ऑपरेशन सिंदूर पर भड़की ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहना है की ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करना गलत है,बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति कर रही है
ममता बनर्जी एक प्रेस कांफ्रेंस कर रही थी जहां उन्होंने बीजेपी पर हमला बोल दिया है,उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा की ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी राजनीति कर रही है जो की सरासर गलत हैhttp://news24hourslatest.in
ममता बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर नाम पर भी आपत्ति जताई,उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नाम पर कहा की ये नाम सिर्फ राजनीतिक आकर्षण के लिए रखा गया है,उन्होंने ये भी कहा की इस नाम पर सभी विपक्षी दल बीजेपी का समर्थन कर रहे है,बीजेपी ने कुछ डेलिगेशन तैयार किए और उनकी विदेश भेज दिया कि सांसद जाकर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सबको बताए और पाकिस्तान की पोल खोले और यहां बीजेपी राजनीति कर रही है ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर
ममता ने ये भी कहा की बंगाल में भाजपा कभी नही आयेगी,वही ममता बनर्जी का कहना है की मुर्शिदाबाद का घटना हुआ है उसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है,आपको बता दे की मुर्शिदाबाद में घटना हुई उसका कारण था वक्फ कानून,बीजेपी सरकार ने जो वक्फ कानून दोनो सदनों में पास कराया उसके विरोध में मुर्शिदाबाद में लोग सड़कों पर आंदोलन करने लगे,जिससे की हिंसा फैल गई,काफी आगजनी हुई और सरकार को काफी नुकसान हुआ,इसी वारदात को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया की ये सब बीजेपी हुआ करवा रही है
पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा की एक समय था जब पीएम मोदी चाय बेचते थे और पूरे देश में इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई की पीएम मोदी ने चाय बेची है उसके बाद पीएम मोदी देश के चौकीदार हो गए,अब वे ऑपरेशन सिंदूर का नाम पूरे देश में ले रहे है और जगह सिंदूर बेच रहे है,ये राजनीति नही है तो क्या है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए,ऑपरेशन सिंदूर का नाम बदनाम नहीं होना चाहिए,लेकिन बीजेपी इस नाम को बदनाम कर रही है,ममता ने कहा की बीजेपी ऑपरेशन बंगाल की बात कर रहे है,ममता ने धमकी देते हुए कहा की अगर बीजेपी में दम है तो कल ही चुनाव करा कर देखे,बंगाल में बीजेपी कभी नही आयेगी,उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में है लेकिन पीएम मोदी पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीति कर रहे है और रैलियां कर रहे है
ममता ने कहा की बीजेपी महिलाओं का सम्मान नही करती,जाहिर सी बात है की ममता बनर्जी विजय शाह के बयान के बारे में बोल रही थी,विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी की थी,शाह का बयान सुप्रीम कोर्ट तक गया जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने SIT गठित की,ममता बनर्जी ने कहा की जिस पार्टी के नेता महिलाओं का सम्मान नही करते ऐसे नेताओं को पार्टी से तुरंत निकाल देना चाहिए,लेकिन बीजेपी अपने नेताओं पर कार्यवाही नही करती,महिलाओं का अपमान करने वाले नेता अभी भी बीजेपी में शामिल है और उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है
पीएम मोदी के रैली,रोड शो को लेकर ममता ने निशाना साधा,उनका कहना है की विपक्षी दल के नेता विदेश में जाके भारत की बात रख रहे है,पाकिस्तान की पोल खोल रहे है और हमारे पीएम मोदी यहां रोड शो कर रहे है,और ऑपरेशन सिंदूर का नाम बदनाम कर रहे है
ममता ने केंद्र सरकार से सवाल किया की पहलगाम के आतंकी अभी तक पकड़े क्यों नही गए,आखिर वे आतंकी कहां छिपे है,आखिर सरकार कब तक उन आतंकियों को पकड़ेगी,आज जब हमारी पार्टी के सांसद देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में लगें है तो पीएम मोदी देश को बदनाम करने में लगे है
ममता बनर्जी ने सीधे पीएम मोदी को ही निशान बना दिया,ममता ने कहा की अगर पीएम मोदी को दम है तो मेरे साथ लाइव डिबेट में बैठो,और अगर जरूरत पढ़े तो साथ में टेलीप्रॉम्पटर भी साथ में लाना
ममता ने भाजपा के नेता मनोहर लाल पर सवाल उठाए
ममता ने कहा कि मनोहर लाल धाकड़ का कृत्य देखिए,इनको शर्म भी नही आती की कितनी गंदी हरकत कैसे कर लेते है वो भी रोड पर,जिन पार्टी के लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान ना हो ऐसे पार्टी के मुखिया को ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति नही करनी चाहिए