news24hourslatest

बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव हटाएंगे वक्फ कानून

बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव हटाएंगे वक्फ कानून

बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव हटाएंगे वक्फ कानून
बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव हटाएंगे वक्फ कानून

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार में एनडीए की सरकार जल्द ही गिरेगी और महागठबंधन की सरकार बनेंगी,और केंद्र सरकार का बनाया हुआ वक्फ अधिनियम कानून हटा दिया जाएगाhttp://news24hourslatest.in

वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ:
आपको बता दे की तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे,इस रैली पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और कहा महागठबंधन की सरकार के बनते है वक्फ कानून को हटा दिया जाएगा,रैली में उपस्थित नेता काली पट्टी बांधकर इस कानून का विरोध जताया,उन्होंने आगे कहा की लालू यादव जी ने भी इसका विरोध किया था और हमारे सांसद भी इस कानून के विरोध में अदालत में गए थे

कौन कौन शामिल था इस रैली में:
बिहार के महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ रैली को गांधी मैदान में संबोधित कर रहे थे,इस दौरान अन्य दल के नेता भी शामिल थे,इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद भी उपलब्ध थे,कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, सैयद नासिर हुसैन, पप्पू यादव और AIMIM नेता अख्तरुल ईमान भी उपस्थित थे

वैश्य समाज पर बनेगा आयोग
बिहार में अब कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है,सारी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है,पक्ष हो या विपक्ष सभी जनता को लुभाने ले लगे हुए है,पीएम मोदी की एक के बाद एक रैलियां हो रही है,वही बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खूब प्रचार प्रसार करने में लगे है
हम ही में तेजस्वी यादव ने पटना में राष्ट्रीय वैश्य समाज सम्मेलन में संबोधित करने गए थे,वहां उन्होंने वैश्य समाज की जनता से खूब लोक लुभावन वादे किए है,उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो एक वैश्य आयोग बनेगा और जितनी भी वैश्य समाज के लोग है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की रहेगी,उन्होंने वैश्य समाज से अपील की है वो आगे चढ़ कर आए और बिहार के निर्माण में सहयोग करे,उन्होंने कहा कि बनिया का मतलब निर्माण करना होता है,इसलिए वो महागठबंधन का बढ़चड़कर साथ दे,उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम वैश्य आयोग बनाएंगे। हर बड़े बाजार के पास पुलिस पिकेट बनाएंगे। सीसीटीवी लगाएंगे। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा देंगे। वैश्य समाज के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गरीबी और बेरोजगारी है समस्या:
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बिहार में गरीबी और बेरोजगारी चरम सीमा पर है,बिहार के लिए ये एक प्रबल समस्या के रूप में है,वर्तमान की सरकार न तो गरीबी पर कोई ध्यान देती है न तो बेरोजगारी पर,युवा नौकरी की तलाश में पलायन कर रहे है,उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो तो सबसे पहले नौकरियों कोई बहाली होगी,हम पलायन को रोकेंगे,हमारे राज्य के युवा बाहर नहीं जायेंगे यही बिहार में नौकरी करेंगे

शिक्षा,चिकित्सा,अपराध पर बोले तेजस्वी:
बिहार में शिक्षा की स्थिति बहुत ही दयनीय है,आपको बता दे बिहार साक्षरता के मामले में बहुत पीछे है,बिहार में चिकित्सा की स्थिति भी बहुत बेकार है,मरीजों को चिकित्सा के नाम पर बहकाया जाता है क्योंकि इलाज करने के पर्याप्त साधन नही है,अपराध के मामले में सरकार पूरी तरीके से विफल रही है,उन्होंने कहा कि जून में ही वैश्य समाज के 100 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।

वोटर लिस्ट पर फिर बरसे तेजस्वी:
आरजेडी के नेता,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार जानबूझकर गरीबों और दलितों का नाम मतदाता सूची से हटा रही है, मतदाता सूची के बहाने गरीबों व वंचितों के संवैधानिक अधिकार को छीनने की साजिश की जा रही है। पहले मतदाता सूची से नाम हटाया जाएगा। फिर पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड से नाम हटाया जाएगा।

दोस्तों अब इस महासमर की शुरुआत हो चुकी है,सभी पार्टी के नेता चाहे वो पक्ष हो या विपक्ष सभी लग गए जनता के सामने वोट मांगने में,अब देखते है जनता किस पर मेहरबान होती है

ये भी पढ़े:बिहार विधासभान चुनाव:तेजस्वी और सुधांशु त्रिवेदी में हुई टक्कर

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version