Israel Vs Iran:क्यों शुरू हुआ इजराइल और ईरान में युद्ध ?

दरअसल ईरान और इजराइल के बीच दुश्मनी काफी पुरानी है,पहले इनमे अच्छी दोस्ती थी फिर धीरे धीरे दोस्ती दुश्मनी में बदल गई,सुन 1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई तब से दोनो देशों के संबंध में खटास पैदा हा गया,दोनो की दुश्मनी का मुख्य कारण है तेहरान की परमाणु क्षमताओं की खोज,ईरान ने इजराइल पर बड़े पैमाने पर हमला कियाhttp://news24hourslatest.in
आइए जानते है क्या कारण है हमले का ?
दोनो देशों में कई महीनो से तनाव चल रहा है ,इजराइल के अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने परमाणु बम बनाने के लिए कई एनरिच यूरेनियम इकठ्ठा कर लिए है ,उधर ईरान ने इस बात से इंकार करते हुए इजराइल पर आक्रमण करने का आरोप लगाया ,इसने हिजबुल्लाह और हमास जैसे आतंकी गुटों का तगड़ा नेटवर्क तैयार किया,धीरे धीरे बात इतनी बढ़ गई की दोनो देशों के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इजरायल ने ईरान पर “प्री-एम्पटिव स्ट्राइक” यानी पूर्व-खतरे को टालने के लिए पहला हमला करने के बाद अब ईरान ने इजरायल पर भीषण हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने इजरायल पर 100 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया है,उसके बाद मसाइल हमला किया,मीडिया के मुताबिक ये हमला तेहरान की तरफ से ऑपरेशन राइज़िंग लॉयन के जवाब में किया गया है,इजराइल ने ईरान की परमाणु केन्द्रों और ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों पर हमला किया था, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है की इसमें अमेरिका का हाथ है ,बिना अमेरिका की मदद के इजराइल हमला नहीं कर सकता जबकि इजराइल का कहना है की हमारा कोई इरादा युद्ध का नही था,लेकिन ईरान ने परमाणु स्थल पर हमला किया जिसके जवाब में इजराइल ने हमला किया
IDF प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि ईरान ने हाल के घंटों में इजरायल की ओर 100 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 200 से ज्यादा IDF विमानों ने 330 से ज्यादा गोला-बारूद के साथ ईरान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है,इसके जवाब में इजराइल ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैइजरायल ने अब शिराज और तबरीज शहरों के साथ-साथ नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर फिर से हमला शुरू कर दिया है,आपको बता दें कि हिजबुल्लाह ईरान का साथ नही देगा इजराइल पर हमले के लिए
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इजरायल को चेतावनी दी है,उन्होंने कहा की इजराइल पर हमला इतना भयावह होगा की इजराइल सोच भी नही सकता,उन्होंने ईरान के लोगों को उनका साथ देने को कहा
आइए जानते है ट्रंप ने क्या कहा?
दोनो देशों के बीच अमरीका अडंगा ना लगाए ऐसा हो नहीं सकता,भारत पाकिस्तान का जब युद्ध चल रहा था उस समय भी अमेरिका ने दोनो देशों के बीच कूदना चाहा और कूद भी गया
डोनल्ड ट्रंप ने कहा है की इससे पहले कि देर हो जाए ईरान डील कर ले. मैंने ईरान को सौदा करने के लिए कई मौके दिए. मैंने उन्हें सबसे सख्त शब्दों में कहा बस करो, लेकिन वे डील को पूरा नहीं कर पाए,ट्रंप ने ये भी कहा की अमेरिका जो हथियार बनाता है वो दुनिया का सबसे बेहेतरीन और घातक हथियार होता है और इजराइल के पास इन हथियारों की कमी नहीं है इसलिए ईरान युद्ध करने से पहले सोच समझ ले
आपको बता दे की ईरान की सरकार ने अपने देश में इमरजेंसी लागू कर दी है और ऐसा लगता है कि इजराइल के हमले से ईरान को काफी नुकसान भी हो सकता है,इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ, आईआरजीसी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को मार गिराया है. हालांकि, अब ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान ने 100 ड्रोन से इजरायल पर हमला किया है.
ईरान और इजराइल युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ सकता है ?
दोनो देशों के युद्ध का असर भारत पर पढ़ सकता है,तेल समृद्ध देश ईरान है और अगर दोनो देशों के बीच युद्ध हुआ तो तेल की आपूर्ति भी बाधित कर सकता है
भारत के रणनीतिक संपर्क हित प्रभावित हो सकते हैं। इसमें ईरान में चाबहार का बंदरगाह शामिल है, जो भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया से जोड़ता है।
भारत का इजराइल के साथ संबंध बहुत अच्छे रहे है,रक्षा, प्रौद्योगिकी तथा स्टार्ट-अप पर इसका असर पढ़ सकता है
ये विडियो भी देखे:”क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf
ये भी पढ़े:Plane Crash:विमान जो वापस लौट कर नहीं आए