पहलगाम हमले को एक महीना हो गया,सरकार जवाब दे सवालों का

पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा कश्मीर के पहलगाम हमले का एक महीना पूरा हो गया है,22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था,क्या क्या हुआ अब तक आइए जानते है
पहलगाम हमले में मारे गए मृतकों को एक महीना हो गया है,इस बीच भारत ने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों को और उनके अड्डों को मार गिराया और उनके 9 ठिकानों को तबाह भी कर दिया.http://news24hourslatest.in
पीएम मोदी का 22 मई को राजस्थान के बिनाकेर में रैली हुई जिसमे पीएम मोदी खूब बरसे पाकिस्तान पर,उन्हों कहा की मेरी नशों में खून नही,सिंदूर बह रहा है,इस पर लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा की मोदी जी,खोखले भाषण देना बंद कीजिए,और तीन सवालों के जवाब दीजिए
1-आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान पर भरोसा कैसे किया
2-ट्रंप के सामने क्यों झुके
3-आपका खून सिर्फ कैमरे के सामने ही क्यूं गरम होता है,आपने भारत के सम्मान के साथ समझौता क्यों कर लिया
पहलगाम के आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे,उसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान के 9 ठिकानों को बर्बाद किया और आतंकी को मारा गिराया,पाकिस्तान ने युद्ध विराम घोषित कर दिया,उसके बावजूद पाकिस्तान ने भारत में हमला किया और 10 से 15 लोग मारे गए
बीते एक महीने में पीएम मोदी ने कई रैलियां भी की और कई कार्यक्रम भी किए,विपक्ष का कहना है की पीएम मोदी अभी तक मारे पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात नहीं की,विपक्ष ने साफ आफ कहा है की केंद्र सरकार मृतकों के लिया कुछ नही की अभी तक,वही महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों को 50 लाख रुपए के साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है,आपको बता दे की पहलगाम में मारे गए लोगों में 6 लोग महाराष्ट्र के थे,विपक्ष का कहना है की केंद्र सरकार मारे गए लोगों को एक करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी दे
विपक्ष लगातार ये भी आरोप लगा रह है जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला लिया उनकी गिरफ्तारी क्यों नही हो पाई इसका सरकार जवाब दे वही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा की उन आतंकियों की पहचान कर ली गई है लेकिन कुछ अधिकारियों का कहना है की अभी तक कोई आतंकवादी पकड़ा नहीं गया है
विपक्ष का ये भी आरोप है की पहलगाम हमले के पहले सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई,इसका जवाब अभी तक सरकार ने नही बताया है,आखिर वहां किसके परमिशन से सुरक्षा हटाई गई
विपक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा की मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का अमर्यादित बयान कर्नल सोफिया कुरैशी पर,उसका क्या हुआ,वही मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का भी बयान अमर्यादित था,आखिर बीजेपी ने इसपर क्या कार्यवाही की,उनको पार्टी से क्यों नही निकाला गया अभी तक
ट्रंप के बयान पर विपक्ष ने पूछा की क्या डोनाल्ड ट्रंप की वजह से दोनो देशों में शांति हुई है,आपको बता दे की ट्रंप में मोदी को अपना दोस्त बताया वही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक महान नेता बताया.
कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है की जो सवाल भारत की मीडिया को पूछना चाहिए था वो सवाल नीदरलैंड के पत्रकार ने पूछ लिया भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से,नीदरलैंड के पत्रकार ने पूछा की “क्या आपने पहलगाम केएल आतंकियों को पकड़ लिया है तो एस जयशंकर का जवाब आया की हमने उनकी पहचान कर ली है,ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब तक बीजेपी केवल इस पर राजनीति खेल रही है और कुछ नही,कांग्रेस के सावन से बीजेपी भाग रही है,पीएम मोदी ने अभी तक किसी भी सवाल का जवाब नही दिया,केवल भाषण दे रहे है
सेना ने अधिकारी ने ये कहा था की कोई डिटेल्स लीक नही होनी चाहिए लेकिन तमाम मीडिया के चैनलों ने डिटेल लीक की लेकिन किसी भी चैनल पर कोई कार्यवाही नहीं,ऐसे ही तमाम आरोप है विपक्ष के,अब देखते है की सरकार इनका जवाब देती है या नही
ये वीडियो भी देखे:बीजेपी ने अपनी तरकश से एक और बाण माराhttps://youtu.be/pLnROgUcyKQ?si=arg-bvp1UyQ3U9qL
