अब तो सुधर जाओ बीजेपी वालों

आखिर ये क्या हो गया है बीजेपी वालों को ,एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं और कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है
जी हां दोस्तों पहलगाम हमले के भारत ने जिस तरीके से पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों के 9 ठिकानो को नेस्तनाबूत कर दिया और कितने ही आतंकवादियों को मार गिराया,जिससे पाकिस्तान पूरा बर्बादी के कगार पर है,ललेकिन भारत में इसपर भी राजनीती शुरु हो गयी हैhttp://news24hourslatest.in
बीजेपी नेताओं के एक के बाद विवादित बयान सुनने को मिल रहे है,अरे अब तो सुधर जाओ बीजेपी वालों,इससे देश की आखंडता पर आंच आती है,सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान का ये हाल किया की आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में मुह दिखाने लायक नहीं बचा और हमारे देश में राजनीती हो रही है जो की सरासर गलत है,आखिर इसमें हमारे देश का ही नुकसान होगा
अभी तो आग बुझी भी नहीं थी की फिर बीजेपी क नेताओं ने चिंगारी लगा दी,लगता है ये आग बुझने वाली नहीं है
हरयाणा के बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने एक विवादित बयान दे डाला,उन्होंने भिवानी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कहा की पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ वहां महिलाओं को आतंकियों से लड़ना चाहिए था,लेकिन हमारी महिलाएं तो हाथ जोड़ने लगी,अगर हाथ जोड़ने के बजाये वो आतंकियों से लड़ लेती तो कम लोग मरते,उन्होंने महिलाओं को अहिल्याबाई और झांसी की रानी बनकर मुकाबला करने की बात कही,राज्यसभा सांसद रामचंद्र ने कहा की जिंनका सिंदूर छिन्न गया उनमे वीरांगना का भाव नहीं था
अब मैं उन सांसद से कहना चाहता हूँ की एक बार अपनी पत्नी को सीमा पर भेज के देखे,सब पता चल जायेगा,अपनी पत्नी को तो घर में रखेंगे और दूसरी की पत्नी पर टिप्पड़ी करेंगे,ये कैसा लोकतंत्र है,मंत्री जी आपके इस बयान उन महिलाओं को बहुत चोट पहूची होगी जिसने अपना पति खोया ,जिस माँ ने अपना बेटा खोया,एक बात और आप अपनी पत्नी को छोड़िये,आप खुद एक बार सीमा पर जाकर देखे सब पता चल जायेगा की बोलना कितना आसान है और करना कितना मुस्किल है,आप ने तो कुछ नहीं खोया इसलिए ऐसे उटपटांग बातें कर रहे है
आइए जानते है किन किन नेताओं ने क्या क्या बोला
1 -मध्य प्रदेश में बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने अपने भाषण में आमर्यादित टिप्पणी की,उन्होंने कर्नल सोइफा कुरेशी को आतंकवादियों की बहन बताया,मंत्री विजय शाह ने कहा कि “जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे,उन्ही कटे पीटे लोगों को उन्ही की बहन भेज कलर ऐसी तैसी करवाई,उन्होंने कपड़े उतार उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी तैसी करने के लिए हमारे जहाज से उनके घर भेजा,शाह ने यहां तक कह दिया की मोदी जी तो कपड़े उतार नही सकते तो उन्ही के समाज के बहन को भेजा ,तुमने हमारी बहनों को विधवा किया तो तुम्हारे समाज की बहन पहुंचकर तुम्हे नंगा करके छोड़ेगी”,उनके इस बयान पर कांग्रेस पूरी हमलावर हो चुकी थी,कांग्रेस ने बीजेपी से सवाल किया है की बीजेपी तुरंत बताए की क्या वे विजय शाह की घटिया सोच से सहमत है,उन्होंने ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस विजय शाह की टिप्पणी पर जवाब मांगा है और केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग भी की,आप ही बताइए जहां एक तरफ देश को सूफिया कुरैशी पर नाज है,पूरा देश उनको सलाम कर रहा है वही दूसरी तरफ हमारे देश के नेता क्या क्या बयान दे रहे है,
2 – मध्य प्रदेश के ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक बाण चला दिया,उन्होंने भी एक विवादित टिप्पणी दे डाली,एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीश देवड़ा ने कह डाला की “पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है”उनके इस बयान से माहोल गरम हो गया है,अभी तो विजय शाह का भी बयान ठंडा नहीं हुआ था की मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने छलांग मार दी,उनकी ये टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है,जगदीश देवड़ा का ये बयान जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दिया गया था,अब इस पर सियासी बवाल मच गया है,विपक्ष का कहना है की ये तो सरासर सेना का अपमान है,देश इसे स्वीकार नहीं करेगा
ये बीजेपी के मंत्रियों को आखिर हो क्या गया है की हमेशा उटपटांग बाते कर रहे है जिससे देश की अखंडता को नुकसान पहुंच सकता है,पहले विजय शाह का विवादित बयान उसके बाद इनका विवादित बयान,आंतकी हमले के बाद भारत ने जो कार्यवाही पाकिस्तान के खिलाफ की थी उसमे पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा था,यहां तक की सभी राजनीतिक दल भी केंद्र सरकार के साथ थे, एसा पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा था
ठीक है आप केंद्र सरकार,सेना की बड़ाई करो लेकिन बड़ाई करने में इतने मशगूल मत हो जाओ की क्या कहना है ये भी भूल जाओ और कुछ भी अनाब सानाब बक दो,ऐसा बयान की पूरा देश,देश की सेना पीएम मोदी के सामने नतमस्तक है ये कहना बिलकुल उचित नहीं है,ऐसे बयानों से पार्टी को नुकसान पहुंचता है,
एमपी के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पूरी कहानी सुनाई की कैसे सेना ने पाकिस्तान के घर में घुस कर गोली चलाई,उन्होंने ये भी बताया की कैसे आतंकवादियों ने धर्म पूछ पूछ कर गोली चलाई,कैसे हमारी मां बहनों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ दिया,बाद में उन्होंने कहा की तभी हमने ठान लिया की पाकिस्तान को इस बार अच्छा खासा सबक सिखाने की जरूरत है,और ऐसा ही हुआ भारत पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों को भी मारा और उनके ठिकाने को भी मार गिराया,
अब जब विवाद बढ़ गया टी जगदीश देवड़ा ने सफाई भी दे दी की मैने जो कहा वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा और देश की सेना को कहा,उन्होंने कहा की सेना की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है, मैं देश की सेना का बहुत सम्मान करता हूं
ये भी पढ़े:Shah ko Bjp kyon bacha rahi hai,माफी के जरिए बचाया जा रहा है शाह को
