news24hourslatest

Israel Vs Iran:ट्रंप ने ईरान को धमकाया,’अनकंडीशनल सरेंडर’ करे ईरान

 

Israel Vs Iran:ट्रंप ने ईरान को धमकाया,’अनकंडीशनल सरेंडर’ करे ईरान

Israel Vs Iran:ट्रंप ने ईरान को धमकाया,'अनकंडीशनल सरेंडर' करे ईरान
Israel Vs Iran:ट्रंप ने ईरान को धमकाया,’अनकंडीशनल सरेंडर’ करे ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त सरेंडर करने को कहा,ट्रंप ने ईरान की राजधानी तेहरान के निवासियों को शहर जीतन जल्दी हो सके उतना जल्दी खाली करने को कहा है,उन्होंने ईरान से ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ करने को कहाhttp://news24hourslatest.in

इजराइल और ईरान के बीच जंग फिलहाल जारी है,इजराइल ने तेहरान पर हवाई हमले तेज कर दिए है,एक के बाद एक मिसाइलें तेहरान पर गिर रही हैं,इजराइल का कहना है कि ईरान सैन्य अधिकारियों, परमाणु वैज्ञानिकों, यूरेनियम संवर्धन स्थलों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम इन सब पर हमला करना जरूरी है ताकि ईरान को परमाणु हथियार बनाने में रोका जा सके,आपको बता दे की इजराइल के हमलों में ईरान के करीब २५० लोग मारे गए,ईरान ने भी इजराइल पर ३५० से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे है,ईरान के हमलों से इजराइल में २४ एललोग मारे गए और 300 घायल हुए

ट्रंप का ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकाया 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को “अनकंडीशनल सरेंडर”करने को कहा,
“अनकंडीशनल सरेंडर का मतलब होता है बिना कोई शर्त के समर्पण करना ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने अमेरिकी नागरिकों या सैनिकों पर हमला किया तो जवाब ‘बिना दस्तानों’ वाला होगा,ट्रंप ने कहा है कि हमे पता है खुद को ‘सुप्रीम लीडर’ कहने वाला ईरान का सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपा है लेकिन हम उसे मारेंगे नही,हम बस ये चाहते है की अमरीकी सैनिकों पर कोई मिसाइल या ड्रोन के दागे जाएं,इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के ऊपर पूरी तरह से हवाई नियंत्रण हासिल कर लिया है,ईरान पर हमारा पूरा कंट्रोल है

अनकंडीशनल सरेंडर क्या होता है
अनकंडीशनल सरेंडर का अर्थ ये है की जो देश हारने की कगार पर है उसे किसी प्रकार का शर्त रखने का अधिकार नहीं होता है,उसे जितने वाले देश के हर शर्त माननी पड़ेगी,इसमें किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है चाहे वो देश का बड़ा नेता ही क्यों न हो

दोनो देशों के लड़ाई के बीच में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है,डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त सरेंडर करने को कहा,ट्रंप ने ईरान की राजधानी तेहरान के निवासियों को शहर जीतन जल्दी हो सके उतना जल्दी खाली करने को कहा है,उन्होंने ईरान से ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ करने को कहा,आपको बता दे की कनाडा में जी – 7 शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप एक दिन पहले कनाडा के लिए रवाना हुआ गए थे लेकिन ट्रंप ने जी -7 शिखर सम्मेलन को छोड़कर वापस वॉशिंगटन के लिए रवाना हो गए,कनाडा छोड़ने से पहले ट्रंप पहले संदेश में लिखा, ‘ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता.’ उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा ‘‘सभी को तेहरान तत्काल खाली कर देना चाहिए.’और जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा की आखिर क्यों वो तेहरान के लोगो को शहर खाली करने के लिए कह रहे है इस पर ट्रंप ने जवाब दिया की “मैं बस यही चाहता हूं कि लोग सुरक्षित रहें.” इससे पहले इजराइली सेना ने भी तेहरान के एक इलाके के लगभग 3,30,000 निवासियों से इलाके को खाली करने की अपील की थी.

आपको बता दे की इजराइल के हमले के बन तेहरान की स्थिति बिल्कुल बदल गई है,ईरान की राजधानी तेहरान में दुकानें बंद हैं और गैस के लिए कतारें लगी हैं. तेहरान का मुख्य इलाका मंगलवार सुबह से ही खाली होने लगा और कई दुकानें बंद रहीं. प्राचीन ग्रैंड बाजार भी बंद रहा,तेहरान में यातायात भी प्रभावित होने लगा है सड़कों पर जाम लगा रह रहा है पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें देखने को मिल रही है,ईरान के सैन्य ठिकानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है,इजरायल ने लगातार हमले कर के ईरान के दर्जनों सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म कर दिया है,ईरान ने भी खूब जवाब दिया,ईरान ने भी मिसाइल,ड्रोन के जरिए इजराइल के कई शहरों पर गोलीबारी और तबाही मचाई

ये वीडियो भी देखे:”क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf

ये भी देखे:Amit Shah:अमित शाह ने केशव प्रसाद को मित्र कहा,अब सियासी बवाल हुआ चालू

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version