बीजेपी ने अपनी तरकश से एक और बाण मारा

एमपी के बीजेपी मंत्री विजय शाह का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था की उसी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक बाण चला दिया,उन्होंने भी एक विवादित टिप्पणी दे डाली,एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीश देवड़ा ने कह डाला की “पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है”http://news24hourslatest.in
उनके इस बयान से माहोल गरम हो गया है,अभी तो विजय शाह का भी बयान ठंडा नहीं हुआ था की मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने छलांग मार दी,उनकी ये टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है,जगदीश देवड़ा का ये बयान जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दिया गया था,अब इस पर सियासी बवाल मच गया है,विपक्ष का कहना है की ये तो सरासर सेना का अपमान है,देश इसे स्वीकार नहीं करेगा
ये बीजेपी के मंत्रियों को आखिर हो क्या गया है की हमेशा उटपटांग बाते कर रहे है जिससे देश की अखंडता को नुकसान पहुंच सकता है,पहले विजय शाह का विवादित बयान उसके बाद इनका विवादित बयान,आंतकी हमले के बाद भारत ने जो कार्यवाही पाकिस्तान के खिलाफ की थी उसमे पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा था,यहां तक की सभी राजनीतिक दल भी केंद्र सरकार के साथ थे, एसा पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा था,
ठीक है आप केंद्र सरकार,सेना की बड़ाई करो लेकिन बड़ाई करने में इतने मशगूल मत हो जाओ की क्या कहना है ये भी भूल जाओ और कुछ भी अनाब सानाब बक दो,ऐसा बयान की पूरा देश,देश की सेना पीएम मोदी के सामने नतमस्तक है ये कहना बिलकुल उचित नहीं है,ऐसे बयानों से पार्टी को नुकसान पहुंचता है,
एमपी के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पूरी कहानी सुनाई की कैसे सेना ने पाकिस्तान के घर में घुस कर गोली चलाई,उन्होंने ये भी बताया की कैसे आतंकवादियों ने धर्म पूछ पूछ कर गोली चलाई,कैसे हमारी मां बहनों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ दिया,बाद में उन्होंने कहा की तभी हमने ठान लिया की पाकिस्तान को इस बार अच्छा खासा सबक सिखाने की जरूरत है,और ऐसा ही हुआ भारत पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों को भी मारा और उनके ठिकाने को भी मार गिराया,
अब जब विवाद बढ़ गया टी जगदीश देवड़ा ने सफाई भी दे दी की मैने जो कहा वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा और देश की सेना को कहा,उन्होंने कहा की सेना की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है, मैं देश की सेना का बहुत सम्मान करता हूं,
कांग्रेस का हमला
अब क्या था,विपक्ष को मौका मिल गया बीजेपी को घेरने का,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा की उप मुख्यमंत्री के ये बयान देश को तोड़ने वाला और सेना का मनोबल गिराने वाला है,बीजेपी की और से लगातार उटपटांग बयान आ रहे है देश के खिलाफ,सेना के खिलाफ,जो बहुत ही शर्मनाक है,प्रियंका गांधी ने कहा की इससे पहले भी बीजेपी के मंत्री ने महिला सैनिक और अभद्र टिप्पणी की,उन्होंने कहा की बीजेपी के लोग लगातार देश की सेना का अपमान लेकर रहे है,आखिर बीजेपी ऐसे बयानों से क्या संदेश देना चाहती है,
अभी तो एमपी के मंत्री विजय शाह का मामला हाई कोर्ट गया तब जाकर उनपर एफआईआर हुआ लेकिन अभी तक वो बचे ही है,और अब उप मुख्यमंत्री की बारी है
आखिर बीजेपी के तरफ ये गलत बयान जो आ रहे है उनका बीजेपी खुद संज्ञान क्यों नही लेती,क्यों नही ऐसे नेताओं के पार्टी से निस्कासित करती है,इनके बयानों से क्या बीजेपी को नुकसान नहीं होता,ऐसे बयानों पर पीएम मोदी को खुद एक्शन लेना चाहिए ,आखिर ये मामला देश का है,देश की सेनाओं का है,हम भारत के लोग सबसे पहले देश को रखते है तब जाके पार्टी आती है,और पार्टी के लोग ही ऐसा कर रहे है तो देश कहा जायेगा,इसका असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ेगा जो हमारी बेज्जती का कारण है,अगर देश को बचाना है तो ऐसे बयानों से हमे बचना चाहिए और अगर कोई ऐसा बनाया देता है तो उसे तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए और उसके खिलाफ मुकदमा करना चाहिए
ये वीडियो जरूर देखे,भोजपुरी गाना, छन छन बदले तोहरो मिजाज रजाऊ:https://youtu.be/aCDBgR6NUG0?si=0wbH3ftkwJVFrL7v