news24hourslatest

Chinnaswami Stadium:CM सिद्धारमैया ने लिया एक्शन,पुलिस कमिश्नर हुए सस्पेंड

Chinnaswami Stadium:CM सिद्धारमैया ने लिया एक्शन,पुलिस कमिश्नर हुए सस्पेंड

Chinnaswami Stadium:CM सिद्धारमैया ने लिया एक्शन,पुलिस कमिश्नर हुए सस्पेंड
Chinnaswami Stadium:CM सिद्धारमैया ने लिया एक्शन,पुलिस कमिश्नर हुए सस्पेंड

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के मामले में CM सिद्धारमैया ने लिया बड़ा एक्शन,सीएम ने पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारी को लिया सस्पेंड

किस किस पर गिरी सीएम की गाज?http://news24hourslatest.in
चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के मामले में CM सिद्धारमैया ने लिया बड़ा एक्शन,सीएम ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है,आगे उन्होंने कहा कि डीएनए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया जाए,उन्होंने कहा कि इस घटना के जांच के मामले में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है। आयोग 30 दिनों के भीतर इस मामले में रिपोर्ट सौंपेगा।
आगे सीएम ने कहा कि मेरे कार्यकाल में चाहे वो विधायक, मंत्री, उपमुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री के तौर हो, ऐसी घटना कभी नही हुई,सीएम में पहले ही मजिस्ट्रेट को इसकी जांच के निर्देश दिए है

आईपीएल 2025 के 18 वें सीजन का फाइनल मैच पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया था,आरसीबी में पंजाब किंग्स को 6 रनो से हरा कर जीत दर्ज की,इसी जीत की खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था,ये आयोजन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कराया गया था जिसमे भरी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इक्कठा हुए थे,

परेड के दौरान वहां भगदड़ मच गई और लोगों की जान चली गई
बताया जा रहा है की स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग वहां इकट्ठा हुए थे,स्टेडियम में एक छोटा सा द्वार है जहां पर भरी संख्या में लोग इक्कठा हुए थे जिस कारण वहां का द्वार टूट गया और भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे और नतीजा ये हुआ की 12 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए
भगदड़ का नजारा दिल को झकझोर देने वाला था,जुटे,चप्पल,बैग इत्यादि बिखरे पड़े थे,मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण शुरू में एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई,गंभीर रूप से घायलों का इलाज वैदेही अस्पताल और बोवरिंग अस्पताल में चल रहा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने क्या कहा?
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान हुई मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा की उम्मीद से ज्यादा भीड़ इक्कठा हो गई थी जिसपे काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था,उन्होंने ये भी कहा की ऐसी घटनाएं कई बार हुई है,कुंभ के मेले में भी 60 से 70 लोग मारे गए थे लेकिन मैने उसकी आलोचना नहीं की,आगे उन्होंने ये भी कहा की ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए,सरकार इस घटना पर दुख व्यक्त करती है,कर्नाटक सरकार ने ये निर्णय लिया है की मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी.”सीएम में कहा की मैने जांच के लिए मजिस्ट्रेट को आदेश दिया हैं और 15 दिन का समय दिया है

क्या कहा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ?
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा की फैंस काफी उत्साह में थे और भीड़ उम्मीद से ज्यादा थी,भगदड़ के दौरान लोगों में बहुत ज्यादा अफरा तफरी मच गई इस कारण वहां लाठी चार्ज भी नही हो सकता था,पुलिस को भी बहुत परेशानी हो रही थी,डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा की हमने 5,000 से ज़्यादा कर्मियों की व्यवस्था की थी,भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी नही कंट्रोल कलर पाई इसलिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की समारोह कार्यक्रम में क्षमता से अधिक भीड़ के इक्कठा होने से भगदड़ मची,35000 लोगों की संख्या वाले जगह पर 2 से 3 लाख लोग इक्कठे होंगे तो भगदड़ तो मचना ही था,बेहोशी की हालत में कुछ लोगों को आस-पास के लोग कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दे रहे थे।

ये भी पढ़े:IMF News,आईएमएफ पर भड़के पूर्व उपराष्ट्रपति,क्यों किया पाकिस्तान को आर्थिक मदद?

 

 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version