क्या बीजेपी ने भगाया विजय माल्या को?

शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में बहुत सारे दाव खेल दिए है,माल्या का कहना है की उन्होंने भारत छोड़ने से पहले दिवंगत अरुण जेटली को सब बता रखा था की अब वो लंदन की तरफ रवाना होने जा रहें हैं,माल्या ने ये भी कह था की अरुण जेटली से उनकी बात भी हुई थी की बैंको से मेरा कोई सेटलमेंट कर दे तो मैं वापस भारत आ जाऊंगा|
माल्या के इस इंटरव्यू ने भारत में तहलका मचा दिया है,अब कांग्रेस बीजेपी को माल्या के बहाने घेरने में लगी है,कांग्रेस मोदी सरकार से ये सवाल पूछ रही है की आखिर विजय माल्या को भगाने में बीजेपी का क्या रोल है?http://news24hourslatest.in
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया ने ये दावा किया है की संसद के केंद्रीय कक्ष में वित्त मंत्री अरुण जेटली से विजय माल्या से बात करते हुए देखा है,पी एल पुनिया ने कहा की विजय माल्या के देश छोड़ने से दो दिन पूर्व उन्होंने विजय माल्या को अरुण जेटली से बात करते हुए देखा था,पी एल पुनिया से साफ तौर पर कहा है की अरुण जेटली झूठ बोल रहे थे,लेकिन जब चर्चाएं होने लगी तब अरुण जेटली ने स्वीकार किया की विजय माल्या से उनकी मुलाकात हुई थी लेकिन वो मुलाकात संक्षिप्त थी
आपको बता दे की जब विजय माल्या की देश छोड़ने की चर्चा हो रही थी तब उनके खिलाफ CBI का लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी होना था लेकिन माल्या का कहना है कि उसे किसी LOC की जानकारी नहीं थी, माल्या ने कहा कि कुछ टीवी एंकर और भारत सरकार उसे तिहाड़ जेल में “जेल के कपड़ों में, जेल का खाना खाते हुए” देखना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि वो अपनी बाकी जिंदगी सलाखों के पीछे बिताए।’
भारत आने पर क्या बोले विजय माल्या?
अपने पॉडकास्ट में विजय माल्या ने भारत वापस लौटने की बात पर कहा की अगर उसे निष्पक्ष सुनवाई और भारत में सम्मानजनक जीवन का आश्वासन मिले, तो वो भारत लौटने के बारे में गंभीरता से सोच सकता है,हालाकि उसका भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिया गया
जानते है मामला क्या है? शराब कारोबारी विजय माल्या 6,200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले में दोषी साबित हुए थे,लेकिन सरकार का कहना था कि ब्याज की दर जोड़ के टोटल धनराशि 9000 करोड़ हो गई,इसके अलावाIDBI बैंक का 900 करोड़ का भी लोन है
आपको बता दे की विजय माल्या करीब 10 साल बाद एक इंटरव्यू में दिखे,विजय माल्या ने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी कुछ बातें रखी,
माल्या पर ये भी आरोप है की उन्होंने जो लोन बैंकों से लिया था वो उनकी किंगफ़िशर एयरलाइन कंपनी के लिए लिया था और ये रकम करीब दस हजार करोड़ थी,ये पैसा उन्होंने बैंक को वापस भी नही लिया और भारत छोड़ कर चले गए
किंगफिशर के कर्मचारियों के लिए क्या कहा माल्या ने?
माल्या पर ये भी आरोप है की उन्होंने जो लोन बैंकों से लिया था वो उनकी किंगफ़िशर एयरलाइन कंपनी के लिए लिया था और ये रकम करीब दस हजार करोड़ थी,ये पैसा उन्होंने बैंक को वापस भी नही लिया और भारत छोड़ कर चले गए,इस पर उन्होंने कहा की मै किंगफिशर के सभी कर्मचारियों से मांगी मांगता हूं,मेरे कारण उन्हें अपनी नौकरी गवानी पड़ी,इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं
भगोड़ा शब्द पर आपत्ति क्यों?
विजय माल्या ने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर आपत्ति जताई,माल्या ने कहा की लोग मुझे “भगोड़ा” कहते हैं, लेकिन ये सब गलत है,मैंने कोई चोरी नहीं की। मैंने कभी पर्सनल लोन नहीं लिया, न ही किसी को धोखा दिया। बैंकों ने मेरी 14,100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली, फिर भी चोर कहते हैं। एक तरफ मेरी संपत्ति जब्त करो, दूसरी तरफ चोर कहो, ये कैसे चलेगा?
अब देखना है की विजय माल्या के आरोपों का बीजेपी कैसे सामना करती है?
ये भी पढ़िए:Vijay Mallya: मैं जेटली को बता कर भारत छोड़ा था
