Israel Vs Iran:ईरानी नेता अयातुल्ला खामेनेई ने कहा,हम ट्रंप से डरने वाले नही है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त सरेंडर करने को कहा,ट्रंप ने ईरान की राजधानी तेहरान के निवासियों को शहर जीतन जल्दी हो सके उतना जल्दी खाली करने को कहा है,उन्होंने ईरान से ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ करने को कहा,इसके जवाब में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी कड़े शब्दों में कहा की ईरान किसी की धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा,उन्होंने अपने राष्ट्र के नाम एक संदेश दिया की ईरान की जनता हमेशा अपने शहीदों का सम्मान करना जानती है,शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखती है
अमेरिका के बिना शर्त समर्थन करने वाले बयान पर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल को धमकी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया की “युद्ध शुरू गया है” द बैटल बिगिंस
दोनो देशों के लड़ाई के बीच में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है,डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त सरेंडर करने को कहा,ट्रंप ने ईरान की राजधानी तेहरान के निवासियों को शहर जीतन जल्दी हो सके उतना जल्दी खाली करने को कहा है,उन्होंने ईरान से ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ करने को कहा,आपको बता दे की कनाडा में जी – 7 शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप एक दिन पहले कनाडा के लिए रवाना हुआ गए थे लेकिन ट्रंप ने जी -7 शिखर सम्मेलन को छोड़कर वापस वॉशिंगटन के लिए रवाना हो गए,कनाडा छोड़ने से पहले ट्रंप पहले संदेश में लिखा, ‘ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता.’ उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा ‘‘सभी को तेहरान तत्काल खाली कर देना चाहिए.’और जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा की आखिर क्यों वो तेहरान के लोगो को शहर खाली करने के लिए कह रहे है इस पर ट्रंप ने जवाब दिया की “मैं बस यही चाहता हूं कि लोग सुरक्षित रहें.” इससे पहले इजराइली सेना ने भी तेहरान के एक इलाके के लगभग 3,30,000 निवासियों से इलाके को खाली करने की अपील की थी.http://news24hourslstest.in
अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक अनोखी तस्वीर पोस्ट की:
अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमे एक व्यक्ति अपने हाथ में तलवार पकड़ा है और उसके पीछे कई लोग है जो किसी महल के अंदर प्रवेश कर रहें है जिसमे आग लगी हुई है,इस फोटो को दर्शाते हुए अयातुल्ला अली खामेनेई ने लिखा है की “युद्ध हैदर के नाम पर शुरू होता है”,हैदर इमाम अली का दूसरा नाम है,उसके बाद अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्वीट ने लिखा की ‘हमें आतंकवादी जियोनिस्ट शासन को कड़ा जवाब देना होगा. हम जियोनिस्ट पर कोई दया नहीं दिखाएंगे.”
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली नदीम रिजवी ने बताया कि ये तस्वीर मुस्लिमों के जीत के लिए है जिसमे युद्ध की शुरुआत को दर्शाया गया है,ऐसा माना जाता है की ये जो तस्वीर है इसका पुराना इतिहास ये है की हजरत अली और खैबर के यहूदियों के बीच लड़ाई को दर्शाता है,इस लड़ाई में यहूदियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया जाता है
अयातुल्ला खामेनेई ने कहा की ईरानी राष्ट्र न तो थोपी गई जंग के सामने झुकेगा और न ही थोपी गई शांति को स्वीकार करेगा. यह देश किसी भी प्रकार की ज़बरदस्ती के सामने कभी नहीं झुकेगा,आगे उन्होंने कहा की इजराइल की इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी,उसने बहुत बड़ी गलती की है,उन्होंने कहा कि हमारे देश की हवाई सीमा का उल्लंघन एक लाल रेखा है जिसे पार करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा.
जंग जारी है :
इजराइल और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है,दोनो देश एक दूसरे के उपर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहे है,आपको बता दे की इजराइल के हमले के बन तेहरान की स्थिति बिल्कुल बदल गई है,ईरान की राजधानी तेहरान में दुकानें बंद हैं और गैस के लिए कतारें लगी हैं. तेहरान का मुख्य इलाका मंगलवार सुबह से ही खाली होने लगा और कई दुकानें बंद रहीं. प्राचीन ग्रैंड बाजार भी बंद रहा,तेहरान में यातायात भी प्रभावित होने लगा है सड़कों पर जाम लगा रह रहा है पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें देखने को मिल रही है,ईरान के सैन्य ठिकानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है,इजरायल ने लगातार हमले कर के ईरान के दर्जनों सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म कर दिया है,ईरान ने भी खूब जवाब दिया,ईरान ने भी मिसाइल,ड्रोन के जरिए इजराइल के कई शहरों पर गोलीबारी और तबाही मचाई
ये भी पढ़े:यही जिंदगी है जिसका कोई भरोसा नहीं
ये वीडियो भी देखें:”क्या इन्हीं कारणों से हो रही पतियों की हत्या ?”https://youtu.be/Joqhq5lObqc?si=4zNX0VD5R26EGOtf
