news24hourslatest

Nitish Kumar:कब कब पलते पलटू राम ?

Nitish Kumar:कब कब पलते पलटू राम ?

Nitish Kumar:कब कब पलते पलटू राम ?
Nitish Kumar:कब कब पलते पलटू राम ?

बिहार में विधानसभा चुनाव आने वाले है,सारी पार्टियां सभाएं,रैलियां करने में लगी है की किसी न किसी तरीके से जनता को लुभा सके और अपनी सरकार बना सके,पीएम मोदी की हर जगह रैलियां हो रही है तो वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खूब सारे वादें कर रहे हैं,की किसी न किसी तरीके से सरकार बन जाए,ऐसे में एक नाम आता है बिहार के सीएम नीतीश कुमार का,जिन्हे जनता “पलटू राम” के नाम से भी पुकारती है,http://news24hourslatest.in
बिहार के सीएम नीतीश कुमार कभी एनडीए में शामिल हो जाते है तो कभी महागठबंधन का हिस्सा हो जाते है,2014 के बाद नीतीश कुमार चौथी बार अपना पाला बदला है

2014 में एनडीए छोड़ना:
2014 में जब लोक सभा चुनाव होने वाले थे और बीजेपी के तरफ से पीएम के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम घोषित हुआ तब यही नीतीश कुमार जो अभी एनडीए का हिस्सा है,पीएम मोदी के उम्मीदवारी पर सवाल उठा रहे थे और कहने लगे उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी रहेगी,एनडीए छोड़ने के बाद नीतीश कुमार बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन में शामिल हुए और चुनाव भी जीता और बिहार के सीएम के पद पर नियुक्त हुए

2017 में महागठबंधन छोड़े:
2017 में जब आईआरसीटीसी घोटाला हुआ और सीबीआई की जांच बैठी और लालू प्रसाद के आवास पर छापेमारी हुई तब इसे लेकर लालू और नीतीश के संबंध खराब होने लगे और लालू प्रसाद ने नीतीश के ऊपर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया,उसके बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन को छोड़कर एक बार फिर एनडीए का दामन थाम लिया और एनडीए की मदद से बिहार के सीएम हुए

2022 में फिर एनडीए छोड़े:
आपको बता दे की 2020 विधानसभा चुनाव बाद गठबंधन टूट गया और बीजेपी नीतीश को बिहार के सीएम के रूप ने नही देखना चाहती थी क्योंकि जेडीयू की सीट 71 से घटकर 43 पर आ गई थी,जी हां 2015 के बिहार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू की सीट 71 थी और 2020 के विधानसभा चुनाव में 71 से घटकर 43 हो गई इसलिए बीजेपी नही चाहती थी की नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने,इसलिए नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया.

2024 में नीतीश फिर एनडीए में हुए शामिल:
बिहार में बिरसा मुंडा की जयंती पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे तो वहां उन्होंने एनडीए के साथ जुड़ने की बात की,उन्होंने कहा कि अब हम सब दिन इनलोगों के साथ ही रहेंगे,2024 के लोक सभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार एनडीए का दामन थाम लिए थे और महगठबंधन से अलग हो गए,इसके बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरी बार एनडीए में शामिल हो गये. एनडीए में शामिल होने के बाद से नीतीश कुमार लगातार हर मंच से यह कह रहे हैं कि, अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे. उनकी भविष्य की सियासत एनडीए के साथ होगी.

एक बात तो साफ हो गई की नीतीश कुमार की राजनीति में तेज तर्रारी इसी बात से स्पष्ट होती है की गठबंधन की पार्टी भले ही बलदाती रहे लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार ही बने रहे,नीतीश कुमार ने इतनी बार पलटी मारी है की राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कह डाला की “नीतीश कुमार यह बात कह रहे हैं तो जरूर दाल में कुछ न कुछ काला है वही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को “पलटू चाचा” कहकर बुलाना शुरू कर दिया
आपको बता दे की 243 सदस्यीय विधानसभा में 128 विधायक नीतीश कुमार के साथ हैं जो बहुमत के आंकड़ा से 6 अधिक हैं. इस बार भी राजद 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है.

आपको बता दे की नीतीश कुमार पहली बार सन 2000 को शपथ लेकर बिहार के मुख्यमंत्री बने उस समय नितिश कुमार समता पार्टी में थे लेकिन अफसोस ये सरकार महज सात दिन ही चल पाई उसके बाद नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जुड़ गए,इसके बाद 24 नवंबर 2005 में नीतीश कुमार ने भाजपा-जदयू के गठबंधन में राजग (एनडीए) की सरकार बनाई,और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने

राजनीति के माहिर खिलाड़ी के रूप में नीतीश कुमार की पहचान है. इसलिए तो जिसके साथ जाते हैं उसी की सरकार बिहार में बन जाती है,2000 विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में नीतीश कुमार हमेशा बहुमत सिद्ध करते रहे हैं. कभी कोई परेशानी सामने नहीं आती नीतीश कुमार के
लेकिन अब आगे फिर से ये पलटू चाचा कब पलटी मार जाए ये उनके सिवा कोई नही जानता,उन्हे तो बस बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना है

ये वीडियो भी देखे:”Zindagi Ka Koi Bharosa Nahi”https://youtu.be/BvXYS5cZ_jw?si=BGhkIVxyBEfUm1m-

ये भी पढ़े:Iran Vs Israel:ईरान ने किया इजराइल की मस्जिद पर हमला

ये भी पढ़े:क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव ?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version