news24hourslatest

Asaduddin Owaisi:हर जगह गए लेकिन पीएम के बुलाने पर नहीं गए ओवैसी,जानिए क्यों?

हर जगह गए लेकिन पीएम के बुलाने पर नहीं गए ओवैसी,जानिए क्यों?

हर जगह गए लेकिन पीएम के बुलाने पर नहीं गए ओवैसी,जानिए क्यों?
हर जगह गए लेकिन पीएम के बुलाने पर नहीं गए ओवैसी,जानिए क्यों?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के करीब 57 सांसद देश के 33 देशों में जाकर पाकिस्तान को बेनकाब किया,पाकिस्तान को किसी भी तरीके की मदद ना करने की मांग की.पाकिस्तान को आतंकवाद का अड्डा बताया,इतना करने के बाद भारत का डेलीगेशन अपने वतन वापस लौटा, लौटते ही सभी सांसद पीएम मोदी से मुलाकात की लेकिन एआईएमआईएम के प्रमुख असुद्दुदीन ओवैसी नही पहुंचे पीएम मोदी के बुलाने परhttp://news24hourslatest.in

भारत का डेलीगेशन जब वापस अपने वतन लौटा तो पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया अपने तरीके से किया,सबको बुलाया और सबसे मिले,एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दुदीन ओवैसी को भी बुलाया गया लेकिन वो नहीं गए,पाकिस्तान को बेनकाब करने के मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले ओवैसी गायब थे
पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले 59 सांसदों में प्रियंका चतुर्वेदी,मनीष तिवारी,शशि थरूर,गुलाम नबी आजाद,सलमान खुर्शीद,जदयू के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, NCP (SP) की सुप्रिया सुले,शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत एकनाथ शिंदे जैसे नेता मौजूद थे लेकिन राजनीति के अखाड़े में पीएम मोदी के सबसे बड़े विरोधी एआईएमआईएम के प्रमुख,हैदराबाद के सांसद ओवैसी कही नजर नहीं आए,

जब सभी सांसदों की टीम पीएम मोदी से मुलाकात कर रही थी तब ओवैसी भारत में नहीं थे बल्कि दुबई अचानक
चले गए,ओवैसी ने कहा कि मैं देश से बाहर हूं,मुझे मेडिकल इमरजेंसी के कारण दुबई जाना पड़ा क्योंकि मेरे रिश्तेदार और मेरे दोस्त की तबियत खराब थी इसी कारण मुझे दुबई जाना पड़ा,उन्होंने कहा कि मैंने अपने प्रतिनिधिमंडल के नेता बैजयंत पांडा को पहले ही सूचित कर दिया था,आपको बता दे की ओवैसी बैजायंत पांडा के डेलीगेशन टीम का हिस्सा थे जो सऊदी अरब,बहरीन,कुवैत और अल्जीरिया जैसे देशों की यात्रा कर पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम किया,ओवैसी ने बताया कि कैसे पाकिस्तान के आतंकियों ने धर्म पूछ कर लोगों को मारा,कैसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुस कर उनके आतंकियों को और उनके अड्डों को बर्बाद कर दिया

आइए जानते है पीएम मोदी ने क्या पूछा सांसदों से?
विदेश से पाकिस्तान को बेनकाब कर वापस अपने वतन लौटे सांसदों से पीएम मोदी ने इनका हाल चाल जाना,उनसे फीडबैक लिया,सांसदों ने विभिन्न राष्ट्रों में हुई अपनी बैठकों और अनुभवों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी,इन प्रतिनिधिमंडलों में विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद और प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल थे।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी से कहा कि उन्होंने जिस-जिस देश का दौरा किया, उन लोगों को यह विचार काफी पसंद आया,वही मुलाकात के बाद शशि थरूर ने कहा की पीएम मोदी ने सभी डेलिगेशन से बात की,सबसे एक एक कर के मिले,लगभग एक घंटे से ज्यादा समय हम लोगो को दिया

कांग्रेस के एक सांसद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा की पीएम मोदी ने पिछले 11 साल में अपने विदेश यात्रा में क्या कमाया, ये हमें अपनी यात्रा के दौरान वहां जाकर एहसास हुआ.

एक दूसरे नेता ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि भविष्य में भी अलग-अलग मुद्दों पर इस तरह का डेलिगेशन भेजना चाहिए. पीएम मोदी ने भी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विदेशों में जोरदार तरीके से देश का पक्ष रखने के लिए इन सभी नेताओं की तारीफ की,आपको बता दे की सर्वदलीय डेलिगेशन में कांग्रेस के पांच नेता- शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा शामिल थे.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया की “‘विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। जिस तरह से उन्होंने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया, उस पर हम सभी को गर्व है।’इन सांसदों की मेजबानी पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर की

ये भी पढ़े:Kabhi Muskan to kabhi Sonam?क्या इन्ही कारणों से हो रही है पतियों की हत्या?                                                        

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version