पहलगाम हमला,भारत में बयानबाजी शुरू

22 अप्रैल 2025 को, भारत के जम्मू और कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में एक आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए,आतंकवादियों ने हमला दोपहर के समय किया,पर्यटक बैसरन घाटी में परिवार,दोस्तों,रिश्तेदारों के साथ कश्मीर का आनंद ले रहे थे,तभी अचानक तीन चार आतंकी पुलिस और आर्मी की वर्दी में आए और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी,नाम पूछ कर गोली मारी,कलमा पढ़ने को कहा जिसने नही पढ़ा उसको गोली मारी,इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है,भारत ने 1960 का सिंधु जल समझौता समाप्त कर दिया है,भारत ने पाकिस्तान का वीजा भी समाप्त कर दिया,भारत ने साफ साफ कह दिया है की जो पाकिस्तानी भारत में रह रहे है उन्हे पाकिस्तान जाना होगा अब,पाकिस्तानी वीजा २७ अप्रैल एक सिर्फ वैध है उसके बाद अवैध घोषित कर दिया जाएगा,इसके ज़वाब में पाकिस्तान ने भी भारत को चेतावनी दी है की भारत सिंधु जल समझौता नहीं रोक सकता,अगर ऐसा हुआ तो युद्ध की घोषणा होग।http://news24hourslatest.in
पहलगाम हमले पर बयानबाजी
पीएम मोदी ने बिहार के एक रैली में पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया,मोदी ने कहा कि भारत आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देगा,उन्होंने कहा कि आतंकी को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा,जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों और इसकी साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन लोगों को सजा जरूर मिलकर रहेगी क्योंकि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन लोगों ने सोचा भी नहीं होगा हम लोग इन्हें ऐसी सजा देंगे
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकवादियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी,श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि राज्यों में जो जहां कही भी पाकिस्तानी मुसलमान हो तो मुख्यमंत्री इन लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने इस मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की और उनसे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा के निलंबन से संबंधित आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाना चाहिए,हम सब भारत सरकार के साथ है,उन्होंने कहा कि सुरक्षा में चूक की वजह से इतनी बड़ी घटना हुई,सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए,
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान से इस जालिमों की,कुत्तों की,जब तक सरकार मार नही देती तब तक निर्दोषों को न्याय नहीं मिल सकता,उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा में चूक कैसे हो गई,क्विक रिएक्शन टीम को पहुंचने में एक घंटा कैसे लग गया,उन्होंने साफ साफ शब्दों ने कहा कि जो आतंकी आए थे यकीनन उनका तालुकात पाकिस्तान से था,ओवैसी ने बीजेपी के कई मंत्री से बात भी की,उन्होंने कहा कि उनकी बात गृह मंत्री अमित शाह से हुई,केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से भी हुई,
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब तक हम 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना धर्म नही मानते रहेंगे,तब तक इस तरह की घटनाएं इस देश को परेशान करती रहेंगी,उनका कहना है की हमले से राष्ट्रीय भावना नहीं टूटेगी
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का कहना है कि सुरक्षा में चूक की वजह से ऐसी घटना हुई,टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा में लापरवाही के वजह से आतंकियों ने इतने बड़े हमले को अंजाम दिया,
लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार जो भी कदम उठाए ,कांग्रेस उसके साथ है,हमले के बाद जो सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी ने अपनी बात रखी,उन्होंने सरकार से सवाल भी किया है की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों?यहां तक कि राहुल गांधी पहलगाम हमले में घायल हुए निर्दोषों से सेताल में मुलाकात की,और बोला हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। वही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है की पिछले 4 दिनों में पीएम मोदी ने एकजुटता नही दिखाई,
भारत के इस लगातार एक के बाद एक बयानों पर पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया दी है
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक सभा को संबोधित करते हुए भारत केएलओ धमकी दे डाली है,भुट्टो का कहना है की मैं सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर भारत को बताना चाहूंगा की सिंधु हमारी है और ये हमारी ही रहेगी,या तो हमारा पानी इस नदी में बहेगा या फिर भारत का खून बहेगा,इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है की भारत का धैर्य जवाब दे चुका है और कहा, “उनसे कहिए कि वे अपनी मानसिक स्थिति की जांच करवाएं, वे किस तरह के बयान दे रहे हैं। बहुत हो गया…अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब कुछ दिन और इंतजार करें।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पहलगाम हमले का आरोप हम पर लगाना बिलकुल सही नही है,उसने कहा है कि भारत अपने नाकामयाबी को दिखा छिपा रहा है, एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है।”
अब देखना है की भारत और क्या क्या कड़े कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठाता हैं
ये भी पढ़ेपहलगाम हमला,क्या डर गया पाकिस्तान?फुल एक्शन में मोदी?
पहलगाम हमला:क्यों विफल हो रही है कश्मीर नीति?
पहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी