इन नालायको के पास अकल भी नही है

ऑपरेशन सिंदूर के सलफता के बाद केंद्र सरकार ने संसदीय दल की बैठक बुलाई जिसमे कहा गया की पाकिस्तान को हर जगह से एक्सपोज करना है इसलिए केंद्र सरकार ने डेलिगेशन तैयार की,जिसमे कुल 57 सांसद शामिल है जिसमे 7 डेलिगेशन है,केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया ये डेलीगेशन वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए बनाया गया,ये सारे 57 सांसद विदेशों में जाकर पाकिस्तान को पोल खोंलंगे,और कैसे पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है सब बताएंगे.http://news24hourslatest.in
अब आपको बता दे की पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए एक और डेलीगेशन भारत से रवाना हो चुका है,बीजेपी के सांसद के बैजैयंत पांडा के नेतृत्व में 20 सांसदों का एक डेलीगेशन बेहेरिन के लिए निकल चुका है और उसके बाद ये सांसद सऊदी अरब,कुवैत और अल्जीरिया जायेगा,ये सारे सांसद ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारत का नेतृत्व करेंगे और पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे,ओवैसी ने कहा की लोग कह रहे है आप के साथ बीजेपी का सांसद भी जा रहे है,आप उनके डेलीगेशन के साथ क्यों जा रहे है इसपर ओवैसी ने कहा की क्या हम लोग पार्लियामेंट में उनके साथ नहीं बैठते है,ओवैसी ने हस्ते हुए कहा की मेरा हाल ऐसा हो गया है की गरीब की जोरू सबकी भाभी बनेगी,ओवैसी ने एकदम शक्त अंदाज में ये अपनी सारी बातें कहीं
आइए जानते है कुवैत में क्या बोले ओवैसी
बहरीन में पाकिस्तान को बेनकाब करने के बाद ओवैसी ने कुवैत में भी पाकिस्तान की जमकर धोया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत में रह रहे भारतीयों को संबोधित किया,ओवैसी ने कुवैत में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘कल पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को एक फोटो दी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति वहां पर मौजूद थे और नेशनल असेंबली के स्पीकर भी वहां पर थे। ये स्टूपिड जोकर भारत के साथ में मुकाबला करना चाहते है ,वो फोटो 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की है ,जिसमे वो बोल रहे है की ये भारत पर जीत की फोटो है,ओवैसी ने कहा, ‘अक्सर स्कूल में क्या होता था कि अच्छे पढ़ने वाले बच्चे के पास में जाकर बैठता था। तो नकल करने के लिए भी अक्ल चाहिए। इन नालायकों को अकल भी नहीं है। आप खुद सोच सकते हैं कि आपके खुद के देश के प्रधानमंत्री, प्रेसिडेंट, स्पीकर ऑफ नेशनल असेंबली वहां पर मौजूद हैं। आपके सो कॉल्ड फील्ड मार्शल भी वहां पर थे। वह चीनी ड्रिल की एक फोटो दे रहे हैं।
उन्होंने ये भी कहा की पाकिस्तान में आतंकियों को खुली छूट है और पाकिस्तान सरकार भी उनका समर्थन करती हैं,
ओवैसी ने कहा की हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि भारत पिछले कई सालों से किस खतरे का सामना कर रहा है। हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है। यह सब समस्या पाकिस्तान से ही पैदा होती है।ओवैसी ने ये भी कहा की हमे उम्मीद है की पाकिस्तान को FATF की लिस्ट में शामिल किया जाएगा क्योंकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है
ओवैसी ने ये भी कहा की पाकिस्तान के आतंकियों ने धर्म का हवाला लेकर भारत पर हमला किया जो की बिलकुल मानवता के खिलाफ है,ओवैसी ने कहा की भारत में पाकिस्तान से अधिक मुसलमान है जो आतंकवाद के शक्त की खिलाफ है,उन्होंने आगे ये भी कहा की भारत के मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमान से ज्यादा ईमानदार है और वफादार है
आप को बता दे की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में ओवैसी और बीजेपी सांसद बैज्यंत पांडा के अलावा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे,गुलाम नबी आजाद सहित और भी सांसद उपलब्ध थे.
ओवैसी जिस तरीके से पाकिस्तान को एक्सपोज कर रहें है और हर मुल्क में जाकर पाकिस्तान की फंडिंग को रोकने की बात कर रहें हैं,इससे भारत में उनकी काफी सराहना भी हो रही है
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ
जिस तरह ओवैसी ने पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी वैसा तो किसी ने नहीं किया,ओवैसी की तरफ तारीफ हो रही है ,केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी ओवैसी की तारीफ की,ओवैसी ने जब पाकिस्तान को जोकर,बेवकूफ कहा तब किरन रिजिजू ने उनका वीडियो शेयर करते हुए कहा की पाकिस्तान की तो पोल खोल दी
ये भी पढ़े;Yusuf Pathan Vs Owaisi,ओवैसी जैसे यूसुफ पठान नही हो सकते
