Trump Vs Musk:क्या होता है बिग ब्यूटीफुल बिल?

आखिर क्या है ये बिग ब्यूटीफुल बिल जिसके वजह से ट्रंप और मस्क में विवाद बढ़ता जा रहा है,दोनो के एक दूसरे के दुश्मन बनते जा रहें है,कभी ट्रंप मस्क को धमकी दे रहे है की वो दक्षिण अफ्रीका वापस चले जाए तो कभी मस्क धमकी दे रहे है की वो महाभियोग लायेंगे ट्रंप खिलाफhttp://news24hourslatest.in
क्या होता है बिग ब्यूटीफुल बिल:
आसान भाषा में समझे तो हम ये बोल सकेंगे की अगर कोई भारतीय अमेरिका में रह रहा है और अमेरिका में नौकरी कर रहा है,और वो भारत में अपने परिवार को रेमिटेंस यानी कोई रकम भजेता है तो तो रकम पर उसको अमेरिकी सरकार को टैक्स देना पड़ेगा इसका सीधा असर ये होगा की रकम भेजने में कमी आयेगी क्योंकि उसपर टैक्स लग चुका होगा,भजेना भी होगा तो कम रकम भेज पायेगा,इसका एक दूसरा असर यही होगा की जो भारतीय अमेरिका में काम कर रहें है वो अपनी कंपनी पर ज्यादा प्रभाव डालेंगे की उनकी सैलरी बढ़ा दी जाए
कुछ खास बताएं जानते इस बिल का :
1-2017 में ही ट्रंप इस बिल को लागू किए और अबऔर कटौती करके इसको और आगे बढ़ाना चाहते है
2-छोटे व्यवसायों और अनुसंधान व विकास (R&D) के लिए टैक्स राहत, जिससे GDP में 1.6% वृद्धि का अनुमान है
3-विदेश में पैसे भेजने दी दर में बढ़ोतरी होगी,३.५% से बढ़ाकर ५% कर दिया जाएगा
4-प्रतिवर्ष 30,000 से 80,000 डॉलर की आय वाले अमेरिकियों के लिए 15% टैक्स कटौती का प्रावधान।
5-इस बिल के लागू होने के बाद अमेरिकी सरकार पर करीब ४.5 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज बढ़ा सकता है
6-इस बिल के लागू होने के बाद सीमा सुरक्षा पर अत्यधिक खर्च बड़ेगा
7-टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से अमेरिकी लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा
मस्क ने इस बिल का जमकर विरोध किया:
मस्क ने ट्रंप के बिल को व्यर्थ बताया,उनका कहना है की ये बिल देश को नीचे की तरफ ले जायेगा,ये बिल देश को घाटे मेंकी तरफ ले जायेगा,उन्होंने कहा की इस बिल से देश के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा,इस बिल से उन्हें काफी टैक्स देना पढ़ सकता है,उन्होंने इस बिल को आलोचना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया की जो भी सांसद इस बिल का समर्थन करता है की वो अगले साल होने वाले प्राइमरी चुनाव का सामना करना पड़ेगा
आरोप ये लगाया जा रहा है ट्रंप इस बिल को फंडिंग में कटौती करने के लिए ला रहे है,जिससे अमेरिका पर 3 खरब डॉलर का कर्ज बढ़ेगा,वही डेमोक्रेट पार्टी तो एकजुट होकर इस बिल का विरोध कर ही रही है। कई रिपब्लकिन सांसद भी इस बिल के विरोध में हैं।
ट्रंप ने क्या कहा:
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है इस बिल से देश को काफी फायदा होगा,देश की जनता को कम टैक्स देना पड़ेगा और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी,ट्रंप ने इस बिल को लेकर कहा की ये नीतियों की जीत है
रिपोर्ट के अनुसार:
कांग्रेसनल बजट ऑफिस ने अपनी ताजा रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया है की इस बिल के पारित होने के बाद एक करोड़ से ज्यादा अमेरिकी साल 2034 तक बीमा से बाहर हो जाएंगेसाथ ही घाटा बढ़कर एक दशक में 3.3 खरब हो जाएगा।
अमरीकी सीनेट में वोटिंग के दौरान क्या हुआ:
इस बिल को लेकर अमेरिकी सीनेट में लंबी वोटिंग चली,बताया जा रहा है की पहले 7 घंटो में केवल 14 वोट ही पास हो पाए,आपको बता दे की सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी की बहुत कम बहुमत है, जबकि सभी डेमोक्रेट इस बिल का विरोध कर रहे हैं. अगर सीनेट में पास हो गया तो अगला स्टेज होगा हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव, जहां कुछ रिपब्लिकन भी विरोध कर सकते हैं.
अरबपति एलेन मस्क का कहना है कि अगर सीनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी तो अगले ही दिन “अमेरिकन पार्टी” के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे
ये भी पढ़े:अमेरिका: मस्क बनाएंगे नई पार्टी
ये भी पढ़े:बिहार विधासभान चुनाव:तेजस्वी और सुधांशु त्रिवेदी में हुई टक्कर