युद्धविराम के बाद भी तनाव जारी है ईरान इजराइल में :

दोनो देशों के बीच लगभग 12 दिन तक चले युद्ध अब समाप्त हो गया है लेकिन दोनो देश अभी भी एक दूसरे के ऊपर मिसाइल दाग रहे हैं,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की दोनो देश युद्धविराम का उलंघन न करे,हालाकि इजराइल का कहना है कि युद्धविराम की घोषणा के बाद भी ईरान इजराइल पर बम, मिसाइल से हमला कर रहा है लेकिन ईरान की सेना का कहना है की उन्होंने युद्ध विराम का उलंघन नही किया है और न ही कोई मिसाइल या बम से इजराइल पर हमला किया हैhttp://news24hourslatest.in
अमेरिका के हमले के बाद बौखलाया था ईरान:
जी हां दोस्तों दोनो देश के युद्ध में जब अमेरिका कूद पड़ा तबसे ईरान और बौखला सा गया है,अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया है,अमेरिका का कहना है की फोर्डो को हमने पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है ,आपको बता दे की इस हमले में अमेरिका ने पहली बार ‘बंकर बस्टर’ का इस्तेमाल किया,बताया जा रहा है ये ‘बंकर बस्टर’ इतना खतरनाक है की 60-90 मीटर गहराई में बनी फोर्डो की न्यूक्लियर साइट को भी ध्वस्त कर दिया,यही कारण था की ईरान ने युद्ध में तेजी दिखाई,ईरान ने खुली धमकी भी दी है की “जैसे करनी वैसी भरनी” जो जिस प्रकार से हमला करेगा उसे उसी तरीके से जवाब भी दिया जाएगा,ईरान झुकने वालों में से नही है.
सीजफायर का एलान:
अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है की जब से अमेरिका ने सीजफ्रायर घोषित किया है दोनो देशों के बीच फिर भी तनातनी जारी है,दोनो देश एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है हमले का,इजराले का कहना है की सीजफायर होने के बाद भी ईरान लगातार इजराइल पर हमला कर रहा है,जिससे चार लोगो की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हो गए है,सीजफायर के बाद भी ईरान का हमला बहुत ही आक्रामक था,और इजराइल ने ये भी कहा की सीजफायर के महज 2 से 3 घंटे बाद ही ईरान ने हमला करना शुरू कर दिया जिसकी वजह से इजराइल ने अपना एयरबेस पूरी तरीके से बंद कर दिया है
आइए जानते है ट्रंप ने क्या कहा:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की इजराइल अब ईरान पर हमला नहीं करेगा,और मैं ईरान से भी कहना चाहता हूं की वो इजराइल पर कोई हमला नहीं करे,अगर इजराइल और ईरान एक दूसरे पर हमला कर रहें है तो ये युद्ध विराम का उलंघन होगा,दोनो देश को शांति की और अग्रसर होना चाहिए
सीजफायर पर ईरान का क्या कहना है:
सीजफायर होने के बाद अमेरिका का कहना है की दोनो देशों ने अभी भी युद्धविराम पूर्ण तरीके से नहीं हुआ है,जबकि दोनो एक दूसरे के ऊपर हो रहे हमले की बात को खारिज किया है,ईरान के विदेश मंत्री का कहना है की अगर इजराइल ईरान पर हो रहे हमले को रोक देता है ईरान कोई कार्यवाही नहीं करेगा
सीजफायर पर इजराइल का क्या कहना है:
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काटज का कहना है की अगर ईरान सीजफायर का उलंघन करते हुए इजराइल पर हमला करता है तो इजराइल भी जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा,हम ईरान के हमलों का खुलकर जवाब देंगे,उन्होंने आगे कहा है कि हमने अपनी सेना को ये आदेश दे दिया है की वो ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला करे
ट्रंप के ट्वीट के बाद ही सीजफायर हुआ:
ट्रंप का ट्वीट: ट्रंप ने ट्वीट पट ट्वीट कर ये जानकारी दी की दोनो देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है,ट्रंप ने ट्वीट कर कहा की हमने ईरान के तीन परमाणु अड्डों पर बमबारी की जिससे उसके फोर्डो स्तिथ न्यूक्लियर सेंटर ध्वस्त हो चुका है.इसके बदले ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर 14 मिसाइल दागे लेकिन अमेरिकी सैनिकों में सारी मिसाइल को मार गिराया
ट्रंप का एक और ट्वीट:
ट्रंप ने दुबारा ट्वीट करते हुए कहा की ईरान और इजराइल दोनो देशों के बीच अब युद्ध समाप्त को लेकर सहमति बन गई है,अब दोनो देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है,ट्रंप ने कहा की मैं दोनो देशों को बधाई देना चाहता हूं पिछले 12 दिनों से चल रहें युद्ध की समाप्ति की घोषणा हो गई हैं,24वें घंटे में 12 दिवसीय युद्ध के आधिकारिक अंत को दुनिया द्वारा सलामी दी जाएगी। प्रत्येक युद्ध विराम के दौरान दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक रहेगा। इस धारणा पर कि सब कुछ वैसा ही काम करेगा, जैसा कि होना चाहिए, जो कि होगा। मैं दोनों देशों इजरायल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उनके पास 12 दिवसीय युद्ध को समाप्त करने के लिए सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है।
यह युद्ध सालों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न ही कभी होगा! भगवान इजरायल को आशीर्वाद दें, भगवान ईरान को आशीर्वाद दें, भगवान मध्य पूर्व को आशीर्वाद दें, भगवान संयुक्त राज्य अमेरिका को आशीर्वाद दें और भगवान पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!
ट्रंप का तीसरा ट्वीट:
आगे ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा की मैं कतर के अत्यधिक सम्मानित अमीर को उन सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए किए हैं। कतर में अमेरिकी बेस पर आज हुए हमले के संबंध में, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, किसी भी अमेरिकी के मारे जाने या घायल होने के अलावा, बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई कतरवासी भी नहीं मारा गया या घायल नहीं हुआ है। इस बात की ओर आपका ध्यान के लिए धन्यवाद!
ये भी पढ़े:ईरान के पास 400kg यूरेनियम,कभी भी बना सकता है परमाणु बम
ये वीडियो भी देखे:आखिर ये यूरेनियम इतना खतरनाक क्यों होता है ?”https://youtu.be/fPYp2CxLarw?si=mPjwSuHXnw_G_oVn
