ऑपरेशन सिंदूर,पटना में पोस्टर वॉर शुरू

बिक्रमगंज,बिहार में पीएम मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे,पीएम का दो दिवसीय दौरा था,पटना में उन्होंने रोड शो किया जहां जगह जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर लगाए गए थे,राजद ने आरोप लगाया की बीजेपी अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीति कर रही है,ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बीजेपी ने पटना में पोस्टर वॉर शुरू कर दिया
राजद ने पटना में पोस्टर लगा के बीजेपी से तमाम सवाल पूछा,राजद ने पूछा कीhttp://news24hourslatest.in
1-रोजगार कहा है
2-हर घर से युवाओं को रोजगार कब मिलेगा
3-महंगाई कब जायेगी
राजद ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा की सिंदूर देकर भागने की बीजेपी की पुरानी आदत है,हर घर सिंदूर भेजने का वादा किया जा रहा है,राजद ने पार्टी दफ्तर और जगह जगह पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार की घेराबंदी की,ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए थे. पटना में उन्होंने रोड शो भी किया,
राजद नेत्री संजू कोहली ने जो पोस्टर लगाया उनमें पीएम मोदी को कार्टून की तरह दिखाया गया है
बीजेपी का साफ कहना था कि हर घर सिंदूर भेजने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं है लेकिन बिहार में बीजेपी ने पोस्टर के जरिए हर घर सिंदूर भेजने का वादा किया,बीजेपी का कहना है की ये केवल विपक्षी दुष्प्रचार कर रहे है
राजद ने पूछा की जब कभी रोजगार की बात होती है तो पीएम मोदी पकौड़ा तलने की बात करते है
पहलगाम हमले के बाद बीजेपी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को बुरी तरीके से बर्बाद किया,उनके 9 ठिकानों को तबाह कर दिया जहां आतंकी ट्रेनिंग होती थी,उसके बाद केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया की भारत में कुछ लोगों का डेलीगेशन बनाएंगे जो विदेश में जाकर पाकिस्तान की पोल खोलेंगे,पाकिस्तान कैसे आतंकवाद को बढ़ावा देता है ये भी बताएंगे,और हमारे लगभग 57 सांसद विदेश का द्वारा कर भी रहें है और पाकिस्तान को हर तरीके से बेनकाब भी कर रहे हैं
आप को बता दे की पीएम मोदी की बिहार के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले बिहार में बीजेपी ने पोस्टर लगाने शुरू कर दिए थे जिसमे लिखा था की “सिंदूर की ललकार,सेना की जय जय कार”और उसपर पीएम मोदी की तस्वीर थी,उनके स्वागत के लिए सड़कों पर तिरंगे लगाए गए थे ,महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर पीएम मोदी का स्वागत कर रही थी
पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय कार्यक्रम में थे जहां उन्होंने रोड शो भी किया,पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे,इस जीप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे,पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया,उन्होंने कहा की पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा की ये तरकश का एक ही तीर है,उन्होंने ये भी कहा वो बिहार के मधुबनी में पाकिस्तान को चेतावनी दे चुके है,उन्होंने कहा था की मधुबनी में जो वादा किया था की आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी,वो वादा पूरा कर के वापस आए है,इसी बीच पीएम मोदी ने 48500करोड़ का विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास भी किया,पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर एक नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बीजेपी के नेताओं से मिले,रोड शो भी किया और चुनाव जीतने का भी मंत्र दिया
साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है ,जिसकी तैयारी में बीजेपी लग गई है,कभी पीएम मोदी का संबोधन तो कभी पीएम मोदी की रैली,ऐसे में विपक्षी दल बीजेपी पर हमला करने में पीछे नहीं हट रही है,राजद लगातार बीजेपी पर हमलावर है,बीजेपी ने जो पोस्टर लगाए थे जिस पर लिखा था ऑपरेशन सिंदूर,सिंदूर की ललकार,सेना की जय जय कार इस पोस्टर पर फिर विवाद शुरू हो गया,राजद ने भी पोस्टर लगा कर बीजेपी पर निशाना साधा
ये भी पढ़े:Kya badhenge LPG Ke Dam,जानिए कितना बढ़ने वाले है LPG के दाम?
