पहलगाम हमला,क्या डर गया पाकिस्तान?फुल एक्शन में मोदी?

सोशल मीडिया पर हर जगह यही खबर चल रही है,डर गया पाकिस्तान,एक्शन में पीएम मोदी,सेना को मिली खुली छूट
22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 4 आतंकियों ने दोपहर के समय फिर एक बार आतंकी हमला किया ,आतंकियों ने धर्म के नाम पर हमला किया,ये हमला पर्यटकों को देखकर हुआ है,टूरिस्ट घुड़सवारी कर रहे थे तभी अचानक उनपर फायरिंग शुरू हो गई,ये आतंकी आर्मी और पुलिस की वर्दी में आए थे,जो लोग बच गए उनका कहना है कि आतंकी नाम पूछ रहे थे अगर हिंदू नाम हुआ तो तुरंत गोली मार देते,http://पहलगाम हमला
हमले के तुरंत बाद पीएम मोदी ने आपातकालीन मीटिंग बुलाई और आगे की रणनीति तय की,गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम का दौरा किया,सारे नेता एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सरकार का साथ दिए,कहा जा रहा है की सेना को खुली छूट दे दी गई है की वो आतंकवादियों को चुन चुन कर गोली मारेhttp://news24hourslatest.in
वही गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से कहा है की वो पाकिस्तानी नागरिक की पहचान करे और उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान भेजने के लिए उचित कार्यवाही करे,इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द करने का फैसला किया है और भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान से जल्द लौटने की सलाह दी है,बता दे की भारत से सैकड़ों लोग अब पाकिस्तान जाने की व्यवस्था में है,गुजरात, सुरत,अहमदाबाद में करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे,
नई खबर ये आई है की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA(national investigation agency) को इस हमले की जांच सौप दी है,पहलगाम में मारे गए आतंकी की जांच अब केंद्रीय मंत्रालय ने एनआईए को इसकी जांच सौप दी है,एनआईए की सभी टीमें पहलगाम में मौजूद है ,NIA पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जांच करेगी,NIA की फॉरेंसिक टीम भी पहलगाम पहुंच चुकी है,केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद एनआईए ( राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण)की एफआईआर रिपोर्ट पर जांच होगी,इस जांच में जम्मू कश्मीर की पुलिस और अन्य एजेंसियां भी NIA की मदद करेंगी ,आपको बता दे NIA मुख्य रूप से आतंकी गतिविधियों,मानव तस्करी और संगठित अपराधों की जांच करती है
हमले के जवाब में भारतीय सेना ने क्या किया?
आतंकी जाकिर गनी के मकान को सेना ने ध्वस्त किया
सेना ने अबतक आतंकियों के 5 मकान ध्वस्त किए
आतंकी की मदद करने वाले 2 लोग को गिरफ्तार कर लिया गया है
अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने करीब 170 लोगों को हिरासत में ले लिया है, श्री नगर में करीब 60 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है
आपको बता दे की सीसीएस की इस बैठक में लिए गए अहम फैसले
पहला फैसला
करीब 65 साल बाद रोका गया भारत पाकिस्तान का सिंधु जल समझौता,1960 का ये समझौता भरता के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच हुआ था,इस समझौते में ये था कि सिंधु नदी प्रणाली की 6 नदियों को कैसे साझा किया जाएगा,इस सिंधु नदी समझौते को भारत ने अब खत्म कर दिया है,बता दे की पाकिस्तान का अधिकांश कृषि,या फिर घर में पीने के लिए पानी का श्रोत सिंधु नदी था,
दूसरा फैसला
मोदी सरकार ने दूसरा अहम फैसला लिया है की अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को तत्काल बंद कर दिया है,जो लोग वैध तरीके से पाकिस्तान से भारत आए थे उनको अब वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा,इसे बंद करने से पाकिस्तान और भारत के आयात निर्यात पर असर पड़ेगा खासकर पाकिस्तान को क्यों की पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब है
तीसरा फैसला
पाकिस्तान नागरिकों को भारत के वीजा पर प्रतिबंध,अब वे भारत नही आ पाएंगे और भारत में रहे है पाकिस्तानी नागरिक को तत्काल भारत छोड़ना पड़ेगा
चौथा फैसला
नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा,सेना,नौसेना,सलाहकारों को भी भारत छोड़ना पड़ेगा और भारत पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को वापस भारत बुलाएगा
पांचवा फैसला
ये भी एक अहम फैसला है,पाकिस्तानी रक्षा सहलकारों को यहां से हटाना और भारत के सहलाकारों को वापस भारत बुलाना उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या ५५ से घटाकर ३० कर दी गई
ये भी पढ़ेपहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी
