बिहार विधानसभा चुनाव:तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन का सीएम चेहरा

जो दिन शेष है वही विशेष है,जी हां दोस्तों बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे है,सारी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ जुट गई है मैदान में,बीजेपी के तमाम मंत्री,पीएम,गृह मंत्री सभी लगे हुए है जनता को लुभाने में तो वही आरजेडी के तेज तर्रार नेता तेजस्वी यादव ने अभी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है,लेकिन सीएम के चेहरे को लेकर सारी पार्टियां असमंजस में हैhttp://news24hourslatest.in
तेजस्वी होंगे सीएम चेहरा:
इंडिया गठबंधन ने अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आरजेडी के नेता,बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव को बिहार के सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है,उनका साफ साफ कहना है कि इसमें कोई संशय नहीं है की बिहार का इंडिया गठबंधन का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव होंगे,कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि अधिक संख्याबल के नाते इंडिया गठबंधन ने ये तय किया है की बिहार का सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव होंगे
आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा:
आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है की बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी,और तेजस्वी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री,उन्होंने कहा की बिहार का सर्वे भी यही कह रहा है की इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे,बीजेपी और एनडीए का इस सुपड़ा साफ होगा,उनकी अभी से नींद उड़ गई है,उनको ये पता चल गया है की एनडीए चुनाव हार रही है
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को फिर घेरा:
इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटर लिस्ट को लेकर आरोप लगाया है,तेजस्वी यादव ने कहा है की बीजेपी और चुनाव आयोग ने गरीबों और वंचितों का वोटर लिस्ट से जानबूझकर नाम हटा रहें है,वोटर लिस्ट को लेकर बिहार में चुनावी घमासान तेज होने लगा है,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है की ये बीजेपी साजिश के तहत वोटर लिस्ट से गरीबों और वंचितों का नाम हटा रही है,चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए,आगे उन्होंने ये भी कहा की इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग जायेगा और अपना ज्ञापन सौंपेगा
तेजस्वी यादव ने कहा है की बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 8 करोड़ मददाताओं की सूची से नाम गायब करने की कोशिश हो रही है,और इसके जगह नहीं लिस्ट तैयार करने में जुटी है,उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी को ये लग गया है की इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित है इसलिए वो ये सब लेकर रही है
तेजस्वी यादव पीएम मोदी और नीतीश पर बरसे:
इंडिया गठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी और एनडीए को ये पता चल गया है की इस बार वो चुनाव हारने वाले है इसलिए वो डरे हुए है,उनका कहना है की बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति करती है और वोटरों को तोड़ने का काम कर रही है,इसलिए हम चुनाव आयोग से ये सिफारिश करते है की हमारी बातों को संज्ञान में ले.
दीपांकर भट्टाचार्य ने क्या कहा:
सीपीआई (एमएल) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की चुनाव आयोग को पहले ही मतदाताओं की वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए थी,ये चुनाव आयोग और बीजेपी की मिली मिलीभगत की वजह से हो रहा है लेकिन हम इसका विरोध करेंगे,उन्होंने बीजेपी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा की आखिर क्यों नई वोटर लिस्ट बनाया जा रहा है,पुराने वोटरों और वंचितों का वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया जा रहा है
महागठबंधन ने साफ साफ कह दिया है की वो पीछे नहीं उठेगा,महागठबंधन के नेताओं के चुनाव आयोग से ये मांग की है की चुनाव आयोग इस पर पक्षपात न कर के पारदर्शिता दिखाए
ये भी पढ़े:Emergency:आपातकाल पर बवाल
ये भी पढ़े:Donald Trump:ट्रंप चाचा कभी ईरान तो कभी इजराइल के साथ:
