news24hourslatest

Bihar Vidhansabha Chunav:लालू फिर उतरे मैदान में

Bihar Vidhansabha Chunav:लालू फिर उतरे मैदान मे

Bihar Vidhansabha Chunav:लालू फिर उतरे मैदान में
Bihar Vidhansabha Chunav:लालू फिर उतरे मैदान में

पटना में लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को काफी लंबे समय बाद संबोधित किया,लालू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा की सबको कसम खानी चाहिए की आने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए जान लगा देंगे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे http://news24hourslatest.in
पटना में आरजेडी की मीटिंग हुई जिसमे रावड़ी देवी,मीसा भर्ती और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे,आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस मीटिंग में कहा की दलित,पिछड़े और सभी लोग एकजुट है और इस एकजुट का लाभ हम लोगों को उठाना होगागरीब-वंचित, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अति-पिछड़ा को सत्ता में भागीदारी दिलानी है। नीतीश कुमार को हटाना है और अपनी सरकार बनाना है और तेसवी यादव को कर हालत में पार्टी से मुख्यमंत्री बनाना है,आपको बता दे की लालू यादव बीमारी से ग्रसित है और लंबे समय बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किए

मंगलीलाल मंडल बने अध्यक्ष
राज्य परिषद की इस मीटिंग में आरजेडी ने मंगनीलाल मंडल को बिहार का आरजेडी का अध्यक्ष बनाया गया,अध्यक्ष की तारीफ करते हुए लालू तेजस्वी ने कहा की मांगनीलाल मंडल धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए जाने जाते है

रावड़ी देवी ने किया कहा:
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी ने आरजेडी की राज्य परिषद की मीटिंग में बीजेपी पर हमला बोला राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी जो तय करेंगे,उसी आधार पर पार्टी काम करेगी, सभी जाति-समाज को साथ लेकर चलना है। हमारा तो बिहार ही परिवार है। पार्टी परिवार है। अकेला रहने वाला परिवार को क्या जाने! हम लोगों की सरकार थी तो बदनाम करते थे।

मंगलीलाल मंडल ने क्या कहा:
नवनियुक्त आरजेडी के बिहार के अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल में लालू और तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा की ये लालू जी और तेजस्वी जी का बड़प्पन है की मुझे इस लायक समझा और एक दायित्व दिया, मैं पार्टी के लिए तन मन समर्पित कर के काम करूंगा क्योंकि इस बार तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है,1995 में पूर्ण बहुमत में होने के बावजूद लालू को 27 माह में ही सामंती शक्तियों ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। उससे पहले कर्पूरी ठाकुर को 22 माह में ही सत्ताच्युत किया गया था। लड़ाई ऐसी शक्तियों से ही है।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा:
तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में कहा की बीजेपी के लोग परिवार वाद का आरोप हम पर लगाते है,लेकिन बीजेपी में ही कितने मंत्री ऐसे है जिनके रिश्तेदार,बेटे बड़े बड़े मंत्री बने हुए है,तेजस्वी यादव ने कहा की एनडीए का मतलब होता है नेशनल दामाद आयोग,तेजस्वी यादव के परिवारवाद वाले बयान पर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा की लॉ एंड ऑर्डर,परिवारवाद,भ्रष्टाचार इन तीन मुद्दों पर तेजस्वी यादव और आरजेडी को शर्म करनी चाहिए,या नहीं बोलना चाहिए

मोदी पर वॉर:
तेजस्वी यादव ने कहा की इस समय चुनाव है तो सभी नेता पीएम मोदी,आरएसएस,बीजेपी के सारे नेताओं का आना जाना लगा हुआ है,लेकिन जब बिहार को जरूरत पड़ती है तो कोई आगे नहीं आता,तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा की पीएम मोदी ने बिहार में 200 से ज्यादा भाषण दिए है अगर मोदी जी अपने ही भाषण को सुने तो उन्हे बिहार आने में शर्म लगेगा,जो जो वादा किया वो पूरा भी नही किया अभी तक,तेजस्वी यादव ने एनडीए का मतलब पीएम मोदी को बताया कि नेशनल दामाद आयोग,मतलब की मोदी जी ने सबके दामादों को कही न कही एडजस्ट कर दिया है,न तो मोदी जी गरीबी रोक पाए,न तो मंहगाई कंट्रोल कर पाए,लेकिन भाषण खूब दिए बिहार में, पढ़ाई,दवाई,सिंचाई की बात नहीं करेंगे,जब तक चुनाव है तब तक दिखेंगे फिर गायब हो जाएंगे,नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा की जब भी कोई घटना या वारदात होती है, तो नीतीश कुमार पीड़ितों एवं बलिदानियों के स्वजनों से मिलने नहीं जाते हैं,अब ‘नेशनल दामाद आयोग’ इसका जवाब दे की बिहार की जनता को क्या मिला

ये वीडियो भी देखे:”Zindagi Ka Koi Bharosa Nahi”https://youtu.be/BvXYS5cZ_jw?si=BGhkIVxyBEfUm1m-

ये भी पढ़े:Bihar Vidhansabha Chunav:जन सुराज पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित किया

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version