news24hourslatest

BJP President:अबकी बार महिला को दस्तार?

BJP President:अबकी बार महिला को दस्तार?

BJP President:अबकी बार महिला को दस्तार?
BJP President:अबकी बार महिला को दस्तार?

बीजेपी जल्द ही अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने वाली है,इसके लिए पार्टी में काफी हलचल मच रही है की कौन होगा अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष,सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की इस बार बीजेपी किसी महिला को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएगीhttp://news24hourslatest.in

जे पी नड्डा का कार्यकाल:
आपको बता दे की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 2023 में ही समाप्त हो चुका था लेकिन पार्टी ने उन्हें विस्तार दिया और अभी तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ही है,लेकिन बीजेपी अब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने में लगी है,अध्यक्ष पद के लिए खींचा तान कर रहे लोग बीजेपी अब अपने खेमे में अब नए लोगों को अध्यक्ष पद देना चाहती है,लेकिन चर्चा ये भी हो रही है की बीजेपी किसी महिला को भी अध्यक्ष बना सकती है,

आइए जानते हैं बीजेपी किस महिला को बनाएगी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष
1-निर्मला सीतारमण:-जी हो दोस्तों वर्तमान में बीजेपी के वित्त मंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे ज्यादा सुरहखियों में है,उनके दमदार भाषण और तेज तर्रार व्यक्तित्व के वजह से पार्टी उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है,निर्मला सीतारमण ने बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह और महासचिव बी एल संतोष के साथ बैठक की

2-डी. पुरंदेश्वरी:-निर्मला सीतारमण के बाद अब दूसरे नंबर पर नाम आ रहा है डी. पुरंदेश्वरी का, बीजेपी की आंध्र प्रदेश की पूर्ण प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी काफी अनुभावी और तेज तर्रार नेत्री है,आपको बता दे की डी. पुरंदेश्वरी आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन॰ टी॰ रमाराव की बेटी हैं,एन॰ टी॰ रमाराव केन्द्र सरकार में पूर्व मंत्री, पूर्व कैबिनेट सदस्य और आन्ध्र प्रदेश विधान सभा के विधायक है

3-वनाथी श्रीनिवासन:-वनाथी श्रीनिवासन महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी है,इनका जन्म 6 जून 1970 को कोयंबटूर में थोंडामुथुर के पास उलियामपलयम गांव में पारंपरिक रूप से कृषि,वनथी पेशे से वकील भी हैं,चेन्नई उच्च न्यायालय में वकालत का उनको दो दशकों से अधिक अनुभव है, वनथी 1993 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। तब से उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह तमिलनाडु की प्रदेश सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2020 में, पार्टी ने उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। 2022 में, वह बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली तमिल महिला हैं।

केशव प्रसाद भी है इस रेस में:-
जहां एक और ये चर्चा तेज हो रही है की बीजेपी किसी महिला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है,वही दूसरी और एक नाम आगे आया है वो है उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का,पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे रखी है,वैसे भी जनता को उसी दिन ये लगा की केशव प्रसाद मौर्य को और कोई पद पार्टी दे सकती है जिस दिन गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ आए थे

जुलाई में नया अध्यक्ष कार्यभार संभालेंगे:-
ऐसा माना जा रहा है की बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई के महीने में मिल सकता है,पार्टी का कहना है की अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए काफी देर भी चुकी है,वर्तमान बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था लेकिन विभिन्न विभिन्न चुनाव के चलते पार्टी ने जे पी नड्डा को विस्तार दे दिया था

संघ क्या कहना है:-
खबर ये भी आई है की आरएसएस भी इस बात पी अपनी मंजूरी दी है की इस बार बीजेपी अध्यक्ष कोई महिला ही हो और सबसे खास बात ये है की 33 % महिला आरक्षण का भी समर्थन होगा

अब देखना है की बीजेपी किसको अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है,कोई महिला होगी या फिर कोई और,इस पर आपकी क्या राय है कॉमेंट कर के बताए

ये भी पढ़े:Bihar Vidhansabha Chunav:चुनाव आयोग Vs पक्ष Vs विपक्ष

ये भी पढ़े:Delhi News:शीशमहल Vs मायामहल

 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version