news24hourslatest

Kedarnath Hadsa: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश,लगातार हो रहे हादसे का कारण क्या है?

Kedarnath Hadsa: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश,लगातार हो रहे हादसे का कारण क्या है?

 Kedarnath Hadsa: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश,लगातार हो रहे हादसे का कारण क्या है?
Kedarnath Hadsa: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश,लगातार हो रहे हादसे का कारण क्या है?

देश ना जाने किन विसंगतियों से गुजर रहा है,एक के बाद एक घटनाएं देखने को मिल रही है,आपको बता दे की पिछले पांच दिन में देश में पांच बड़े हादसे देखने को मिले है,12 जून को अहमदाबाद विमान हादसा हुआ जिसमे करीब 250 से ज्यादा लोग मरे,देश अभी इसी इस भयानक घटना से उभर भी नही पाया की रविवार को उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश देखने को मिला जिसमे सात लोगों की जान जाने की खबर आई है,आखिर इन हादसों का कारण क्या है ?http://news24hpurslatest.in

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा:
देश इस समय हादसों की जद में है,एक के बाद एक घटनाएं देखने को मिल रही है,पहला हादसा 12 जून को हुआ अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना समूचे देश को झकझोर कर रख दिया,देश अभी इन हादसों से उभरा भी नही था की रविवार को उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर आ गई,ये घटना केदारनाथ में हुई जिसमे सात लोगों की मौत हो गई,उत्तराखंड का ये हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हुआ,दरअसल ये हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रही थी जहां हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया,और सात लोगों ने अपनी जिंदगी खो दी जिसमे २३ महीने का एक बच्चा भी था,हादसे का कारण मौसम की खराबी बताई जा रही है

मथुरा ने हुआ हादसा:
रविवार को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में बाबा मंदिर के पास एक टीला खिसकने से आस पास के पांच मकान बुरी तरीके के टूट गए,मकान में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई,और कुछ मजदूर भी घायल हो गए जो पास के मकान में काम कर रहे थे कुछ मजदूर तो मलबे में फसें हुए है जिन्हे बचाने का काम चल रहा है ,कुछ लोगों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में हादसा:
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के अलग अलग घाटों में चार युवक डूब गए,जिसने से दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया,एक की मौत हो गई और एक का अभी पता नही चल पा रहा है लेकिन उस युवक की तलाश जारी है,पता चला है कि ये लोग परिवार की अस्थियां विसर्जित करने गए थे,थोड़ा अंदर जाने के बाद ये लोग अचानक डूबने लगे क्योंकि पानी का स्तर कम था

अहमदाबाद प्लेन हादसा:
गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एअर इंडिया का विमान AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसके चलते करीब 265 लोगो की मौत हो गई है,जिसमे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे,आपको बता दे की विजय रुपाणी की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में आती थी,वो पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी भी माने जाते थे,इस विमान में 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट और 230 यात्री थे जिनकी मौत हो चुकी है,एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी,अचानक दोपहर में फ्लाइट क्रेज हो गई,जिसमे 265 लोगों की मौत हो चुकी है,यही नहीं फ्लाइट जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा,जहां डॉक्टर मेश में खाना कहा रहे थे और वहां भी 24 लोगों की मौत हो गई,इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे जिनकी मौत हो चुकी है,गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है.एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि “बीजे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके.”,जो लोग घायल हुए है उनका इलाज चल रहा है

आखिर देश में इतने हादसे एक के बाद एक क्यों हो रहें है,इसका जवाब तो किसी के पास नही है,इसका जवाब केवल ऊपर वाला ही जानता है

ये वीडियो भी देखे: “क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf

ये भी पढ़े:Israel Vs Iran:इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या कहा?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version