IPL 2025:आरसीबी ने पहली बार जीती आईपीएल की ट्रॉफ

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल का फाइनल मैच,पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच,पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के बाद आईपीएल का खिताब जीत लिया हैhttp://news24hourslatest.in
आइए जानते है मैच के बारे में
आईपीएल का फाइनल मैच आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया,आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रेनो का लक्ष्य रखा,लेकिन पंजाब किंग्स ने 184 ही बना पाए और 6 रेनो से हार का सामना किया,भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए।आरसीबी की टीम आईपीएल की आठवीं चैंपियन टीम है,इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और ६ रनो से हार गई,विराट कोहली ने 43 रन बनाए 35 गेदों में,वही पंजाब के ओपनर प्रयांश आर्या ने 24 रन बनाए वही प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन बनाए,शशांक ने अर्धशतक लगाया,शशांक सिंह ने 61 रनो की पारी खेली
प्लेयर ऑफ द मैच
चार ओवर में 14 रन देकर कुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया
ऑरेंज कैप किसको मिला
साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया,साई सुदर्शन ने 14 मैचों में 759 रन बनाए,आप को बता दे की 23 वर्ष और 231 दिन की उम्र में साई सुदर्शन यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। 2023 में जब शुभमन गिल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया था, तब उनकी उम्र 23 वर्ष और 263 दिन थी।साई सुदर्शन ने 15 पारियों में 759 रन बनाए हैं। उन्होंने 54.21 की औसत से रन बनाए और एक शतक तथा छह अर्द्धशतक लगाए हैं। वैसे पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी,अगर आईपीएल की इतिहास की बात करे तो डेविड वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड है। वे तीन सीजन 2015, 2017 और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शीर्ष स्कोरर रहे थे।
पर्पल कैप किसको मिला
वहीं गुजरात टाइटंस के स्पीड स्टार प्रसिद्ध कृष्णा ने IPL 2025 में सर्वाधिक विकेट चटकाने के लिए पर्पल कैप का पुस्कार अपने नाम किया,अपने IPL डेब्यू सीजन में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और 15 मैच में 8.27 की इकॉनमी और 19.52 की औसत से कुल 25 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 354 गेंद में 488 रन दिए हैं
जब रोने लगे विराट कोहली
17 साल के लंबे इंतजार के बाद 3 जून 2025 को विराट कोहली ने आईपीएल का खिताब जीत लिया और उसके बाद वह अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाए,और ग्राउंड में ही रोने लगे
तीन खिलाड़ियों के किया कमाल
विराट कोहली 43 बनाकर अपने टीम को 190 रनो तक पहुंचा दिया,विराट कोहली ने तीन चौके भी लगाए और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन गए,अब विराट कोहली के नाम 267 IPL मैच में कुल 771 चौके, इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 222 मैच में 768 चौके हैं।
इसके बाद गेंदबाजी के दौरान क्रुणाल पंड्या ने घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 38 रन दिए लेकिन एक ही ओवर में दो विकेट लेकर आरसीबी की जीत पक्की कर दी।
आप को बता दे की 17 साल का इंतजार था जो इस सीजन में खत्म हुआ है और आरसीबी चैंपियन बनी और इसी के साथ आईपीएल 2025 का 18वा सीजन समाप्त हुआ|
ये भी पढ़े:Rahul Gandhi-पीएम मोदी नही चाहते संसद का विशेष सत्र बुलाना
