I phone खरीदने वाली भीड़ समझदार है पागल नहीं

आपने देखा कि जब आईफोन लॉन्च हुआ तो रात में 2:00 बजे से बच्चे लाइन में लगे हुए थे आईफोन खरीदने के लिए,मीडिया ने भी खूब कवरेज किया इस चीज को,कुछ लोगों का कहना है कि भले घर का खर्चा ना चले लेकिन किस्त पर आईफोन लेना जरूरी है आजकल के बच्चों को, तो क्या यह जो आईफोन खरीदने वाली भीड़ है केवल किस्त की ही भीड़ है या फिर अपने दम और अपने बल पर अपने परिश्रम से आईफोन खरीद रहे हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कुछ तथ्य:
आईफोन खरीदने की लाइन में लगे हुए लड़कों का मजाक आज देश में बनाया जा रहा है और यह भूल जा रहे हैं कि यह भारत वही देश है जहां कोई जेसीबी अगर खुदाई करता है तो घंटाे सैकड़ों लोग खड़े रहते हैं जिनका उनसे कोई मतलब नहीं है,आपने देखा होगा नाले के पानी को, सीवर के सफाई,मिट्टी खोदने,पेड़ काटने पर घंटाे उस दृश्य को देखते हैं या फिर कुछ पैसे लेकर नेताओं की रैलियां में जाना,नेताओं के भाषणों को सुनना,फिर अगर माहौल बिगड़ गया तो पुलिस के डंडे भी खाना,इस भीड़ से तो आईफोन वाली भीड़ काफी अच्छी है,उसमें कितने ऐसे हैं जो अपने दम पर अपने परिश्रम से पैसे इकट्ठा करके आईफोन खरीद रहे हैं इसमें क्या बुराई है और कुछ ऐसे हैं जो किस्त पर आईफोन ले रहे हैं तो उनके लिए भी यही कहना चाहूंगा कि अगर वह किस्त पर आईफोन ले रहे हैं इसका मतलब कि उनमे पैसा भरने का सामर्थय है, इसमें भी कोई बुराई नहीं है
ज्यादातर अपने परिश्रम से आईफोन खरीदे हैं:
एक रिपोर्ट के अनुसार देखा गया कि जो आईफोन खरीदने की कतार है उसमें ज्यादातर कंटेंट क्रिएटर है, यूट्यूबर है,ब्लॉगर है जो पैसे इकट्ठा करके अपने शौक को पूरा करना चाहते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है,किसी को गाड़ी का शौक होता है, किसी को कपड़े का शौक होता है,किसी को घड़ी का शौक होता है,तो किसी को आईफोन का शौक है इसलिए बच्चे काम रहे हैं और अपने शौक पूरा कर रहे हैं, हां इसे आप एक आईफोन के प्रति दीवानापन या पागलपन कह सकते हैं लेकिन इसको नकारात्मक भाव से नहीं देख सकते,कुछ लोग का कहना है कि अपने घर से लड़ाई करके जबरदस्ती आईफोन खरीद रहे हैं लेकिन इसमें ज्यादातर ऐसे बच्चे हैं जो खुद की कमाई से फोन खरीद रहे हैं,आज की पीढ़ी अपने शौक को भी पूरा करना जानती है और उसके लिए दिन-रात काम भी करती है और यह कहीं गलत नहीं है,उस भीड़ से यह आईफोन वाली भीड़ बहुत कामयाब है जिस भीड़ में घंटे जेसीबी के खुदाई के लिए लोग खड़े रहते हैं और अपना समय बर्बाद करते हैं,और यह जो भीड़ है ना यह कंटेंट क्रिएटर,यूट्यूबर, ब्लॉगर वाली भीड़ है यह आईफोन से कई गुना ज्यादा पैसे महीने में कमाते हैं,और यह भी जान लीजिए उस आईफोन से युवा कंटेंट क्रिएट,ब्लॉगिंग,यूट्यूब करते हैं और पैसे कमाते हैं क्योंकि आईफोन के फीचर्स अच्छे हैं, वीडियो क्वालिटी अच्छी है और बहुत सारे फीचर्स आईफोन में ऐसे हैं जो अन्य मोबाइलों में नहीं मिलते एक यह भी रीजन है बच्चों को आईफोन खरीदने का
आज की पीढ़ी अपना शौक पूरा कर रही है:
इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज की पीढ़ी जितना काम रही है उससे अपने शौक को भी पूरा कर रही है चाहे वो गाड़ी खरीदना हो,चाहे वो कमा कर घर बनवाना हो,चाहे वह कमा कर मोबाइल खरीदना हो,या फिर अन्य शॉप पूरा करना,उन लोगों के लिए थोड़ा असहज होगा जो बिना कुछ किया अपने घर के पैसे से इतना महंगा मोबाइल खरीदते हैं उनके लिए यह कहना चाहूंगा कि कमाओ फिर खरीदो तो अच्छा भी लगेगा लेकिन अगर यह कहना यह आईफोन वाली जो भीड़ है यह नकारा है तो यह सरासर गलत होगा क्योंकि आज के आधुनिक युग में पैसे कमाना अलग चीज है और अपने शौक पूरा करना अलग चीज है अगर आप अच्छा खासा इनकम जनरेट कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है आप अपने शौक को पूरा करेंगे क्योंकि आज की युवा पीढ़ी यह सोचती है कि उसकी लाइफ स्टाइल पुरी तरीके से अच्छी है और इसलिए वह मेहनत भी अधिक करती है चाहे वह किसी भी फील्ड में हो,इस आईफोन के भीड़ को देखकर यह लगता है कि यह जो teenagers है उनके पास इतना दिमाग आ गया है कि पैसा कैसे कमाया जाता है
महंगे फोन खरीदने में बर्बाद करते पैसे:
कुछ परिवारों का कहना है कि यह जो आईफोन की लंबी कतारे लगाकर लड़के खरीद रहे हैं यह पैसा बर्बाद कर रहे हैं,जहां एक तरफ युवाओं को रोजगार की चिंता होनी चाहिए वही वह आईफोन खरीदने की चिंता में लगे हुए हैं मेरा कहना यह है कि अगर आपके पास इतना सामर्थ नहीं है तो आप आईफोन मत खरीदिए क्योंकि पहले आप आय का स्रोत देखिए और लग सके कि उतना पैसा है मेरे पास कि मैं आईफोन ऑफर्ड कर सकता हूं तो खरीदिए अन्यथा मत खरीदी अपने जिंदगी पर फोकस कीजिए, आईफोन तो हजारों आएंगे हजारों जाएंगे लेकिन जीवन एक ही मिलेगा अगर इसमें भी आप कुछ नहीं कर पाएंगे तो आगे कुछ नहीं कर पाएंगे, इसलिए अपने सामर्थ, अपने परिश्रम को देखते हुए सब काम करिए,वही आपको सफल बनाएगी, धन्यवाद
