news24hourslatest

Raja Murder Case:शादी,हनीमून,मर्डर और गिरफ्तारी,जानिए कैसे क्या क्या हुआ ?

शादी,हनीमून,मर्डर और गिरफ्तारी,जानिए कैसे क्या क्या हुआ ?

कोई कैसे इतना नीचे गिर सकता है की अपने पति को शादी के तुरंत बाद मौत के घाट उतार दे,और कोई पछतावा भी नही हो.क्या यही असली कलयुग है,सोनम और राजा राजवंशी के बीच का ये रिश्ता बहुत कुछ बताता है

Raja Murder Case:शादी,हनीमून,मर्डर और गिरफ्तारी,जानिए कैसे क्या क्या हुआ ?
Raja Murder Case:शादी,हनीमून,मर्डर और गिरफ्तारी,जानिए कैसे क्या क्या हुआ ?

कोई कैसे इतना नीचे गिर सकता है की अपने पति को शादी के तुरंत बाद मौत के घाट उतार दे,और कोई पछतावा भी नही हो.क्या यही असली कलयुग है
इंदौर के रहने वाले राजा रहुवंशी ने सोनम के साथ सात फेरे लिए थे,जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया था लेकिन बेचारे राजा को क्या पता था कि जिसके साथ वो सात फेरे लिया है वोही उसके मौत का कारण बनेगी,सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो जिसे अपनी दुल्हन बनाकर घर ला रहा है, वही उसकी मौत की सबसे बड़ी साजिशकर्ता निकलेगी
ये किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है,ये सारे वारदात बताते है की सोनम के इशारे पर ही राजा रहुवंशी का कत्ल हुआ और मारने के बाद उसने 8 जून को सरेंडर भी कर दिया उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में, 9 जून को उसकी मेडिकल जांच के बाद गाजीपुर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जज ने शिलांग पुलिस की दलील सुनने के बाद सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है,सभी आरोपी अब मेघालय पुलिस की कस्टडी में हैं। पुलिस आरोपियों को लेकर शिलांग पहुंच गई है। वहां उन सभी से पूछताछ के बाद पूरे केस की कहानी सामने आएगी।http://news24hourslatest.in

कैसे क्या क्या हुआ ?
बात है 11 मई की जब सोना और राजा किया शादी हुई थी,दोनो में कोई खास लगाव नहीं था,सोनम अपने मायके,चली जाती है और भी सारा प्लान बनाती है की कैसे राजा की हत्या करनी है और 15 मई को सोनम ने हनीमून का प्लान बनाया,हनीमून के लिए सोनम ने मेघालय को चुना,दोनो इंदौर से गुवाहाटी के लिए निकलते हैं। राजा और सोनम अलग-अलग एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं,जहां से उन्हें रवाना होना था,और साथ ही तीनो आरोपी भी ट्रेन से निकल पड़ते है,उसके बाद दोनो गुवाहाटी पहुंचते है,मां कामाख्या का दर्शन करते है और फिर शिलांग के लिए निकल पड़ते है,पीछे पीछे आरोपी भी वहां पहुंच जाते है,जिस होटल में दोनो रुके थे वही कुछ दूरी पर आरोपी भी रुके थे

अगले दिन सोनम राजा के घर वालों से भात करती है,कहती है की आज उसने व्रत रखा है ये सारी बातें होने के बाद परिवार से उनका संपर्क टूट जाता है,राजा का परिवार लगातार संपर्क साधना चाहा लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था,परिवार वाले घबरा गए,बैचेन हो गए,अंत में परिवार वाले  पुलिस के पास गए,परिवार की मांग पर एमपी की सरकार ने मेघालय सरकार से बात की। इसके बाद वहां की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की।

राजा और सोनम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था,अचानक एक स्कूटी मिलती है जिसे राजा ने किराए पर लिया था,स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी वहां तलाशी में जुटी थी। इस दौरान कुछ अन्य सामान वहां मिले, जिसमें राजा के फोन का कुछ हिस्सा था,पुलिस ने तलाश जारी रखा,तलाशी अभियान के दौरान गहरी खाई में राजा रघुवंशी का शव मिलता है। शव पूरी तरीके से सड़ गई थी,राजा के हाथ पर टैटू बना था जिससे उसकी पहचान हुई

उसके बाद शिलांग से परिवार राजा रघुवंशी का शव लेकर घर पहुंचा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने मेघालय पुलिस पर कई सवाल उठाए। साथ ही राजा के भाई ने कहा कि घटना स्थल से बांग्लादेश बॉर्डर नजदीक है। हो सकता है कि सोनम का अपहरण हो गया हो,लेकिन अचानक पुलिस को सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज मिलता है,और शिलांग पुलिस को एक रेनकोट मिलता है जिसपर खून के निशान पड़े थे,ये वही रेनकोट है जिसे सोनम ने पहना था

वहीं, इस केस में गाइड अल्बर्ट पडे का बयान काफी अहम साबित हुआ है। गाइड ने कहा था कि सोनम और राजा के साथ उसने तीन लोगों को और देखा था। ये सभी आपस में हिंदी में बात कर रहे थे। वे तीनों राजा रघुवंशी के साथ चल रहे थे और सोनम पीछे चल रही थी। इसके बाद पुलिस उन तीन की तलाश शुरू कर दी,तलाशी करते हुए ये खबर आई की सोनम यूपी के गाजीपुर जिले में है वही उन तीनो आरोपी को भी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है,मेघालय पुलिस का आरोप था कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या करवाई।

धीरे धीरे मिस्ट्री खुलती चली गई और बहुत कुछ सामने आया गया,पुलिस के अनुसार पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और सभी किलर्स इंदौर चले आए थे। सोनम किराए के मकान में अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ रही थी,और जब उसे पता चल गया की पुलिस उसका पीछा कर रही है तो उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया
अब बात साफ हो गई की सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी
आखिर ऐसा करने से क्या मिल जाता है अब सोनम और तीनो आरोपी को जेल की सजा काटनी पड़ेगी,अपने पति को मारकर क्या साबित करना चाहती थी सोनम,अगर तुम्हे राजा से शादी नहीं करनी थी तो नही करती,अपने मां बाप से लड़ जाति की मुझे ये शादी नहीं करनी है,किस की जान लेके क्या मिला सोनम को,ये समाज को क्या संदेश देना चाहते है,आपके इस हरकत से समाज में बुरा संदेश जाएगा और एक दुसरे के प्रति विश्वास नहीं रहेगा

ये भी पढ़िए:Bihar Vidhansabha Chunav:चिराग पासवान हो सकते है बिहार में एनडीए का सीएम चेहरा?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version