पाकिस्तान में ओवैसी की हो रही चर्चा

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को तो उसके घर में घुस कर मारा,उसके बाद पाकिस्तान की हर तरफ किरकिरी मच रही है,सभी राजनीतिक दल पाकिस्तान पर खूब बरस रहे है,लेकिन भारत में एक चेहरा है जिससे कुछ पार्टी के लोग गद्दार कहते थे उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है,भारत में भी और खास कर पाकिस्तान में भी,वो एक नाम है असदुद्दीन ओवैसी का,जी हां दोस्तों ओवैसी आज कल खूब चर्चा में हैhttp://news24hourslatest,in
पहलगाम हमले के बाद ओवैसी पाकिस्तान पर खूब बरसे,उन्होंने शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान का जोकर भी कहा,उन्होंने कहा की भारत के मुसलमान का पाकिस्तान के मुसलमान से कोई लेना देना नही है,उन्होंने रत्ती भर भी पाकिस्तान के मुसलमानों की इज्जत नहीं की और ये भी कहा जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों,माताओं के सिंदूर उजाड़ें है उनको जब तक मार गिराए नही जायेगा तब तक हमे इंसाफ नहीं मिलेगा,उन्होंने पाकिस्तान को डरपोक कहते हुए कहा की जो पाकिस्तान एक मलेरिया की दवा नही बना सकता उसकी का औकात की वो भारत से युद्ध करे,भारत अभी पाकिस्तान से बहुत आगे है,साथ ही उन्होंने ये भी कहा की भारत जो भी एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लेगा हमे वो सब मंजूर हैं,हम इस मामले में सरकार का समर्थन करते है.
आपको बता दे की केंद्र सरकार ने जो 7 डेलिगेशन बनाया है ,जिसमे करीब ६० सांसद शामिल होंगे जो अलग अलग देशों में जाकर पाकिस्तान की पोल खोलेंगे,और पाकिस्तान कैसे आतंकवाद को पनाह देता है ये भी बताएंगे,उन सांसदों में एक नाम ओवैसी का भी है,केंद्र सरकार ने ओवैसी का भी नाम इस योजना में रखा है,
ओवैसी ने हाल ही में हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा है की “मैं ही हूं पाकिस्तान का दूल्हा”,ओवैसी ने कहा की कोई इतना बेबाक,हैंडसम है ही नही पाकिस्तान में,एक मैं ही हूं भारत से जो पाकिस्तान का दूल्हा हूं,उन्होंने पाकिस्तान को कहा की देखते रहो तुम लोग ध्यान से,तुम्हारे दिमाग में जो भूसा भरा हुआ है वो साफ होगा और अहंकार भी खत्म होगा,
फिल्मकार जावेद अख्तर का बयान भी आया है,उन्हीओंने कहा की मुझे तो हर तरफ से गालियां मिलती है,कोई कहता है मैं काफिर हूं,तो कोई कहता है की मैं नर्क जाऊंगा,तो आप लोग सुन लीजिए अगर मुझे पाकिस्तान और नर्क में से कोई एक चुनने को मिला तो मैं नर्क को चुनना ज्यादा पसंद करूंगा ना की पाकिस्तान को
दोस्तों ये ही भारत की खूबसूरती है की आतंकवाद के खिलाफ सब एक जुट होकर बात करते है,जिससे हमारे देश की सेना का मनोबल और बढ़ेगा,लेकिन इसमें भी कुछ नेता ऐसे है जो हिंदू मुस्लिम करना नही भूले,जी हां दोस्तों मैं बात कर रहा हूं बीजेपी के कुछ नेताओं की जो अपने बयानों से बाज नहीं आते.एक बीजेपी के मध्य प्रदेश के नेता है विजय शाह इन्होने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवाद की बहन तक कह डाला,दूसरे है एमपी के उप मुख्यमंत्री जिन्होंने देश की सेना को ही बोल दिया की देश की सेना पीएम मोदी के आगे नतमस्तक है,यकीनन जब देश ऐसे विसंगतियों से गुजर रहा हो तो इन नेताओं का भाषण जहर को तरह काम करता है,ऐसे बयानों पर पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए और इन नेताओं के खिलाफ सक्त कार्यवाही करनी चाहिए या फिर इनको ओवैसी से ही सीखना चाहिए की देशभक्ति क्या होती है,ओवैसी का बयान देश को जोड़ने वाला बयान है,ये भी एक मुस्लमान नेता है लेकिन इन्हें पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है,और ना ही पाकिस्तान के मुसलमानों से,इन्हे सिर्फ अपने देश के मुसलमानों से मतलब है,और भारत से,ओवैसी ने कोई कसर नहीं छोड़ा पाकिस्तान को उल्टा पुल्टा बोलने का,जो नेता अभी सोच रहे होंगे पाकिस्तान के खिलाफ बोलने का ओवैसी ने उससे आगे का भी बोल दिया पाकिस्तान के बारे में.
देश यही तो चाहता है की लोग एकजुट होकर रहे और आतंकवाद के खिलाफ सभी का हल्ला बोल हो,ताकि पूरी दुनिया भी देख सके की हम लोगों को कोई आंख उठा कर नही देख सकता.
ये वीडियो भी देखे:फिर बीजेपी के बिगड़े बोलhttps://youtu.be/pLnROgUcyKQ?si=arg-bvp1UyQ3U9qL
ये भी पढ़े:Ab Benakab hoga Pakistan,राजनीति में दुश्मन भी दोस्त बन जाते है