना डाली जनता को कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो यह योजनाएं तुरंत लागू की जाएगी,एक तरफ राजनीति में नया उछाल लेकर आए जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर जिनका कहना है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो सबसे पहले शराब बंदी हटाएंगे,फैक्ट्री का निर्माण करेंगे और जो युवा पलायन कर रहे हैं उन्हें रोकेंगे
ये भी पढ़े:नीतीश कुमार Vs तेजस्वी यादव,पलट रही है बाजी:Bihar Chunav
बदल रही है बिहार की हवा:
इस बार चुनाव में कुछ अलग ही समीकरण देखने को मिलेगा जनता को,क्योंकि वोटर अभी पूर्ण रूप से खामोश है,इंडिया गठबंधन के नेता SIR के मुद्दे को लेकर 50 विधानसभा में अपनी रैली कर रहे हैं,चुनाव आयोग पर प्रश्न खड़ा कर बीजेपी को घेरने की कोशिश में लगे हैं,उधर चुनाव आयोग भी विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब दे चुका है, चुनाव आयोग का कहना है या तो राहुल गांधी माफी मांगे या हलफनामा लिख कर दें ताकि जांच की जाए,लेकिन विपक्ष इस बात को इंकारते करते हुए जनता के बीच जा रहा है,इंडिया गठबंधन मुस्लिम वोटो को अपने पास खींचने की ताकत रखता है,वहीं नीतीश कुमार भी एड़ी चोटी लगा दिए हैं कि मुस्लिम पक्ष के वोट कहीं इधर उधर न भटके क्योंकि बिहार में 18% आबादी है मुसलमान की है
पीएम मोदी ने एक नया दाव चल दिया चुनाव के पहले:
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी ने एक नया दाव चल दिया,15 अगस्त के अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी की दरें कम करने की बात कही,मोदी ने दिवाली ऑफर देते हुए जनता को कहा किया जीएसटी के दरो में गिरावट यानी कि हमें समान पर कुछ ना कुछ छूट मिलेगी जैसे खाद्य पदार्थ हुआ, गाड़ियां हुई,उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने 130वाँ संशोधन कर के एक नया क़ानून लाने जा रहे है,इस क़ानून के तहत प्रधानमंत्री,मंत्री, विधायक सब इस दायरे में आ जाते हैं,अगर किसी मंत्री या प्रधानमंत्री या कोई भी विधायक पर कोई आरोप सिद्ध होता है और वो 30 दिन हिरासत में रहते हैं तो उसके बाद 31वें दिन उन्हें पद से हाथ धोना पड़ेगा अगर वह पद नहीं छोड़ते हैं तो स्वतः ही पद ले लिया जाएगा
मोदी ने तो यह मास्टर स्टॉक खेल लिया,अब देखना है कि बिहार की जनता मोदी के इस मास्टर स्ट्रोक का कितना तगड़ा जवाब देती है क्या एनडीए की सरकार बनेगी या फिर इंडिया गठबंधन इस बार बाजी मारेगा या फिर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर दोनों पार्टियों के बीच में रोड़ा बनकर खड़े रहेंगे,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल कौन है
ये भी पढ़े:चुनाव आयोग का पर्दाफाश, चली जाएगी बीजेपी सरकार?:Bihar News
