news24hourslatest

मोदी के क्या बोलते ही सेना ने हमला शुरू कर दिया

मोदी के क्या बोलते ही सेना ने हमला शुरू कर दिया

मोदी के क्या बोलते ही सेना ने हमला शुरू कर दिया

 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक 2 हफ्ते बाद भारत ने आतंक के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकी के 9 ठिकानों पर हमला किया,बुधवार की सुबह भारतीय सेना की कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया था कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया.ऑपरेशन सिंदूर भारत के तीनों सेना भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया है,पाकिस्तान के जो 9 आतंकी ठिकाने है जहां भारत ने हमला किया वो हैhttp://news24hourslatest.in

पहला हमला-मरकज़ सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना,जोकि भारतीय सेना का प्रथम लक्ष्य था,चार हमले बहावलपुर के अहमदपुर ईस्ट में सुभान मस्जिद के पास हुए, जो जैश-ए-मोहम्मद और उसके प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का प्रमुख अड्डा माना जाता है।
दूसरा हमला-मरकज़ तैयबा, मुरिदके – लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय,दूसरा टारगेट,जहां आतंक का डेटा तैयार किया जाता था
तीसरा हमला-सरजल, टेहड़ा कलां – जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा,जहां आतंकी रहते थे
चौथा हमला-महमूना जोया, सियालकोट – हिज्बुल मुजाहिदीन का ठिकाना
पांचवा हमला -मरकज़ अहले हदीस, बरनाला – लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा,यहां भी आतंक का डेटा तैयार होता था
छटवां हमला-मरकज़ अब्बास, कोटली – जैश-ए-मोहम्मद का मेन कैंपस
सातवां हमला -मस्कर रहील शहीद, कोटली – हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर,जहां ट्रेनिग दी जाति थी
आठवां हमला -शवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शिविर
नवुआं हमला -सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जैश-ए-मोहम्मद का संचालन केंद्र,जहां से घटना का पूरा संचालन होता था
भारत ने कहा है कि उसने अपने हमले में ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया जहां से आतंकी घटनाओं का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाता है,उनमें पाकिस्तान के बहावलपुर में मरकज़ सुब्हान अल्लाह भी शामिल है,इस हमले में मसूद अजहर के 10 लोग मरे गए, सेना ने में बताया है कि ऑपरेशन के तहत,सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया,जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई थी. बताया जा रहा था की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नजर रखी,भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को भी तबाह कर डाला, सवाईनाला कैंप, जो लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख ठिकाना माना जाता था, पहला लक्ष्य था,यहां तक की उसके परिवार के 10 सदस्यों की भी जान गई,जैश-ए-मोहम्मद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमले में मारे गए लोगों में मसूद अज़हर की बड़ी बहन और बहनोई, भांजा, भांजे की पत्नी, भांजी और परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं,जैश-ए-मोहम्मद ने यह भी कहा कि हमले में मसूद अज़हर के तीन करीबी सहयोगी और उनमें से एक सहयोगी की मां की मौत हो गई.
उधर हमले के बाद पाकिस्तान से खबर आई की भारत के हवाई हमले में 31 लोगों की मौत हुई है जबकि 57 घायल हुए हैं. इससे पहले दी गई जानकारी में 26 लोगों की मौत और 46 के घायल होने की बात कही गई थी.
ऑपरेशन में निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से 4 पाकिस्तान के अंदर और 5 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में थे।
कहा जा रहा है की 2019 में हुए बालाकोट के बाद पाकिस्तान में भारत की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी हमले की करवाही है,
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता और आईएसपीआर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है की भारत ने कुल 24 हमले किए हैं वही दूसरी और भारतीय सेना ने साफ किया है कि एयर स्ट्राइक में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है. भारतीय सेना ने ट्वीट कर हमले की जानकारी देते हुए कहा “न्याय हुआ, जय हिंद”. साथ ही सेना ने ये भी साफ किया कि सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. पाकिस्तान पर हमला पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं किया गया है.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘उचित जवाब’ देने का पूरा अधिकार है.

आपको बता दे की अमृतसर, पठानकोट, अंबाला एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. वहां से जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं. वहीं अमृतसर एयरपोर्ट को खाली करवा दिया गया है. पठानकोट में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं

ये भी पढ़े:क्या मोदी का मॉक ड्रिल,पाकिस्तान को चेतावनी है?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version