मंत्री जी तो गए,अपने घटिया बयानों में फस गए

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चार दिन तक युद्ध किया जिसमे पाकिस्तान बुरी तरह परास्त हो गया,पाकिस्तान ने जब देखा की वो अब हारने के सिवा कोई चारा नहीं बचा है तब उसने सीजफायर की घोषणा की,भारत ने भी ये सर्त स्वीकार कर लिया,और युद्ध समाप्त हो गया लेकिन फिर भी पाकिस्तान सीजफायर का उलंघन कर रहा है और भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है,उसके पीएम मोदी का संबोधन हुआ जिसमे उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी की अगर पाकिस्तान फिर कोई गलती करता है तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा,
अभी इतना कुछ चल ही रहा था की बीजेपी के मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने एक अभद्र टिप्पणी कर डाली,वो भी उनपर जो हमारी देश के लिए दिन रात सरहदों पर तैनात रहती है,आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कहा है कि “जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे,उन्ही कटे पीटे लोगों को उन्ही की बहन भेज कलर ऐसी तैसी करवाई,उन्होंने कपड़े उतार उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी तैसी करने के लिए हमारे जहाज से उनके घर भेजा,शाह ने यहां तक कह दिया की मोदी जी तो कपड़े उतार नही सकते तो उन्ही के समाज के बहन को भेजा ,तुमने हमारी बहनों को विधवा किया तो तुम्हारे समाज की बहन पहुंचकर तुम्हे नंगा करके छोड़ेगी”
विजय शाह के इस बयान से राजनीति में भूचाल आ गया है,आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है,http://news24hourslatest.in
मध्य प्रदेश के कांग्रेस यूनिट के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी से सवाल किया है की बीजेपी तुरंत बताए की क्या वे विजय शाह की घटिया सोच से सहमत है,उन्होंने ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस विजय शाह की टिप्पणी पर जवाब मांगा है और केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग भी की,आप ही बताइए जहां एक तरफ देश को सूफिया कुरैशी पर नाज है,पूरा देश उनको सलाम कर रहा है वही दूसरी तरफ हमारे देश के नेता क्या क्या बयान दे रहे है,
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खासे नाराज हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि विजय शाह को पार्टी से तुरंत निकाल देना चाहिए और विजय शाह को जेल या पागलखाने में डाल देना चाहिए,यही उनकी असली जगह है,अंसारी ने ये भी कहा की अगर अब भी आंखें बंद कर रखी गईं तो यह सिर्फ बेटियों का नहीं, देश के आत्मसम्मान का अपमान होगा,उन्होंने आरएसएस पर निशान साधते हुए कहा ऐसे नेता हाफ पेंट पहन कर सिर्फ नफरत फ़ैलाने का काम करते है,इतना हिम्मत तो है नही की देश के लिए लड़े,सीमा पर जाए,इनका काम सिर्फ देश की बेटियों पर उंगली उठाना है और कुछ नही,उन्होंने कहा की ऐसे मानसिक रोगियों का ईलाज पागलखाने में है जो देश की अखंडता को तोड़ना चाहते है
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है की हमारी सेना की महिला अफसर पर अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद दुखद है ,ऐसे टिप्पणी से देश का माहोल बिगड़ता है,ऑपरेशन सिंदूर हमारी सफलता का परिणाम है जिसमे हमारी देश की बेटियों ने अपना सर्वस्य त्याग दिया उनके ऊपर ऐसी टिप्पणी बेहद की शर्मनाक है
समाजवादी पार्टी एक सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है की ये सिर्फ कर्नल सोफिया कुरैशी का ही अपमान नही बल्कि पूरे सेना का अपमान है,उन्होंने ये भी कहा है की ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत निकाल देना चाहिए,
आप के सांसद संजय सिंह ने बोला की बीजेपी सिर्फ तोड़ने का काम करती है नकी जोड़ने का,देश किया बेटी सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन बताना ये सिर्फ सोफिया का भाई बल्कि पूरे देश का अपमान है,देश की बेटी का अपमान करने वाले को तुरंत गिरफ्तारी होना चाहिए
वही लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी पर सीधा सवाल दाग दिया है,नेहा ने कहा है की अभी तक विजय शाह पर कोई FIR नही दर्ज है और ना हुआ उसे पार्टी से निस्कासित किया गया,
अब हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वत: ही संज्ञान लिया है और विजय शाह की जमकर फटकार लगाई,हाई कोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन की बेंच ने विजय शाह पर तुरंत FIR दर्ज कराने का निर्देश दिया है,
इतना सब कुछ होने के बाद विजय शाह ने सफाई देते हुए कहा की “मेरे भाषण को अलग संदर्भ में ना देखे,मेरे भाषण को गलत संदर्भ में लिया गया है,उन्होंने फिर कहा वो हमारी बहन है और उसने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है,अपने बेहूदे बयान से विजय शाह बच नहीं सकते|
अब देखना है की हाई कोर्ट बीजेपी के मंत्री विजय शाह पर क्या फैसला लेती है
अमेरिका ने दोनो देशों से फायदा लिया.देखे ये वीडियोhttps://youtu.be/qmRBnlLxRks?si=HWw7QnsTZeOaFz08
ऑपरेशन सिंदूर पर बनने जा रही है फिल्मhttps://youtu.be/M4SuL4aVSS4?si=JdV5QRhW064L1E2Q
ये भी पढ़ेModi aage,Sena piche,पहलगाम हमला – मोदी आगे,सेना अब पीछे
