news24hourslatest

Bihar Vidhasabha Chunav:गठबंधन में हो रहा है ठगबंधन

Bihar Vidhasabha Chunav:गठबंधन में हो रहा है ठगबंधन

Bihar Vidhasabha Chunav:गठबंधन में हो रहा है ठगबंधन
Bihar Vidhasabha Chunav:गठबंधन में हो रहा है ठगबंधन

महज कुछ महीनो में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है,सब पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है,जनता को लुभाने के लिए लगागतार वादे किए जा रहें है,पक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी छोटे बड़े दल चुनाव की तैयारियां करने में जुट गई,बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने “जन विश्वास यात्रा” भी निकाली और केंद्र सरकार पर खूब बरसे
महागठबंधन के कॉर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव के घर महागठबंधन की बैठक हुई थीhttp://news24hourslatest.in

राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन एक जुट होकर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है लेकिन अंदरूनी विरोध अब दिखने लगा है,महागठबंधन के कॉर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव के घर महागठबंधन की बैठक हुई थी,जिसमे जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा) को बैठक में नहीं बुलाया गया,झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है की ने राजद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है,सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है की आरजेडी को गठबंधन केएस धर्म निभाना चाहिए,उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस राजद ये सुन ले हम लोग सम्मान के साथ गठबंधन में है,अगर हमे किसी महागठबंधन की बैठक में नहीं बुलाया गया है तो कोई बात नही हम खुद स्वतंत्र राजनीतिक दल हैं,आपको बता दे की झारखंड में में जेएमएम-कांग्रस और आरजेडी गठबंधन की सरकार है

उधर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को नसीहत दे डाली बोला तेजस्वी जी हेड मास्टर मत बनिए,कांग्रेस के कैंडिडेट हम तय करेंगे,आपको बता दे पप्पू यादव कांग्रेस के नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन ने इंडिया गठबंधन के कॉर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव को कहा है की हर पार्टी अपनी रणनीति तय करने में माहिर है,इसलिए तेजस्वी यादव जी हेड मास्टर बनने की कोशिश मत करिए,तेजस्वी यादव आप सिर्फ कमेटी के चेयरमैन है कोई सर्वे सर्वा नही की जो आप कहेंगे वोही होगा,कांग्रेस से चुनाव कौन लड़ेगा ये आप नही तय करेंगे बल्कि राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के ये लोग जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व है यही तय करेगे की कौन चुनाव लड़ेगा कौन नही लड़ेगा,इसलिए तेजस्वी यादव आप इस पर खामोश रहिए,आप पानी पार्टी देखिए कांग्रेस में दखल ना दे,ये जो बैठक हुई थी महागठबंधन की वो तेजस्वी यादव के आवास पर हुई थी,जिसमे प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा हुई थी

बैठक में ये भी तय हुआ की ‘माई-बहिन मान योजना’ का प्रचार-प्रसार को जन जन तक पछुचाना है,महागठबंधन का कहना है की उनकी सरकार बनती है तो इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2500रूपए पति माह मिलेगा,पार्टी के नेता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इससे जुड़ने का निर्देश दे रहे है,
बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत वाम दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बैठक पहले से ही तय थी. इस बैठक में सभी समितियों के लोग पहुंचे और चर्चा हुई

आपको बता दे की महागठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी बहुत असमंजस बना हुआ है,अभी तक ये महागठबंधन ये नही तय कर पा रहा है की उनके दल का सीएम चेहरा कौन होगा,कई बार ये अटकलें सामने आई की महागठबंधन में बिहार का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव हो सकते है इस पर कांग्रेस पार्टी पहले ही कह चुकी है तेजस्वी यादव सिर्फ महागठबंधन की कॉर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन है ना की कोई सीएम उम्मीदवार
फिलहाल इस महागठबंधन के अंदर बहुत कुछ घमासान हो रहा है,सब अपना दाव चल रही है,तेजस्वी यादव की चर्चा हर तरफ हो रही है,अब देखना है की पार्टी किसको अपना सीएम उम्मीदवार बनाती है

आइए आपको बताते है की कौन कौन सी पार्टियां शामिल है महागठबंधन में:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी)
वामपंथी दल शामिल हैं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई),
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)
लिबरेशन -सीपीआईएमएल (लिबरेशन)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) शामिल हैं
जिसके अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं

ये भी देखे:”क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf

ये भी पढ़े:Israel Vs Iran:ट्रंप ने ईरान को धमकाया,’अनकंडीशनल सरेंडर’ करे ईरान

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version