बिहार विधासभान चुनाव:तेजस्वी और सुधांशु त्रिवेदी में हुई टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव कुछ महीनो में होने वाले है,ऐसे में सभी पार्टी अपना जोरदार प्रदर्शन करने में लगी है,सारे नेता अपने प्रतिद्वंदी पर आरोप लगाने में लगे हुए है,बहुत अजीब सी बात है न दोस्तों सब नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे,कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है तो कोई महंगाई का.लेकिन सब अपना अपना कार्यकाल भूल जाते है की अपने कार्यकाल में क्या किया उन्होंने,ऐसे ही जुबानी जंग शुरू हो गई तेजस्वी यादव और बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी मेंhttp://news24hourslatest.in
किस बात पर बहस हुई:
तेजस्वी यादव:दरअसल बात ये है की महागठबंधन के बिहार के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने कहा है की अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो केंद्र द्वारा लगाया गया वक्फ कानून समाप्त किया जाएगा,उन्होंने ये भी कहा की एनडीए की सरकार इस चुनाव में हारेगी,आपको बता दे की तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे,इस रैली पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और कहा महागठबंधन की सरकार के बनते है वक्फ कानून को हटा दिया जाएगा,रैली में उपस्थित नेता काली पट्टी बांधकर इस कानून का विरोध जताया,उन्होंने आगे कहा की लालू यादव जी ने भी इसका विरोध किया था और हमारे सांसद भी इस कानून के विरोध में अदालत में गए थे,तेजस्वी यादव ने कहा की बिहार में इस बार गरीबों की सरकार बनेगी और वक्फ को पूरी तरह से खत्म करेगी,उन्होंने बीजेपी को कहा की बीजेपी को याद रहना चाहिए की ये देश सबका है,गरीबों का,दलितों का,वंचितों का,बीजेपी इसे भूल रही है,बीजेपी को इस देश की सम्पत्ति को अपनी निजी सम्पत्ति नही समझनी चाहिए,
बिहार के महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ रैली को गांधी मैदान में संबोधित कर रहे थे,इस दौरान अन्य दल के नेता भी शामिल थे,इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद भी उपलब्ध थे,कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, सैयद नासिर हुसैन, पप्पू यादव और AIMIM नेता अख्तरुल ईमान भी उपस्थित थे
सुधांशु त्रिवेदी:बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रखर वक्ता ने सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी यादव के वक्फ वालें बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी,सुधांशु त्रिवेदी ने कहा की तेजस्वी यादव अभी 50 साल पुरानी सोच में फसे हुए है,जहां संविधान को कूड़े में फेकने की बात होती थी,उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव को न तो संसद का सम्मान करना आता है न ही न्यायपालिका का,उन्होंने कहा की गांधी मैदान में आपातकाल के दौरान लोगों ने संविधान बचाने के लिए संघर्ष किया था,लेकिन तेजस्वी यादव ने संविधान की धज्जियां उड़ दी,उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा अपनी पुरानी सोच सोच से बाहर नहीं निकल पा रहें है
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा की बीजेपी और इंडिया गठबंधन ने हमेशा बाबा साहेब और उनकी संविधान का सम्मान किया,उन्होंने INDI गठबंधन से सवाल किया कि क्या वे बिहार में सऊदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की या ISIS से भी बड़ा शरिया कानून लागू करना चाहते हैं. उन्होंने राजद और सपा जैसे दलों से यह भी पूछा कि समाजवाद तो धन के समान बंटवारे की बात करता है, लेकिन आप कह रहे हैं कि 49 लाख एकड़ ज़मीन पर कुछ ही लोगों का कब्ज़ा होना चाहिए. उन्होंने इसे समाजवाद के विचार के बिलकुल खिलाफ एक सोची-समझी मानसिकता बताया.
सभी पार्टी अपने पूरे जोरशोर के साथ मैदान में लगे है,सभी एक दूसरे पर आरोप लगा रहें है,कोई किसी से कम नहीं है,विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रहा है की एनडीए की सरकार बिहार के लिए कुछ भी नही की,तेजस्वी यादव तो खूब बरस रहें है नीतीश कुमार पर,तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है,नौकरी के लिए लोग पलायन कर रहें है,लेकिन वही जब लालू जी की सरकार थी तब तेजस्वी यादव कुछ नही बोलते थे,सारे भ्रष्टाचार,सारे गुंडा राज तेजस्वी भूल गए,यही राजनीति है
ये भी पढ़े:बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव हटाएंगे वक्फ कानून