news24hourslatest

Bihar Vidhansabha Chunav:जन सुराज पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित किया

Bihar Vidhansabha Chunav:जन सुराज पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित किया

Bihar Vidhansabha Chunav:जन सुराज पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित किया
Bihar Vidhansabha Chunav:जन सुराज पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित किया

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है,साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैhttp://news24hourslatest.in
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी पूरी तरीके से मैदान में उतर गई है,हर जगह जन सभा,रैली के माध्यम से अपनी बाते रख रही है,आपको बता की जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पूर्णिया में प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करते हुए बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दिए,उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जन सुराज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राज्य सुधारक आंदोलन है,उन्होंने सभी दलों का कहा की सब कुर्सी की लालच में फसे पढ़े है जिसके वजह से राज्य तरक्की नहीं कर पा रहा है

उदय सिंह का नीतीश पर वार:
पप्पू सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला,उन्होंने कहा कि शराब बंदी का कानून बिहार में विफल हो गया है,इसमें माफियाओं का भी हाथ है,पप्पू सिंह ने कहा की राज्य में जन सुराज की सरकार बनती है तो सबसे पहले शराब कानून खतम होगा,और जो निर्दोष बेचारे जेल में बंद है उन्हे भी रिहा किया जाएगा,उन्होंने ये कहा की बिहार अब उड़ता पंजाब की तरह हो गया है ,100 की दारू 500 में बिक रही है पुलिस और माफिया की मिलीभगत ने इस कानून पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है उन्होंने आगे कहा की जो पार्टी पलायन की बात करती है वो पिछले 20 वर्षों में बिहार से पलायन नहीं रोक पाई,शिक्षा का स्तर दिन प्रति दिन गिरता जा रहा है

कांग्रेस पर वार:
जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर भड़के,उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की राहुल गांधी या कांग्रेस को दम है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ कर दिखा दे,आगे उन्होंने कहा की तेलंगाना के सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के सीएम में कहा की बिहारियों का डीएनए है मजदूरी करने का,बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुए है,हालाकि कांग्रेस की पार्टी ने तेलंगाना के सीएम के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई,उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी खुद की राजद के अधीन कर लिया है,कांग्रेस राजद का पिछलग्गू कहते हुए कहा की कांग्रेस पहले लालू प्रसाद यादव के अधीन थी और अब तेजस्वी के अधीन है

तेजस्वी पर वार:
हालाकि प्रशांत किशोर ने सबको बारी बारी अपने बयानों से घेरा है,राहुल गांधी से लेकर लालू प्रसाद तक को नहीं छोड़ा लेकिन जब कभी बात आती है तेजस्वी यादव की तो प्रशांत किशोर शिक्षा को लेकर कूद पड़ते है ,आपको बता की पिछले कुछ सालों में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को नौवीं फेल बता चुके है, सन 2023 में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से जीडीपी का फुल फॉर्म लिकने को कहा,प्रशांत किशोर अक्सर तेजस्वी यादव पर वार करते हुए कहते है की पहले दसवीं पास करके दिखाए तेजस्वी,उसके बाद बहस करें

आपको बता दे की इस चुनाव में प्रशांत किशोर सीधा मुद्दों और जमीनी स्तर की काम की बात कर रहे है और दोनो गठबंधन ने अब तक बिहार का हिसाब भी मांग रहें हैं,एक वक्त था तब प्रशांत किशोर भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम किया है,उनका पहला राजनीतिक अभियान जो था वो पीएम मोदी के सपोर्ट में था जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे

आपको बता दे की जन सुराज पार्टी की स्थापना 2 अक्टूबर 2024 को प्रशांत किशोर द्वारा बिहार में की गई थी,जिसमे करीब एक करोड़ लोगों की सदस्यता का दावा किया गया,सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी मनोज भारती को पहले बिहार राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गयासेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी मनोज भारती को पहले बिहार राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, लोकसभा सांसद रहे उदय सिंह को जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

ये वीडियो भी देखे:”Zindagi Ka Koi Bharosa Nahi”https://youtu.be/BvXYS5cZ_jw?si=BGhkIVxyBEfUm1m-

ये भी पढ़े:Bihar Vidhansabha Chunav:क्या प्रशांत किशोर रोक पायेंगे तेजस्वी और नीतीश का रथ?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version