ओवैसी ने ठान लिया तो ठान लिया

पहलगाम ने हुए आतंकी हमले के दौरान पीएम मोदी सऊदी अरब में मौजूद थे,जब उन्हें पता चला की कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है तो तुरंत पीएम मोदी भारत लौटे
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान की पोल खोलने गए भारतीय डेलिगेशन सऊदी पहुंच गई है,बैजयंत पांडा की डेलिगेशन टीम में एआईएमआईएम के प्रमुख असुद्दुदीन ओवैसी भी शामिल है जो हर मुल्क में जाकर पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं,ओवैसी बहरीन से होते हुए कुवैत गए और अब वो सऊदी में पाकिस्तान को दहाड़ा,ओवैसी ने ठान लिया तो ठान लिया की पाकिस्तान को पूरी दुनिया में एक्सपोज करना है|http://news24hourslatest.in
आइए जानते है ओवैसी ने सऊदी में क्या कहा
ओवैसी जब सऊदी पहुंचे तो उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ,ओवैसी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के झूठ और आतंक के खेल का पर्दाफाश किया है।सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भारत की तरफ से गए सांसदों के प्रतिनिधि मंडल में ओवैसी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा,इस दौरान ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का खुला समर्थन करता है और उनको हर कदम पर बढ़ावा देता है
ओवैसी ने कहा कि सऊदी अरब में करीब 27लाख भारतीय रहते है और भारत का नाम रोशन करते है,ओवैसी ने कहा कि “हमने हर मीटिंग में पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंक और झूठे प्रचार की बात की ,हमारी मांग यही की पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए,2018में सऊदी ने हमारी मदद की थी और हमे ये उम्मीद है की आज भी करेगा
आगे ओवैसी ने ये भी कहा कि भारत में करीब 27करोड़ मुसलमान है जो की पाकिस्तान के मुसलमानों से बिलकुल अलग है,पाकिस्तान भारत के मुसलमानों के बारे में झूठा प्रचार करता है,उन्होंने ये भी कहा कि हाल में ही सऊदी में पाकिस्तान को करीब 5अरब डॉलर की मदद की थी लेकिन पाकिस्तान उन पैसों से आतंकवाद केवल आतंकवाद का समर्थन करता है,ओवैसी ने आगे कहा की पाकिस्तान का रक्षा बजट उसके जीडीपी का 2.6% है
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ने बहुत आतंकी हमले किए है भारत पर,हमने हर पाकिस्तान को समझाने की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान कभी भी नहीं माना,लेकिन इस बार हमने पाकिस्तान की अच्छा सबक सिखाया है,लेकिन अगर पाकिस्तान ने फिर कोई गलती की तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा ये पाकिस्तान भी जान गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान के 9आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और तबाह कर दिया.ओवैसी ने कहा कि भारत चाहता तो पाकिस्तान के सारे एयरबेस को नष्ट कर सकता था लेकिन हमने नही किया,हम बस पाकिस्तान को ये एहसास दिलाना चाहते थे की अब भारत की तरफ आंख उठा कर देखा तो अंजाम बहुत बुरा होगा जो पाकिस्तान सोच भी हीं सकता
उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अरब जगत और मुस्लिम जगत को गलत संदेश दे रहा है कि हम एक मुस्लिम देश हैं और भारत नहीं है। भारत में 24 करोड़ गर्वित भारतीय मुसलमान रहते हैं। हमारे इस्लामी विद्वान दुनिया के किसी भी विद्वान से बेहतर हैं। वे अरबी भाषा में सबसे अच्छी बात बोल सकते हैं… यह पाकिस्तान का झूठा प्रचार है कि भारत उन्हें इसलिए नुकसान पहुंचा रहा है क्योंकि वे एक मुस्लिम देश हैं।
उन्होंने कहा, “भारतीय न्याय व्यवस्था ने कानून की सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया और अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई गई तथा उसने कई बातें उजागर कीं। हमारी एजेंसियां उन ऑडियो वार्तालापों को रिकॉर्ड करने में सक्षम थीं, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी समूह की उन आतंकवादियों के साथ बातचीत हो रही थी, जो पांच सितारा होटलों में भारतीयों की हत्या कर रहे थे। उन वार्तालापों में उनसे स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हिम्मत मत हारो, जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो, और तुम जन्नत जाओगे।”
वाकई ओवैसी ने सब भारतीयों का दिल जीत लिया
ये भी पढ़े:Mamta Banerjee Operation Sindur,ऑपरेशन सिंदूर पर भड़की ममता बनर्जी
