news24hourslatest

Mohan Bhagwat:75 वर्ष के बाद साइड हो जाना चाहिए

Mohan Bhagwat:75 वर्ष के बाद साइड हो जाना चाहिए

Mohan Bhagwat:75 वर्ष के बाद साइड हो जाना चाहिए
Mohan Bhagwat:75 वर्ष के बाद साइड हो जाना चाहिए

अकसर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने बयानों से चर्चा में रहते है,इस बार आरएसएस प्रमुख ने बड़ी बात कह दी,उन्होंने कहा की 75 साल के बाद नेताओं को साइड हो जाना चाहिए और आराम करना चाहिए,ताकि दूसरों को भी मौका मिल सकेhttp://news24hourslatest.in

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नया बयान:
नागपुर में दिवंगत आरएसएस विचारक मोरोपंत पिंगले को समर्पित पुस्तक विमोचन समारोह के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा की 75 साल बाद नेताओं को साइड हो जाना चाहिए और दूसरों को मौका देना चाहिए,अगर आपकी आयु 75 वर्ष की हो जाती है तो तो आप को अब रुक जाना चाहिए और आराम करना चाहिए और दूसरों के लिए रास्ता बनाना चाहिए,सूसरों को भी मौका मिलना चाहिए,मोहन भागवत ने कहा की पिंगले जी ने एक बार कहा था की जब 75 साल की उम्र में शॉल ओढ़ाई जाति है तो तो इसका अर्थ होता है की हमारी उम्र हो चुकी है और अब थोड़ा किनारे हुआ जाना चाहिए,आरएसएस प्रमुख का कहना है की पिंगले राष्ट्रीय सेवा के प्रति समर्पित थे और समय पूर्ण हो जाने के बाद विनम्रतापूर्वक पीछे हटने के यकीन करते थे उनका कहना था की दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए

कौन थे मोरोपंत पिंगले:
मोरोपंत पिंगले जन्म 30 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था,मोरोपन्त पिंगले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अग्रणी नेता थे,उनके कठोर परिश्रम के लिए उन्हें “हिन्दु जागरणाचा सरसेनानी”, (हिन्दू जनजागरण के सेनापति) की उपाधि से विभूषित किया गया, पिंगले रामजन्मभूमि आंदोलन के रणनीतिकार भी रहे.

किसके तरफ है आरएसएस प्रमुख का इशारा:
मोहन भागवत का ये बयान किसके तरफ इशारा कर रहा है,क्या मोहन भागवत पीएम मोदी की तरफ इशारा कर रहे है की अब उनको साइड हो जाना चाहिए और दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए,ऐसा बहुत से नेता है जो ७५ वर्ष की आयु के बाद आराम कर रहे है,जैसे एल के आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी और भी बहुत है,क्या मोहन भागवत यही कहना चाहते है की 75 वर्ष के बाद नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए और दूसरों को मौका देना चाहिए

विपक्ष का वार:
शिवसेना(यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख की तरफ इशारा करते हुए कहा की “पीएम मोदी ने आडवाणी, मुरली मनोहर, जसवंत सिंह जैसे बड़े नेताओं को जबरन रिटायरमेंट दिला दिया था. अब देखते हैं क्या मोदी इसका खुद पालन करेंगे या नहीं.”पीएम मोदी की भी उम्र 75 की हो गई है इसलिए ये कहा जा रहा है की क्या पीएम मोदी अब रिटायर होंगे ,हालाकि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी उम्र 75 वर्ष की हो गई है,संजय राउत ये कह रहे है की पीएम मोदी को ये संदेश देना चाहते है की उनकी उम्र 75 वर्ष की हो गई है अब उन्हें साइड हो जाना चाहिए

बीजेपी ने इससे किनारा किया:
हालाकि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है की पीएम मोदी 75 वर्ष होने के बाद भी सक्रिय राजनीति से रिटायर होने वाले नही है,उन्होंने कहा की बीजेपी के संविधान में ऐसा कही नही लिखा है की 75 वर्ष की आयु के बाद रिटायर होना अनिवार्य है,अमित शाह ने कहा की मोदी की 2029 तक देश की अगुवाई करेंगे और आने वाले चुनाव का नेतृत्व करेंगे

मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख:
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था,भागवतआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का चेहरा एक राष्ट्रवादी चेहरे के रूप में देखा जाता है,मोहन भागवत के सरसंघचालक बनने के बाद बीजेपी को भी कई चुनाव में सफलता मिली है,उन्होनें अपनी प्रारंभिक जीवन आरएसएस को समर्पित किया और 1975 में एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में शामिल हो गए. उन्हें 1977 में महाराष्ट्र में अकोला का प्रचारक बनाया गया और 1991 से 1999 तक अखिल भारतीय शारिक प्रमुख (शारीरिक प्रशिक्षण के प्रभारी) के रूप में कार्य किया. बाद में उन्हें भारत के लिए पूर्णकालिक रूप से काम करने वाले आरएसएस स्वयंसेवकों के प्रभारी के रूप में पदोन्नत किया गया था,2017 में वह भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक रूप से आमंत्रित होने वाले पहले आरएसएस प्रमुख बने

ये भी पढ़े:Bihar Vidhansabha Chunav:क्या तेजस्वी हो रहे राहुल के खास?

ये भी पढ़े:सावन महीना क्यों खास है मां पार्वती के लिए

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version