news24hourslatest

Ahmedabad Plane Crash:जानिए कब,कैसे क्या हुआ ?

Ahmedabad Plane Crash:जानिए कब,कैसे क्या हुआ ?

Ahmedabad Plane Crash:जानिए कब,कैसे क्या हुआ ?
Ahmedabad Plane Crash:जानिए कब,कैसे क्या हुआ ?

गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एअर इंडिया का विमान AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसके चलते करीब 265 लोगो की मौत हो गई है,जिसमे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे,आपको बता दे की विजय रुपाणी की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में आती थी,वो पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी भी माने जाते थे,इस विमान में 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट और 230 यात्री थे जिनकी मौत हो चुकी हैhttp://news24hourslatest.in

एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी,अचानक दोपहर में फ्लाइट क्रेज हो गई,जिसमे 265 लोगों की मौत हो चुकी है,यही नहीं फ्लाइट जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा,जहां डॉक्टर मेश में खाना कहा रहे थे और वहां भी 24 लोगों की मौत हो गई,इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे जिनकी मौत हो चुकी है,गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है.एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि “बीजे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके.”,जो लोग घायल हुए है उनका इलाज चल रहा है

जिंदा बचे व्यक्ति ने क्या बताया :
इस हादसे में मात्र एक व्यक्ति की जान बच गई जिसका नाम रमेश विश्वास बताया जा रहा है,इस शख्स ने बताया कि जब मेरी आंखें खुली तो चारो तरफ लाशें पड़ी हुई थी,उसने कहा की उड़ान भरने के मात्र 30 सेकंड बाद एक तेज आवाज आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, मैं बेहोश पड़ा था,जब आंख खुली तो मैं वहां से भागा,मेरे चारो तरफ विमान के टुकड़े पड़े हुए थे और हर तरफ लाशें भी दिखाई दे रही थी,मानो कुछ बचा ही नहीं

कौन है रमेश विश्वास?
अहमदाबाद विमान हादसे में बचे एक मात्र व्यक्ति रमेश विश्वास एक ब्रिटिश नागरिक है,जो करीब 20 सालों से लंदन में रह रहे थे,और भारत वो अपने परिवार से मिलने आए थे और अपने भाई के साथ वापस लंदन जा रहे थे.
हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि ऐसा लग रहा है की कोई व्यक्ति जिंदा नहीं बच पाया है लेकिन एक व्यक्ति की बचने की खबर आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पहले भी क्रैश हुआ है बोइंग कंपनी का विमान:
ये पहली बार नहीं हुआ की बोइंग कंपनी का विमान क्रैश हुआ है,इससे पहले भी बोइंग कंपनी का विमान क्रैश हुआ है, बोइंग कंपनी का कहना है कि Boeing 787 ड्रीमलाइनर, पहली बार क्रैश हुआ है. हालांकि बोइंग का 737 मैक्‍स कई बार क्रैश हो चुका था. साल 2018, 2019 और इस विमान को अपडेट करने के बाद 2024 में भी यह विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 500 लोगों से ज्‍यादा की जान चली गई.

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह,साथ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अहमदबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे,जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है. यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की,पीएम मोदी भी घायलों से मिलने पहुचेंगे अहमदाबाद
आपको बता दे की अभी भी बचाओ कार्य जारी है,एनडीआरएफ की टीम और अन्य एजेंसियां भी बचाओ कार्य के लिए पहुंच गई है,सैन्य बल भी तैनात किए गए है बचाओ कार्य में

टाटा ग्रुप ने क्या कहा?”
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने ये घोषणा कहा की विमान हादसे में मृतकों के परिजन को एक एक करोड़ रुपए देने का वादा किया गया है और घायलों का इलाज भी टाटा ने अपने जिम्मे लिया है

ये भी देखे:क्या इन्ही कारणों से हो रही है पतियों की हत्या https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf

ये भी पढ़े:Asaduddin Owaisi:हर जगह गए लेकिन पीएम के बुलाने पर नहीं गए ओवैसी,जानिए क्यों?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version