अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ये क्या कह दिया

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का ये पहला संबोधन देश के लिए,पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा की पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है,अगर पाकिस्तान फिर कोई गलती करता है तो भारत इस बार रुकने वाला नही है,पीएम मोदी ने सबसे पहले देश की सेना,सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं,हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य के दम पर,अपनी प्रतिभाओं से लक्ष्य को प्राप्त किया है,उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज मैं हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं.http://news24hourslatest.in
प्रधानमंत्री का ये संदेश पूरी दुनिया के लिए था,उनका ऑपरेशन सिंदूर के बाद का ये संबोधन आतंकवाद के खिलाफ जो भारतीय सेनाओं ने अपना परिक्रम दिखाया है उस पर था,पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए पाकिस्तान को निंदा की,उन्होंने पाकिस्तान को ये संकेत दिया है की आतंकवाद को खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी,पीएम मोदी ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र,हर नागरिक,सारे राजनीतिक दल,हर समाज,एक स्वर मे आतंक के खिलाफ कड़ी करवाई के लिए एकजुट थे,हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी थी,और आज हर आतंकी,आतंक का हर संगठन जान चुका है की हमारी बहनों,बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है,उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नही ये देश के कोटि कोटि लोगों का प्रतिबिंब है.ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है,आगे उन्होंने कहा कि 6 मई की देर रात और ७ नई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा,
भारत की कार्यवाही के बाद पाकिस्तान अपनी जमीन तालशने लगा,पाकिस्तान बचने के रास्ता डूंडने लगा,अमेरिका से मदद की भीख मांगने लगा,उन्होंने ये भी कहा की आतंकियों ने ये कभी नही सोचा था की भारत इतना बड़ा फैसला लेगा,पाकिस्तान बाहरी देशों से मदद मांगने लगा
पीएम मोदी ने साफ साफ शब्दों में कहा है की कोई भी न्यूक्लियर धमकी से भारत डरने वाला नही है ये सुन ले पाकिस्तान,उन्होंने कहा की आतंक के खिलाफ लड़ाई में हमने नई लकीर खींच दी है,मोदी ने आगे कहा की हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे.अपने संबोधन में मोदी ने कहा की दुनिया में कही भी हमले हुए है उन सब के तार इन्ही आतंकी ठिकानों से जुड़े हुए है,उन्होंने कहा की पाकिस्तान को एक दिन आतंकवाद ही समाप्त कर देगा,जाहिर सी बात है आतंकवाद कला सबसे बड़ा जड़ पाकिस्तान ही है,पाकिस्तान ही आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है,उन्हे पनपने के लिए जगह दे रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा,आतंकवाद को अब जड़ से खत्म करना पड़ेगा,आतंक के आका बीते ढाई तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे और भारत के खिलाफ साजिश कर रहे थे,उन्हे भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया,भारत के इस करवाही से पाकिस्तान से घोर निराशा में गिर गया था,बौखला गया और इसी बौखलाहट से पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया,पाकिस्तान ने हमारे स्कूल,कॉलेज,घर को निशाना बनाया,यहां तक की हमारे सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया,और ऐसा करने से पाकिस्तान खुद बेनकाब हुआ गया,
पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा की आप बातचीत और टेरर एक साथ नहीं कर सकते हो,खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते,दुनिया ने देखा की कैसे पाकिस्तान के ड्रोन,मिसाइलें को भारत ने आसमान में ही खत्म कर दिया नीचे गिरने ही नही दिया,भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया,
पीएम मोदी ने कहा की पाकिस्तान जब ये स्वीकार कर लिया की आगे से कोई हमला नहीं होगा तब हमने युद्ध विराम की घोषणा की,लेकिन हमने युद्ध को स्थगित किया है समाप्त नहीं किया,अगर पाकिस्तान दुबारा हमला करने की कोशिश करता है तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा,मोदी ने कहा की पाकिस्तान को भारत ने तीन दिनों में ही इतना तबाह कर दिया की उसे इसका अंदाजा नहीं था,पाकिस्तान ने दुनिया भर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था,और इसी मजबूरी में पाकिस्तान ने 10 मई को हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया,तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर दिए थे,
पीएम मोदी का ये भाषण बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि ये भाषण पाकिस्तान के खिलाफ है,पूरी दुनिया इसे सुन रही है,पीएम मोदी का साफ साफ कहना है की पाकिस्तान से अब सिर्फ दो ही विषय पर बात होगी एक आतंकवाद पर दूसरा pok पर
पीएम मोदी ने ये भी कहा की पाकिस्तानी फौज और आतंकी एक ही सिक्के के दो पहलू है,भारत अब आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना को अलग अलग नही देखेगा,हर आतंकी हमला अब पाकिस्तान के खिलाफ सीधा युद्ध माना जायेगा,पाकिस्तान ये स्पष्ट समझ ले की अगर अब हमला हुआ तो भारत की सेना पाकिस्तान का वो हाल करेगी की पाकिस्तान सोच भी नही सकता
अब आगे देखना है की पाकिस्तान किस हद तक अपने आप को सुधारता है या फिर आतंकवाद के जरिए फिर कोई हमला करने की साजिश करता है
ये भी देखे:युद्ध भारत और पाकिस्तान का,फायदा अमेरिका कोhttps://youtu.be/qmRBnlLxRks?si=UWuIBFY3-gtYSqhS
ये भी पढ़े
Vikram Misari ho rahe hai troll,क्यों विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया अपना अकाउंट प्राइवेट?
