news24hourslatest

Vijay Mallya: मैं जेटली को बता कर भारत छोड़ा था

Vijay Mallya: मैं जेटली को बता कर भारत छोड़ा था

Vijay Mallya: मैं जेटली को बता कर भारत छोड़ा था
Vijay Mallya: मैं जेटली को बता कर भारत छोड़ा था

शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों में है,उन्होंने हाल ही में यूट्यूबर राज शमानी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें माल्या ने कई बड़े दावे किए हैं.

आइए जानते है अपने पॉडकास्ट में माल्या ने क्या कहा?http://news24hourslatest.in
विजय माल्या ने साफ साफ कहा है की उन्होंने भारत छोड़ने से पहले दिवंगत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से कहा था कि वो भारत से लंदन के लिय रवाना हो रहा है,मुझे जेनेवा में एक मीटिंग में शामिल होना है. मैं वापस आऊंगा. कृपया बैंकों से कहें वो मेरे साथ बैठकर सेटलमेंट कर लें,विजय माल्या ने भारत छोड़ने से पहले दिवंगत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात भी की थी लेकिन अरुण जेटली ने इस बात से इंकार किया था,माल्या के दावे में कोई सच्चाई नहीं है,तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था की मैं 2014 से माल्या से मिला नही हूं,हालांकि वो राज्यसभा के सदस्य थे और कभी-कभी सदन में भी आया करते थे.”
माल्या ने ये भी दावा किया था की एक कांग्रेस के सांसद ने उन्हें जेटली से बात करते हुए देखा था,इसके बाद जेटली अपने बयान से पलट गए और कहा कि हां मैं मिला हूं लेकिन चलते हुए.”
आगे माल्या ने कहा की मैंने ये कभी नहीं कहा की जेटली जी के दफ़्तर में बैठ कर मैने उनके साथ चाय पी,ये सारी बात 2018 की है,उन्होंने ये भी कहा की मैं भगोड़ा नहीं, यह कोई एस्केप प्लान नहीं था। मुझे चोर कहना गलत है।
यूट्यूबर राज शमानी ने जब विजय माल्या से पूछा की आपको 3 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना था लेकिन आप 2 मार्च को भारत छोड़ कर विदेश रवाना गए,इस सवाल पर विजय माल्या ने कहा कि मुझे कोई समन नही भेजा गया था सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का,ये सारी बातें पूरी तरह से गलत है,सुप्रीम कोर्ट में कोई भी सुनवाई नहीं होनी थी,माल्या ने ये भी कहा की मैंने दिवंगट वित्त मंत्री अरुण जेटली को एयरपोर्ट जाते समय बताया था की मैं लंदन के लिए रवाना हो रहा हूं,मैं एफ़आईए वर्ल्ड काउंसिल की मीटिंग में शामिल होने के लिए जेनेवा जा रहा था. ये मीटिंग महीनों पहले ही तय हो गई थी. मैंने वित्त मंत्री को इसलिए बताया क्योंकि मैं संसद से सीधा दिल्ली एयरपोर्ट गया था.”माल्या ने कहा की मैने अरुण जी से ये बात कही थी मैं भारत वापस आ जाऊंगा आप मेरी बैंकों से सेटलमेंट करा दो,इतना कहने के बाद हर जगह मैं छा गया,हर मीडिया वालों ने मेरी खबर चलाई जिसके वजह से हंगामा हो गया,माल्या ने कहा की मैंने कोई चोरी नहीं की। मैंने कभी पर्सनल लोन नहीं लिया, न ही किसी को धोखा दिया। बैंकों ने मेरी 14,100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली, फिर भी चोर कहते हैं। एक तरफ मेरी संपत्ति जब्त करो, दूसरी तरफ चोर कहो, ये कैसे चलेगा?

जानते है मामला क्या है

शराब कारोबारी विजय माल्या 6,200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले में दोषी साबित हुए थे,लेकिन सरकार का कहना था कि ब्याज की दर जोड़ के टोटल धनराशि 9000 करोड़ हो गई,इसके अलावाIDBI बैंक का 900 करोड़ का भी लोन है
आपको बता दे की विजय माल्या करीब 10 साल बाद एक इंटरव्यू में दिखे,विजय माल्या ने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी कुछ बातें रखी,
माल्या पर ये भी आरोप है की उन्होंने जो लोन बैंकों से लिया था वो उनकी किंगफ़िशर एयरलाइन कंपनी के लिए लिया था और ये रकम करीब दस हजार करोड़ थी,ये पैसा उन्होंने बैंक को वापस भी नही लिया और भारत छोड़ कर चले गए

किंगफिशर के कर्मचारियों के लिए क्या कहा माल्या ने
माल्या पर ये भी आरोप है की उन्होंने जो लोन बैंकों से लिया था वो उनकी किंगफ़िशर एयरलाइन कंपनी के लिए लिया था और ये रकम करीब दस हजार करोड़ थी,ये पैसा उन्होंने बैंक को वापस भी नही लिया और भारत छोड़ कर चले गए,इस पर उन्होंने कहा की मै किंगफिशर के सभी कर्मचारियों से मांगी मांगता हूं,मेरे कारण उन्हें अपनी नौकरी गवानी पड़ी,इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं

भगोड़ा शब्द पर आपत्ति क्यों
विजय माल्या ने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर आपत्ति जताई,माल्या ने कहा की लोग मुझे “भगोड़ा” कहते हैं, लेकिन ये सब गलत है,मैंने कोई चोरी नहीं की। मैंने कभी पर्सनल लोन नहीं लिया, न ही किसी को धोखा दिया। बैंकों ने मेरी 14,100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली, फिर भी चोर कहते हैं। एक तरफ मेरी संपत्ति जब्त करो, दूसरी तरफ चोर कहो, ये कैसे चलेगा?

ये भी पढ़े:Trump Vs Musk:मस्क की पूर्व प्रमिका ने ट्रंप को क्या कह डाला?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version