Bihar Vidhansabha Chunav:किसको कौन सा चिन्ह मिला?

कुछ ही समय शेष है बिहार के विधानसभा चुनाव होने में,सारी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ जुट गई है मैदान में,बीजेपी के तमाम मंत्री,पीएम,गृह मंत्री सभी लगे हुए है जनता को लुभाने में तो वही आरजेडी के तेज तर्रार नेता तेजस्वी यादव ने अभी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है,ऐसे में चुनाव आयोग ने कुछ पार्टियों को उनका चिन्ह आवंटित कर दिया है
आइए जानते है किसको कौन सा चिन्ह मिला?http://news24hourslatest.in
बिहार विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेजी से हो रही है सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरी है,ऐसे में चुनाव आयोग ने कुछ राजनीतिक पार्टियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है
1-जन सुराज पार्टी:
जन सुराज पार्टी इस बार चुनाव में अपनी पूरी सक्रियता के साथ चुनाव लड़ रही है,ऐसे में चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी को “स्कूल बैग” चुनाव चिन्ह आवंटित किया है,जन सुराज पार्टी का कहना है कि पार्टी स्कूल बैग चुनाव चिन्ह को लेकर 243 प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी,आपको बता दे की बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी पूरी तरीके से मैदान में उतर गई है,हर जगह जन सभा,रैली के माध्यम से अपनी बाते रख रही है,आपको बता की जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पूर्णिया में प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करते हुए बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दिए,उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जन सुराज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राज्य सुधारक आंदोलन है,उन्होंने सभी दलों का कहा की सब कुर्सी की लालच में फसे पढ़े है जिसके वजह से राज्य तरक्की नहीं कर पा रहा है
जन सुराज पार्टी ने करीब दो साल तक पद यात्रा कर बिहार में अपना वर्चस्व कायम किया,गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन 2024 को जन सुराज पार्टी बनाने का ऐलान किया था,जिसमे करीब एक करोड़ लोगों की सदस्यता का दावा किया गया,सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी मनोज भारती को पहले बिहार राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी मनोज भारती को पहले बिहार राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, लोकसभा सांसद रहे उदय सिंह को जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया
2-विकासशील इंसान पार्टी :
विकासशील इंसान पार्टी को उनका पुराना चुनाव चिन्ह “नाव” मिल गया है जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी,आपको बता दे की लोक सभा चुनाव 2024 के बाद विकासशील इंसान पार्टी का चुनाव चिन्ह बदल गया था,विकासशील इंसान पार्टी को “लेडीज पर्स” का चुनाव चिन्ह मिला था और विकासशील इंसान पार्टी तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव थी लेकिन अब वीआईपी को अपना पुराना सिंबल यानी की “नाव” चुनाव चिन्ह मिल चुका है,वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने हमे हमारा पुराना चुनाव चिन्ह “नाव” दे दिया है जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता बेहद खुश है,देव ज्योति ने कहा कि ये यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है।
3-राष्ट्रीय लोक मोर्चा:
राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भारत निर्वाचन आयोग ने “गैस सिलेंडर” का चुनाव चिन्ह आवंटित किया है,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी,उन्होंने चुनाव चिन्ह “गैस सिलेंडर” को जनता कि जरूरतें बताया और कहा की रसोई के जुड़ा ये चिन्ह सबका पेट भरता है,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने 20 फरवरी 2023 को इस पार्टी की नीव रखी आपको बता दे की जनता दल यूनाइटेड के अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में इस पार्टी की स्थापना की थी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है अब देखना है की सभी पार्टियां अपने अपने चुनाव चिन्ह को लेकर कितना जनता का ध्यान आकर्षित करती है
ये भी पढ़े:युद्धविराम के बाद भी तनाव जारी है ईरान इजराइल में :
ये वीडियो भी देखे:”आखिर ये यूरेनियम इतना खतरनाक क्यों होता है ?”https://youtu.be/fPYp2CxLarw?si=mPjwSuHXnw_G_oVn