Ahmedabad Plane Crash:कब कब हुए प्लेन हादसे?

गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एअर इंडिया का विमान AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसके चलते करीब 265 लोगो की मौत हो गई है,जिसमे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे,आपको बता दे की विजय रुपाणी की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में आती थी,वो पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी भी माने जाते थे,इस विमान में 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट और 230 यात्री थे जिनकी मौत हो चुकी हैhttp://news24hourslatest.in
टाटा ग्रुप ने एक करोड़ देने का वादा किया
एन. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये देगा। हम घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएंगे।
1.4 करोड़ का मुआवजा
अंतरराष्ट्रीय उड़ान में अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो प्रत्येक यात्री के लिए लगभग 1.4 करोड़ रुपये दिया जाता है,अगर ट्रैवल इंश्योरेंस की बात करे तो बीमा कंपनियां कई कवरेज पेश करती है,इनमें आम तौर पर 25 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की आकस्मिक मृत्यु लाभ और 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की स्थायी विकलांगता मुआवजा शामिल है.
आइए जानते है कब कब हुआ हादसा?
पहला हादसा:
एयर इंडिया फ्लाइट 245
तारीख:3 नवंबर 1950
जगह:मांट ब्लांक,फ्रांस
विमान: लॉकहीड L-749A कांस्टलेशन
मौतें:48
वजह:खराब मौसम और नेविगेशन में गड़बड़ी
दूसरा हादसा:
एयर इंडिया फ्लाइट 101
तारीख:24 जनवरी 1966
विमान:बोइंग 707-437
जगह:मांट ब्लांक,फ्रांस
मौतें:117
वजह:जेनेवा में उतरने से पहले ग्लेशियर से टकराया
तीसरा हादसा:
एयर इंडिया फ्लाइट 855
तारीख:1 जनवरी 1978
जगह:अरब सागर,मुंबई,भारत
विमान:बोइंग 747-237बी(सम्राट अशोक)
मौतें:213
वजह:उड़ान उपकरणों की खराबी के कारण
चौथा हादसा:
एयर इंडिया फ्लाइट
तारीख:21 जून 1982
जगह:मुंबई,भारत
विमान:बोइंग 707-400
मौतें:17
वजह:भारी बारिश और मुश्किल लैंडिंग के बाद विमान रनवे से फिसला
पांचवा हादसा:
तारीख:23 जून,1985
एयर इंडिया फ्लाइट 182
(कनिष्क बम विस्फोट)
जगह:अटलांटिक महासागर,आयरलैंड के तट के पास
विमान:बोइंग 747-237B(सम्राट कनिष्क)
मौतें:329
वजह:आतंकवादी हमले के कारण हुआ
छठवां हादसा:
तारीख:22 मई,2010
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812
जगह:मंगलोर,भारत
विमान:बोइंग 737-800
मौतें:158
वजह:लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गई
सातवां हादसा:
तारीख:7 अगस्त 2020
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344
विमान :बोइंग 737-800
मौतें:21
वजह:खराब मौसम के कारण
एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी,अचानक दोपहर में फ्लाइट क्रेज हो गई,जिसमे 265 लोगों की मौत हो चुकी है,यही नहीं फ्लाइट जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा,जहां डॉक्टर मेश में खाना कहा रहे थे और वहां भी 24 लोगों की मौत हो गई,इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे जिनकी मौत हो चुकी है,गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है.एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि “बीजे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके.”,जो लोग घायल हुए है उनका इलाज चल रहा है
जिंदा बचे व्यक्ति ने क्या बताया :
इस हादसे में मात्र एक व्यक्ति की जान बच गई जिसका नाम रमेश विश्वास बताया जा रहा है,इस शख्स ने बताया कि जब मेरी आंखें खुली तो चारो तरफ लाशें पड़ी हुई थी,उसने कहा की उड़ान भरने के मात्र 30 सेकंड बाद एक तेज आवाज आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, मैं बेहोश पड़ा था,जब आंख खुली तो मैं वहां से भागा,मेरे चारो तरफ विमान के टुकड़े पड़े हुए थे और हर तरफ लाशें भी दिखाई दे रही थी,मानो कुछ बचा ही नहीं
कौन है रमेश विश्वास?
अहमदाबाद विमान हादसे में बचे एक मात्र व्यक्ति रमेश विश्वास एक ब्रिटिश नागरिक है,जो करीब 20 सालों से लंदन में रह रहे थे,और भारत वो अपने परिवार से मिलने आए थे और अपने भाई के साथ वापस लंदन जा रहे थे.
हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि ऐसा लग रहा है की कोई व्यक्ति जिंदा नहीं बच पाया है लेकिन एक व्यक्ति की बचने की खबर आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
पहले भी क्रैश हुआ है बोइंग कंपनी का विमान:
ये पहली बार नहीं हुआ की बोइंग कंपनी का विमान क्रैश हुआ है,इससे पहले भी बोइंग कंपनी का विमान क्रैश हुआ है, बोइंग कंपनी का कहना है कि Boeing 787 ड्रीमलाइनर, पहली बार क्रैश हुआ है. हालांकि बोइंग का 737 मैक्स कई बार क्रैश हो चुका था. साल 2018, 2019 और इस विमान को अपडेट करने के बाद 2024 में भी यह विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 500 लोगों से ज्यादा की जान चली गई.
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह,साथ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अहमदबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे,जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है. यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की,पीएम मोदी भी घायलों से मिलने पहुचेंगे अहमदाबाद,आपको बता दे की अभी भी बचाओ कार्य जारी है,एनडीआरएफ की टीम और अन्य एजेंसियां भी बचाओ कार्य के लिए पहुंच गई है,सैन्य बल भी तैनात किए गए है बचाओ कार्य में
ये विडियो भी देखे:”क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf