news24hourslatest

नौकरी छोड़ों और आत्मनिर्भर बनो,उत्तर प्रदेश का नया प्लान

नौकरी छोड़ों और आत्मनिर्भर बनो,उत्तर प्रदेश का नया प्लान

नौकरी छोड़ों और आत्मनिर्भर बनो,उत्तर प्रदेश का नया प्लान

वैसे तो सबको पता है की सरकारी नौकरी के लिए आदमी दिन रात पढ़ाई करता है,कितने सालों की कड़ी मेहनत लगती है तब जाकर कही भाग्य चमका तो मिल सकती है नौकरी,ऊपर से सरकार की लापरवाही के कारण युवा बेरोजगार पड़े रहते है,हजारों सीटों के लिए लाखों बच्चे अप्लाई करते है और उसके बाद भी अगर परीक्षा पास हो गए तो नियुक्ति नहीं होती,सालों साल तक मामला लटका रहता है,युवा सड़कों पर आंदोलन करते है लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,वैसे मोदी सरकार ने बोल भी दिया है की नौकरी के भरोसे मत रहो,आत्मनिर्भर बनो,वो अलग बात है की पीएम मोदी ने अपने मैनिफेस्टो में हर साल २ करोड़ नौकरी देने का वादा किया था,लेकिन चुनाव जीतते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है,http://news24hourslatest.in
एक तरफ सरकार का ये हाल है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की अब नौकरी की टेंशन मत लो,हम तुम्हे आत्मनिर्भर बनाएंगे,
6 मई को उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक विशेष प्रोग्राम आयोजित किया है जिसका एक मात्र उद्देश्य है अधिक से अधिक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना,इस प्रोग्राम में सरकार ग्रामीण इलाके के युवाओं और महिलाओं को फ्री में वोकेशनल ट्रेनिंग देने जा रही है,यह प्रोग्राम प्रधानमंत्री की ‘कौशल भारत कुशल भारत’ और मुख्यमंत्री की ‘रोजगारपरक उत्तर प्रदेश’ योजनाओं से जुड़ा हुआ है, और इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्किल्ड बनाना और रोजगार से जोड़ना है,इस प्रोग्राम में आयु सीमा 15 से 35 साल युवाओं के लिए निर्धारित किया गया है और महिलाओं के लिए 15 से 45 साल निर्धारित किया गया है,सरकार का कहना है की युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है की वो अपने पैरों पर खड़ा हो सके,सरकार चाहती है इस प्रोग्राम में ज्यादा से जायदा युवा भाग ले ताकि उन्हें नौकरी के लिए कही इधर उधर भटकना ना पड़े
वैसे भी भारत में बेरोजगारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है,2023-24 में, देश में बेरोजगारी दर 3.2% थी, जो 2019-20 में 4.8% से कम थी. 2022-23 में यह दर 3.2% दर्ज की गई थी, जो पिछले साल के सबसे निचले स्तर पर थी. ‘द इंडिया इंपलॉयमेंट रिपोर्ट 2024′ के मुताबिक पिछले करीब 20 सालों में भारत में युवाओं के बीच बेरोजगारी लगभग 30 फीसदी बढ़ चुकी है. साल 2000 में युवाओं में बेरोजगारी दर 35.2 फीसदी थी जो 2022 में बढ़कर 65.7 फीसदी हो गई.एक रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगार महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से कही ज्यादा है

बेरोजगारी का स्तर घटने का बहुत से कारण है,
1-बढ़ती हुई बेरोजगारी,भारत की जनसंख्या लगभग १३० करोड़ है,जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या है,भारत की शिक्षा प्रणाली भात ही गड़बड़ है,यहां वेकेंसियां निकलती है हजारों में और बच्चे लाखों की मात्रा में अप्लाई करते है,
2-उद्योग ना बैठाना,भारत में कोई उद्योग या प्लांट बैठाने में सालों लग जाता है,जिससे युवा बेरोजगार बैठे रहते है,
3-शिक्षा की कमी,भारत में यूनिवर्सिटी या कॉलेज तो खुल जाते है पर नियुक्ति नहीं होती
जो ज्यादा पढ़ा लिखा है वो उतना ही बेरोजगार है,देश के बेरोजगारों में 80 फीसदी युवा हैं,आपको बता दे की भारत में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है,सरकार कहती है की हम युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन चुनाव समाप्त होते ही सरकार सब भूल जाति है और युवा सिर्फ आंदोलन करने में लगे रहते है,और जब उम्र गुजर जाती है तो तो वो बाहर हो जाते है,लगभग हर विभाग में पद खाली ही रहता है और सरकार नियुक्ति नहीं करती,
बताया जा रहा है की भारत में हर साल करीब 70 से 80 लाख युवा नौकरी की लाइन में लगे होते है लेकिन होता कुछ नही,वही BJP सरकार ने 10  वर्षों के पहले आठ साल में 7 लाख नौकरियां केंद्र सरकार ने दी और अब 10 महीने के भीतर ही साढ़े पांच लाख नियुक्ति पत्र युवाओं को बांट दि,जबकि वादा ये था कि हर साल 2 करोड नौकरी देंगे ,इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस हमेशा केंद्र सरकार पर हमलावर रही है ,एक सर्वे के मुताबिक दुनिया का हर पांचवा युवा भारतीय है,18 से 29 साल का युवा देश में 26 करोड़ है

आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजना निकाली है,                                                                                                                                                                       1-मुद्रा योजना,इसके तहत अभी तक 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक के लोन दिए जा चुके हैं,                                                                                                                             2-पीएम स्वनिधि योजना,इसके तहत 43 लाख  रेहड़ी-पटरी वाले जो लोग होते हैं उनको बैंकों से बिना गारंटी लोन दिया गया है                                                                                 अब देखना है की उत्तर प्रदेश की  सरकार नौकरी न देने के बहाने कितनो को आत्मनिर्भर बनाएगी

ये भी पढ़े:क्या असदुद्दीन ओवैसी हिंदुओं को अपना वोट बैंक बनाना चाहते है?

पहलगाम हमला,कब तक पाकिस्तान का साथ देगा चीन ?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version