news24hourslatest

Videsh Mantri bure fase,ऑपरेशन सिंदूर बना माथे का दर्द

ऑपरेशन सिंदूर बना माथे का दर्द

ऑपरेशन सिंदूर बना माथे का दर्द

कांग्रेस पार्टी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर वाले बयान पर सवाल खड़ा कलर दिया है,एस जयशंकर ने कहा था की ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को दे दी गई थी,एस जयशंकर ने कहा की ऑपरेशन शुरू होने से पहले हमने पाकिस्तान की संदेश भेजवा दिया था की हम आतंकी ठिकानों पर हमला करने जा रहे है,पाकिस्तानी सेना पर हमला नहिओ करेंगे,लेकिन उन्होंने इस अच्छी सलाह को स्वीकार नहीं किया,http://news24hourslatest.in

इसी बयान पर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार से जवाब मांगा है,
लोक सभा के प्रति पक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है की विदेश मंत्री एस जयशंकर की चुप्पी बहुत कुछ कहती नही है,वो निंदनीय भी है,राहुल गांधी ने कहा की मैं फिर पूछता हूं की पाकिस्तान को जानकारी होने की वजह से हमने कितने विमान खोए,ये कोई चूक नहीं थी अपराध था,देश को सच जानने का हक है,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पहले पोस्ट पर लिखा था की हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना एक अपराध था. विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया की इसे किसने अधिकृत किया और इसकी वजह से हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?”
वही आम आदमी आर्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है की आपने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने से पहले पाकिस्तान को सूचना दे दी की हम आतंकियों पर हमला करने जा रहे है ये देश के साथ गद्दारी है,देश की सेना के साथ गद्दारी है,भारत माता के साथ गद्दारी .पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए,ये कोई सामान्य मामला नहीं है,संजय सिंह ने कहा की जो देश आतंकवादियों को पनाह देता हो उस पर हमला करने से पहले उसे बताने की क्या जरूरत थी,संजय सिंह ने कहा है की पीएम मोदी को सामने आकर इसका जवाब देना चाहिए की हमारी सीक्रेट एजेंसी की बाते पाकिस्तान को क्या जररूत थी बताने की

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा की ऐसा नकारा विदेश मंत्री कभी नही मिला होगा भारत को,पता नही कैसे इन्होने विदेश मंत्रालय चलाया,इनकी क्या विदेश नीति रही है,उन्होंने कहा की शर्म नही आती इन लोगो को,भारत दुनिया में अकेला पड़ गया है,उनका कहना है की युद्ध के समय पाकिस्तान के साथ कई देश खड़े थे और भारत के साथ कोई नही खड़ा था,उन्होंने कहा की हिम्मत ना तो मोदी में है नाही एस जयशंकर में,पीएम मोदी को बताना चाहिए की हमारे युद्ध में अमेरिका को कोई हाथ नहीं है

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है की विदेश मंत्री के बयान से भारत की बेज्जती हो रही है,पवन खेड़ा ने एस जयशंकर पर आरोप लगाते हुए कहा की विदेश मंत्री ने खुद बताया कि हमला होने के पहले पाकिस्तान को इस बात की जानकारी दे दी गई थी,उन्होंने कहा की पाकिस्तान को ये बात बताने की क्या जरुरत थी,आखिर पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है,पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की क्या इसी वजह से मसूद अज़हर ज़िंदा बच गया और हाफिज सईद ज़िंदा भाग गया? क्या देश को जानने का हक़ नहीं है कि पाकिस्तान को हमले की सूचना देकर मसूद अज़हर को दोबारा बचाया गया, क्योंकि इससे पहले मसूद अज़हर को कंधार हाईजैक के समय छोड़ा गया था.”पवन खेड़ा ने कहा है की,”विदेश मंत्री का यह बयान संवेदनशील है, उन्होंने कहा की फिर आतंकी तो वहां से भाग गए होंगे.

विपक्ष के आरोप का केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा की के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कहा है कि विदेश मंत्री के बयान को ग़लत संदर्भ में पेश किया जा रहा है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर ‘फ़ेक न्यूज़ फैलाने’ का आरोप लगाया है.
अब देखना है की ये ऑपरेशन सिंदूर कहा कहा तक सिर दर्द देती है.

ये वीडियो भी देखे:बीजेपी के फिर बिगड़े बोल https://youtu.be/pLnROgUcyKQ?si=arg-bvp1UyQ3U9qL

ये भी पढ़ेOperation sindur,जानिए ऑपरेशन सिंदूर की खूबसूरती

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version