क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव ?

क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव ? भारत में इन दिनों प्राकृतिक बदलाव बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा हैं,कभी बिन मौसम बरसात तो कभी बिन मौसम धूप जिसके कारण मनुष्य को भी तरह तरह की बीमारियां घेर रही है, आईएमडी (भारत मौसम विभाग) के अनुसार मौसम के कारण रेड अलर्ट जारी करने की नौबत आ गई है,शोध से पता चला है की 2024 में फिर ग्लोबल वार्मिंग 1.5 डिग्री की लक्ष्मण रेखा पार कर गई है,इस ग्लोबल वार्मिंग के चलते अब गर्मी भारत के हर हिस्से में फैल सकती है,अरूणांचल प्रदेश,केरल,जम्मू,कश्मीर जैसे राज्यों में भी हिट वेव देखने को मिल रही है
प्रकृति के विनाश का कारण मनुष्य है :
अक्सर अब देखने को मिल रहा है की कही भूमक्प,कही बाढ़,कभी सुखा पड़ जा रहा है,ये आखिर कैसे हो रहा है,इसका एक मात्र कारण है हम लोग,जी हां हम लोगों ने ही प्रकृति को विनाश के तरफ ढकेल रखा है,जिसके कारण ये सब आपदा देखने को मिल रहा है,हमने प्रकृति को बदलाव के रूप उपयोग कर रहे है,हमने जंगलों को काट कर घर बनाया,रास्ता बनाया,वनस्पतियों को काट डाला,नदियों को दूषित कर दिया,वायु प्रदूषण दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है,इससे प्रकृति को खाई नुकसान होता है जो हम समझ नही पाते,हमने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहें है,पेड़ लगाना नही किसी को लेकिन पड़े दिन प्रति दिन काटे जा रहे है,जंगलों को काट कर रास्ते बनाए जा रहें है
प्रकृति और उसके जनित प्राणियों,पेड-पौधों , उसके नसर्गिक सौंदर्य से खिलवाड़ करने से प्रकृति समस्त मानव जाति से नाराज़ और कुपित है,हवा, जल, पृथ्वी, अग्नि और आकाश – ये पांच तत्व प्रकृति के अभिन्न हिस्से हैं, जो जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।http://news24hourslatest.in
प्रकृति का मानव मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। प्रकृति न ही केवल हमारे जीवन का मूलभूत आधार है, बल्कि इससे हमें भविष्य के लिए भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रकृति का दर्शन हमारे मन को शांति, स्थिरता और उन्नति की ओर ले जाता है। विश्व की सृष्टि और संरचना ने मन को स्पष्ट कर दिया है कि अगर हम सही रूप से प्रकृति का ध्यान रखें और उससे संबंधित अनुभवों से गुजरें, तो हम स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकते हैं।
प्रकृति को बचाना हमारे लिए अति आवश्यक हो गया है,जब हम प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण रहते हैं, तो हमें इसके अनगिनत उपहार मिलते हैं, जैसे स्वच्छ वायु, जल, भोजन, और ऊर्जा।
इसके विपरीत, यदि हम प्रकृति का शोषण करते हैं, तो इसके परिणामस्वरूप विनाश और असंतुलन होता है। इसलिए, हमें प्रकृति की सुंदरता और महत्व को समझते हुए इसका सम्मान और संरक्षण करना चाहिए।प्रकृति के साथ सहयोगपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करके ही हम अपनी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्रकृति को कैसे बचाया जा सकता है:
आज प्रकृति हमसे क्या मांगती है,बस यही न कि हम उसकी रक्षा करें,आइए जानते है की हम प्रकृति की रक्षा कैसे कर सकते है
1-संसाधनों का सदुपयोग:पानी,बिजली,और भी जो प्राकृतिक संसाधन है उसका सही तरीके उपयोग हमारे जीवन को आनंद से भर सकता है,अगर हम सभी संसाधनों का सही से उपयोग करें तो प्रकृति भी हमारी रक्षा करेगी
2-वृक्षारोपण -आज के इस दौर में जब दुनिया अपनी सुख संसाधन के लिए कुछ भी कर सकती है,जैसे रस्ते बनाने के लिए हम अनेकों पेड़ों को काट रहें हैं,हमे चाहिए की हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और वनस्पतियों की रक्षा करें। पेड़ न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि जलवायु को संतुलित रखते हैं।
3-प्रदूषण से बचाओ:जल, वायु, और भूमि प्रदूषण को रोकने के लिए हमे इन चीजों का बचाव करना पड़ेगा,हमे पेड़ों से ऑक्सीजन मिलता है उसे बचाना हमारे लिए फायदेमंद रहेगा
4-पशु,पक्षियों की रक्षा करना:आज हम अपने स्वाद के लिए न जाने कितने जानवरों को मार रहें हैं,किसी जानवर का दोहन कर के अपना पेट भरना कहा क्या न्याय है,इसे हमे बचाना होगा
ये वीडियो बाजी देखे:”Zindagi Ka Koi Bharosa Nahi”https://youtu.be/BvXYS5cZ_jw?si=BGhkIVxyBEfUm1m-
ये भी पढ़े:Iran Vs Israel:क्या अमेरिका कर सकता है ईरान पर हमला?
