Bihar Vidhansabha Chunav:क्या प्रशांत किशोर रोक पायेंगे तेजस्वी और नीतीश का रथ?

जैसे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की लहर नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां जोरो शोरो से प्रचार करने में लग गई है,बीजेपी हो या राजद हो सभी पार्टियां जनता को लुभाने में लग गई है,ऐसे में बिहार की सियासत में इन दिनों एक तूफान की तरह एक नाम उठ रहा है जिसका नाम है प्रशांत किशोर,चुनावी रणनीतिकार से राजनेता और जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर की एंट्री बिहार विधासभान चुनाव में हलचल मचा रही है,जन सुराज यात्रा के बाद अब बिहार बदलाव रैली में उमड़ रही भीड़ ने एनडीए और महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है,क्या प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का खेल बिगाड़ सकते है,क्या जनता बिहार को एक नया चेहरा प्रशांत किशोर के रूप में तलाश रही है
नीतीश पर वार:http://news24hourslatest.in
प्रशांत किशोर हो सकते है बिहार विधानसभा चुनाव का नया चेहरा,ऐसा कहा जा रहा है की प्रशांत किशोर को जनता का समर्थन मिल रहा है,अगर ऐसे ही जान सुराज की जनसमर्थन मिलता रहेगा तो बिहार विधानसभा चुनाव में ये दोनो पार्टियों का खेल बिगाड़ भी सकती है,अपने हर रैली में बकायदा प्रशांत किशोर भोजपुरी में कह रहे है की “नीतीश चाचा रहीअन की जहिअन” उधर से जनता भी बोलती है की “जहिअन”
मोदी पर वार:
प्रशांत किशोर बिहार बदलाव रैली के दौरान पीएम मोदी पर भी बरसे,उन्होंने जनता से कहा की क्या आप लोग बिहार में मोदी को वोट दोगे,इस पर जनता बोली की नही देंगे,प्रशांत किशोर ने कहा आप वोट दो मोदी को और मोदी गुजरात में फैक्ट्री खोले ये नही चलेगा,अब बिहार में फैक्ट्री खुलेगी,उन्होंने कहा बिहार का फैक्ट्री गुजरात में लगता है अब ये नही चलेगा,बिहार का वोट और बिहार में फैक्ट्री भी लगेगी,उन्होंने आगे कहा की १५ सालों में मोदी ने फैक्ट्री बिहार में नहीं बल्कि गुजरात में लगाया
कांग्रेस पर वार:
जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर भड़के,उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की राहुल गांधी या कांग्रेस को दम है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ कर दिखा दे,आगे उन्होंने कहा की तेलंगाना के सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के सीएम में कहा की बिहारियों का डीएनए है मजदूरी करने का,बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुए है,हालाकि कांग्रेस की पार्टी ने तेलंगाना के सीएम के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई,उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी खुद की राजद के अधीन कर लिया है,कांग्रेस राजद का पिछलग्गू कहते हुए कहा की कांग्रेस पहले लालू प्रसाद यादव के अधीन थी और अब तेजस्वी के अधीन है
तेजस्वी पर वार:
हालाकि प्रशांत किशोर ने सबको बारी बारी अपने बयानों से घेरा है,राहुल गांधी से लेकर लालू प्रसाद तक को नहीं छोड़ा लेकिन जब कभी बात आती है तेजस्वी यादव की तो प्रशांत किशोर शिक्षा को लेकर कूद पड़ते है ,आपको बता की पिछले कुछ सालों में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को नौवीं फेल बता चुके है, सन २०२३ में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से जीडीपी का फुल फॉर्म लिकने को कहा,प्रशांत किशोर अक्सर तेजस्वी यादव पर वार करते हुए कहते है की पहले दसवीं पास करके दिखाए तेजस्वी,उसके बाद बहस करें
आपको बता दे की इस चुनाव में प्रशांत किशोर सीधा मुद्दों और जमीनी स्तर की काम की बात कर रहे है और दोनो गठबंधन ने अब तक बिहार का हिसाब भी मांग रहें हैं,एक वक्त था तब प्रशांत किशोर भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम किया है,उनका पहला राजनीतिक अभियान जो था वो पीएम मोदी के सपोर्ट में था जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे
आपको बता दे की जन सुराज पार्टी की स्थापना २ अक्टूबर २०२४ को प्रशांत किशोर द्वारा बिहार में की गई थी,जिसमे करीब एक करोड़ लोगों की सदस्यता का दावा किया गया,सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी मनोज भारती को पहले बिहार राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गयासेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी मनोज भारती को पहले बिहार राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, लोकसभा सांसद रहे उदय सिंह को जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया
ये वीडियो जरूर देखे:”Zindagi Ka Koi Bharosa Nahi”https://youtu.be/BvXYS5cZ_jw?si=BGhkIVxyBEfUm1m-
ये भी पढ़े:Ahmedabad Plane Hadsa:अमेरिका क्यों भेजा जा रहा है ब्लैक बॉक्स ?