Chinnaswami Stadium:भगदड़ में मारे गए लोगों की तुलना कुंभ मेले से कर दी

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में 12 लोगों की मारे जाने और 47 लोगों की घायल होने की खबर आ रही है,असल में चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जितने का जान मनाया जा रहा था की अचानक भगदड़ मच गई और 12 लोगों की मौत हो गईhttp://news24hourslatest.in
आईपीएल 2025 के 18 वें सीजन का फाइनल मैच पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया था,आरसीबी में पंजाब किंग्स को 6 रनो से हरा कर जीत दर्ज की,इसी जीत की खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था,ये आयोजन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कराया गया था जिसमे भरी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इक्कठा हुए थे,
परेड के दौरान वहां भगदड़ मच गई और लोगों की जान चली गई
बताया जा रहा है की स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग वहां इकट्ठा हुए थे,स्टेडियम में एक छोटा सा द्वार है जहां पर भरी संख्या में लोग इक्कठा हुए थे जिस कारण वहां का द्वार टूट गया और भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे और नतीजा ये हुआ की 12 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए
भगदड़ का नजारा दिल को झकझोर देने वाला था,जुटे,चप्पल,बैग इत्यादि बिखरे पड़े थे,मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण शुरू में एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई,गंभीर रूप से घायलों का इलाज वैदेही अस्पताल और बोवरिंग अस्पताल में चल रहा है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने क्या कहा?
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान हुई मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा की उम्मीद से ज्यादा भीड़ इक्कठा हो गई थी जिसपे काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था,उन्होंने ये भी कहा की ऐसी घटनाएं कई बार हुई है,कुंभ के मेले में भी 60 से 70 लोग मारे गए थे लेकिन मैने उसकी आलोचना नहीं की,आगे उन्होंने ये भी कहा की ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए,सरकार इस घटना पर दुख व्यक्त करती है,कर्नाटक सरकार ने ये निर्णय लिया है की मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी.”सीएम में कहा की मैने जांच के लिए मजिस्ट्रेट को आदेश दिया हैं और 15 दिन का समय दिया है
क्या कहा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ?
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा की फैंस काफी उत्साह में थे और भीड़ उम्मीद से ज्यादा थी,भगदड़ के दौरान लोगों में बहुत ज्यादा अफरा तफरी मच गई इस कारण वहां लाठी चार्ज भी नही हो सकता था,पुलिस को भी बहुत परेशानी हो रही थी,डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा की हमने 5,000 से ज़्यादा कर्मियों की व्यवस्था की थी,भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी नही कंट्रोल कलर पाई इसलिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की समारोह कार्यक्रम में क्षमता से अधिक भीड़ के इक्कठा होने से भगदड़ मची,35000 लोगों की संख्या वाले जगह पर 2 से 3 लाख लोग इक्कठे होंगे तो भगदड़ तो मचना ही था,बेहोशी की हालत में कुछ लोगों को आस-पास के लोग कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दे रहे थे।
गलती किस की है
इस भगदड़ की जिम्मेदारी किसकी है,आखिर इतने लोग मरे उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा,क्या सरकार इसकी जिम्मेदारी लेगी या लोगों की गलती है,एक बात मैं कहना चाहता हूं की आपके इस कार्यक्रम से क्रिकेटरों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला,इतने लोगो की मौत हो गई पर किसी क्रिकेटरों ने कुछ नही कहा अभी तक ना ही कोई धनराशि मरने वाले परिवार को दी,हम लोग ही ये बेवकूफी कर रहें है की उनको सर पर चढ़ा रखे है,करोड़ों अरबों के मालिक है आज कल के क्रिकेटर एलकिन देश प्रेम कुछ नही है और जनता उनके पीछे पागल है,इसलिए मेरा कहना है की उतना ही इंटरेस्ट लीजिए जिसमे आपका नुकसान ना हो.
ये भी पढ़े:IMF News,आईएमएफ पर भड़के पूर्व उपराष्ट्रपति,क्यों किया पाकिस्तान को आर्थिक मदद?